झारखंड की जनता ने हमेशा विकास, रोजगार, बेहतर शिक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था की उम्मीद की है। दुर्भाग्य से आज भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर अपेक्षित गति से काम होता नहीं दिख रहा। राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता चलाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जब युवाओं को अवसर, किसानों को उचित सहयोग और आम नागरिकों को सुरक्षित व पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी, तभी वास्तविक विकास दिखाई देगा। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सवाल पूछना भी जरूरी है और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा रखना भी। झारखंड को ऐसी व्यवस्था चाहिए जो वादों से ज्यादा परिणामों पर विश्वास करे।
Narendra Modi Amit Shah BJP Jharkhand
Sahil Kumar Tripathy
The individual has always had to struggle to keep from being overwhelmed by the tribe. If you try it, you will be lonely often, and sometimes frightened.
But no price is too high to pay for the privilege of owning yourself.
पलामू पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों के नियमित स्थानांतरण की पहल एक सकारात्मक कदम मानी जा सकती है। हर 15-15 दिनों में थाना प्रभारियों के बदलाव से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने की संभावना है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से बनने वाले अनावश्यक प्रभाव और स्थानीय दबाव कम होंगे, जिससे निष्पक्षता को बढ़ावा मिलेगा। इस व्यवस्था से अधिकारियों में कार्य के प्रति जवाबदेही बढ़ेगी, मामलों के निपटारे में तेजी आएगी तथा जनता की शिकायतों पर अधिक गंभीरता से कार्रवाई होने की उम्मीद रहेगी। प्रशासनिक दृष्टि से यह कदम सुशासन, अनुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है।
यदि इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन होता है, तो आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा तथा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर भी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
नोट:-व्यवस्था में बदलाव तभी सार्थक होता है, जब उसका उद्देश्य जनता को बेहतर सेवा और न्याय दिलाना हो।💐
त्याग, विश्वास और इंसानियत का यह पावन त्योहार हमारे जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली लेकर आए।
आज का दिन हमें सिखाता है कि सच्ची इबादत इंसानियत, मदद और नेक नीयत में होती है।
आप सभी को Eid al-Adha की ढेरों शुभकामनाएँ।
ईद मुबारक! 🌙🤍
महंगाई और बेरोजगारी पर राजनीति करना आसान है, लेकिन देश चलाना ज़मीन पर फैसले लेकर होता है।
आज पूरी दुनिया आर्थिक दबाव, युद्ध और वैश्विक मंदी से जूझ रही है, फिर भी भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
सरकार सड़क, एक्सप्रेसवे, रेलवे, डिजिटल इंडिया, मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप पर लगातार निवेश कर रही है, जिससे लंबे समय में करोड़ों रोजगार बनेंगे।
हर बदलाव तुरंत असर नहीं दिखाता, लेकिन मजबूत नींव भविष्य तय करती है।
महंगाई पर भी सरकार टैक्स कटौती, मुफ्त राशन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आम आदमी को राहत देने की कोशिश कर रही है।
सिर्फ आलोचना से देश आगे नहीं बढ़ता, धैर्य और विकास दोनों साथ चाहिए।
देशहित में सोचिए — अगर इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आज नहीं बनेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य कौन बनाएगा?
🇮🇳 🚩
Narendra Modi Amit Shah Nirmala Sitharaman
आजकल पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लोग महंगाई मान रहे हैं, लेकिन दूरदृष्टि से देखा जाए तो ये एक सामाजिक सुधार अभियान जैसा लगता है। पहले लोग गाड़ी लेकर गली के नुक्कड़ तक चले जाते थे, अब दो कदम पैदल चलने लगे हैं। परिवार में भी अपनापन बढ़ा है, क्योंकि हर छोटी दूरी पर गाड़ी निकालने से पहले पूरा घर मीटिंग करता है कि “सच में जाना ज़रूरी है क्या?” सरकार शायद धीरे-धीरे जनता को फिटनेस, धैर्य और आर्थिक संतुलन सिखा रही है। अब दोस्ती भी सच्ची हो गई है — जो इंसान इतने महंगे पेट्रोल में भी मिलने आ जाए, समझ लो वही असली अपना है। आने वाले समय में इतिहास शायद यही लिखे कि देश में पैदल चलने और साइकिल संस्कृति का पुनर्जन्म पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद ही हुआ था। 😄
22/05/2026
Mahindra Scorpio
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Address
Daltonganj
822101
