State Commission for Protection of Child Rights Uttarakhand

State Commission for Protection of Child Rights Uttarakhand

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from State Commission for Protection of Child Rights Uttarakhand, Government Organization, Nanda Ki Chowki, Sudhowala, Vikas Nagar Road, Dehra Dun.

State Commission for protection of Child Rights was notified by Honourble Governor of Uttarakhand through Women Empowerment and Child Development Department wide notification no 1192/XVII(4)/2011/230 dated 10 may 2011 under article 17 of NCPCR act 2005.

11/04/2026

महान समाज सुधारक,
नारी शिक्षा के अग्रदूत,
और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक
महात्मा ज्योतिबा फुले जी को शत-शत नमन।
आपका संपूर्ण जीवन
वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के उत्थान
के लिए समर्पित रहा।
आपके महान विचार
हमें सदैव एक समतामूलक, न्यायपूर्ण
और जागरूक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।

Photos from State Commission for Protection of Child Rights Uttarakhand's post 10/04/2026

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) उत्तराखण्ड की राज्य स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता करना गर्व का विषय रहा। आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को देहरादून में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक नई ऊर्जा और स्पष्ट दृष्टि देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड Subodh Uniyal जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही Jyoti Yadav (संयुक्त सचिव, ABPMJAY - NHA), Dr. Pankaj Kumar Arora (निदेशक, ABDM - NHA), Reena Joshi (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड), Pragya Paliwal (प्रबंधक, ABDM मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन) तथा Rahul Vashisht (प्रबंधक, NHA) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक समृद्ध बनाया।

कार्यशाला में ABDM के माध्यम से स्वास्थ्य अभिलेखों (Health Records) के डिजिटलीकरण, ABHA ID के साथ उनके एकीकरण तथा ‘ई-सुश्रुत’ प्रणाली के शुभारंभ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाएगी, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित एवं कहीं भी, कभी भी उपलब्ध रखने में सक्षम बनाएगी।

प्रदेश भर से आए विभिन्न सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखण्ड स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस सार्थक पहल का हिस्सा बनकर अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव हुआ।

08/04/2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम वीर सेनानी, माँ भारती के सच्चे सपूत मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
उनका अदम्य साहस और बलिदान सदैव हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

07/04/2026

On this World Health Day, let us remember that the path to better health has always been rooted in science—and deeply embedded in our own Indian culture and traditions.

Long before modern medicine evolved, our kitchens were rich with wisdom. Our spices, our food habits, and our daily practices were guided by thoughtful understanding and natural science. From eating balanced, home-cooked meals to maintaining cleanliness and using water responsibly—these are not just traditions, they are scientific ways of living a healthy life.

Today, as we move forward in a rapidly changing world, it is important to reconnect with these simple yet powerful practices. Good health does not always require complexity—it lies in mindful living, conscious choices, and respect for nature.

Let us stand with science by embracing the strength of our roots. Health is not just a goal, it is a way of life—and our culture has always shown us how.

02/04/2026

‘बाल पुस्तक दिवस’ के इस पावन अवसर पर, मैं सभी अभिभावकों और शिक्षकों से यह अपेक्षा करती हूँ कि हम अपने बच्चों में पुस्तकों के प्रति प्रेम और लगाव विकसित करें।

पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि उनके संस्कार, विचार और व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला हैं।

आइए, मिलकर अपने बच्चों को पढ़ने की ऐसी आदत दें, जो उन्हें एक जागरूक, आत्मविश्वासी और सशक्त नागरिक बनाए।

02/04/2026

समस्त प्रदेशवासियों को श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना करती हूँ कि वे हम सभी के जीवन में सद्बुद्धि, साहस और भक्ति का प्रकाश फैलाएं तथा हमें सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।

01/04/2026

माँ भारती के वीर सपूत, राष्ट्रभावना के प्रखर प्रेरणास्रोत और Rashtriya Swayamsevak Sangh के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर शत-शत नमन।
उनका जीवन हमें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा देता है।
आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त और संस्कारित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

26/03/2026

समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव श्रीराम नवमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा हमारा प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति की ओर अग्रसर होता रहे — यही मंगल कामना है।
जय श्रीराम! 🚩

25/03/2026

आज नैनीताल से देहरादून तक का हेलीकॉप्टर सफर
सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि बदलते उत्तराखंड की नई तस्वीर का अनुभव था।

UDAN (Ude Desh ka Aam Naagrik) योजना के अंतर्गत हेली सेवाओं का विस्तार,
दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ते हुए पर्यटन और विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा है।

UCADA के प्रयासों से आज दुर्गम क्षेत्र भी सुलभ हो रहे हैं—
यह वास्तव में एक परिवर्तनकारी पहल है।

माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी का हृदय से आभार 🙏

22/03/2026

8,931 दिनों की यह अद्भुत यात्रा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह सफर हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है, जो देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प रखता है। एक साधारण शुरुआत से लेकर राष्ट्र के सर्वोच्च दायित्व तक पहुँचना—यह बताता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निष्ठा और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

आज भारत जिस विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें उनके नेतृत्व की स्पष्ट छाप दिखाई देती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार राष्ट्र सेवा में निरंतर अग्रसर रहें।

8,931 दिनों का तप… सेवा का संकल्प, राष्ट्र को समर्पण।

एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर देश के सर्वोच्च पद तक का यह सफर सिर्फ सत्ता की सीढ़ियाँ चढ़ने की कहानी नहीं है, बल्कि हर दिन राष्ट्र के नाम समर्पित एक निरंतर साधना है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज यह पल इसलिए खास है क्योंकि यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उस विश्वास का प्रतीक है जो 140 करोड़ देशवासियों ने बार-बार अपने नेता पर जताया है।

गुजरात की धरती से शुरू हुआ यह नेतृत्व, आज पूरे भारत की धड़कन बन चुका है—जहाँ हर निर्णय में देश पहले है, हर सोच में विकास है और हर कदम में सेवा का भाव है।

ये सिर्फ 8,931 दिन नहीं…
ये हर दिन राष्ट्र के नाम जिया गया जीवन है।

और शायद इसीलिए भारत को श्री Narendra Modi जी के रूप में सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक “प्रधान सेवक” मिला है।

Photos from State Commission for Protection of Child Rights Uttarakhand's post 20/03/2026

आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य राजराजेश्वरानंद महाराज जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ तथा उनके आशीर्वचन सुनने का सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर समाज में कार्य करने वाली महिलाओं, पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं, महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा हैं।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।








19/03/2026

✨ हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ✨

इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के बच्चों को मिला एक अनमोल उपहार 🙏

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत 69 वात्सल्य सदनों को मिली मंजूरी, बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है। परिवार आधारित देखरेख, आर्थिक सहयोग और आधुनिक तकनीक से लापता बच्चों की खोज—ये सभी प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक हैं।

इस पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, उत्तराखंड सरकार, माननीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी का हृदय से धन्यवाद 🙏

आइए, इस नववर्ष पर हम सभी मिलकर हर बच्चे के सुरक्षित और खुशहाल भविष्य का संकल्प लें 🌸

#हिंदूनववर्ष

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Nanda Ki Chowki, Sudhowala, Vikas Nagar Road
Dehra Dun
248007

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm