30/05/2026
🚔 मासिक सम्मेलन में समस्याओं का समाधान एवं उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान 🚔
डॉ० विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा आज दिनांक 30-05-2026 को वाहिनी मुख्यालय में मासिक सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन किया गया।
💻 जनपद उत्तरकाशी में व्यवस्थापित “बी” दल के दलनायक ऑनलाइन माध्यम से तथा 👥 अन्य दलों के दलनायक प्रत्यक्ष रूप से सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सभी दलनायकों ने अपने-अपने दलों की 📊 कार्यप्रगति, उपलब्धियों एवं संचालन संबंधी गतिविधियों से सेनानायक महोदया को अवगत कराया।
🗣️ सम्मेलन के दौरान सेनानायक महोदया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इससे कार्मिकों में विश्वास, संतोष एवं उत्साह का सकारात्मक वातावरण सुदृढ़ हुआ।
🏥 महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी कर्मचारी के अस्वस्थ होने पर उसे तत्काल आवश्यक सहायता एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
🚦 यातायात ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को नागरिकों के प्रति शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा ऐसी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए गए जिससे पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ हो।
📌 कम्पनियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं अथवा घटनाओं के संबंध में दलनायकों को निर्देशित किया गया कि वे सर्वप्रथम अपने स्तर पर समाधान का प्रयास करें तथा आवश्यकता होने पर सहायक सेनानायक एवं उपसेनानायक को अवगत कराएं।
🛕🚔 चारधाम यात्रा ड्यूटी हेतु विशेष निर्देश
✅ स्वच्छ एवं सुसज्जित 👔 वर्दी धारण करें।
✅ उच्च स्तर का ⚖️ अनुशासन बनाए रखें।
✅ 👀 सतर्कता एवं सजगता के साथ कर्तव्य निर्वहन करें।
✅ 🚫🍷 मादक पदार्थों से पूर्ण दूरी बनाए रखें।
✅ 🙏 श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के साथ विनम्र, मधुर एवं सहृदय व्यवहार करें।
महोदया द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा कर्तव्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
गोष्ठी में श्रीमती रेनू लोहानी (उपसेनानायक), श्रीमती रीना राठौर (सहायक सेनानायक), श्री सिद्धार्थ कुकरेती (शिविरपाल) एवं श्री रामपाल (सूबेदार सैन्य सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
30/05/2026
🤝 पुलिस सेवा के समर्पित प्रहरीयों को सम्मानपूर्ण विदाई
डॉ० विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशानुसार श्रीमती रेनू लोहानी उपसेनानायक प्रथम द्वारा आज दिनांक 30-05-2026 को वाहिनी से सेवानिवृत्त हो रहे अपर गुल्मनायक श्री धर्मानन्द एवं अपर गुल्मनायक श्री सतवीर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में उनके परिवारजन सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों अपर गुल्मनायकों द्वारा अपने दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस विभाग में बिताए गए महत्वपूर्ण क्षणों एवं कर्तव्यों का उल्लेख किया।
महोदया एवं उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उनके समर्पित, अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं गई तथा महोया द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानपूर्वक विदाई दी।
🌹 आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून परिवार दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं गौरवपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना करता है। 🌹
इस अवसर पर श्रीमती रीना राठौर (सहायक सेनानायक), श्री सिद्धार्थ कुकरेती (शिविरपाल) एवं श्री रामपाल (सूबेदार सैन्य सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
29/05/2026
🚔 सेनानायक आई०आर०बी० द्वितीय द्वारा “ई” दल पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
डॉ० विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा आज दिनांक 29-05-2026 को पुलिस लाइन, देहरादून में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु व्यवस्थापित “ई” दल पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक महोदया द्वारा कैम्प परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मैस प्रबंधन एवं शस्त्र रख-रखाव का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
🔹 कैम्प परिसर की सुरक्षा एवं स्वच्छता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
🔹 जवानों को उनके नाम पर आवंटित शस्त्र ही ड्यूटी हेतु निर्गत किए जाने तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 ड्यूटी के अतिरिक्त समय में कैम्प में उपस्थित कर्मचारियों को शस्त्र संचालन एवं हैंडलिंग का नियमित अभ्यास कराए जाने पर बल दिया गया।
🔹 मैस प्रबंधक को जवानों के लिए पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा वर्तमान गर्मी के मौसम को देखते हुए भोजन के साथ रायता एवं सलाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
🔹 निरीक्षण के दौरान सेनानायक महोदया द्वारा दल में उपलब्ध पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाए गए टेंटों का संज्ञान लेते हुए दलनायक को निर्देशित किया गया कि ऐसे टेंटों को शीघ्र शिविरपाल शाखा में जमा कराया जाए तथा उनके स्थान पर नए एवं उपयोगी टेंट प्राप्त कर दल की आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
👮♂️👮♀️ निरीक्षण के उपरांत सेनानायक महोदया द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।✨
29/05/2026
🚔 परेशान वृद्ध महिला को मिला पुलिस का सहारा, सकुशल पहुंची परिवार तक👏
दिनांक 28/05/2026 को आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के “एफ” दल में नियुक्त मुख्य आरक्षी विनोद प्रसाद द्वारा एमकेपी चौक, देहरादून में यातायात ड्यूटी के दौरान मानवता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया गया। 🌟
🚦 ड्यूटी के दौरान एक वृद्ध महिला, जो टिहरी से अपनी पुत्री से मिलने देहरादून आई थीं, रास्ता भटक जाने एवं पैसे समाप्त हो जाने के कारण अत्यंत परेशान एवं असहाय स्थिति में मिलीं। 😔
🛺 महिला ने बताया कि टैम्पो चालक उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर चला गया था, जिससे वह और अधिक चिंतित एवं असहाय हो गई थीं।
🤝 मुख्य आरक्षी विनोद प्रसाद द्वारा धैर्य, संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए काफी प्रयासों के उपरांत वृद्ध महिला की पुत्री से संपर्क स्थापित किया गया। 📞
👨👩👧 तत्पश्चात महिला के दामाद के मौके पर पहुंचने पर वृद्ध महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
🙏 वृद्ध महिला एवं उसके दामाद द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
28/05/2026
🚔 श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता में तत्पर आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून 🚔
डॉ० विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशन में वाहिनी से जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में व्यवस्थापित “बी” दल के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित कतारबद्ध कर मंदिर में दर्शन कराए जा रहे हैं। 🙏
विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं, दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग यात्रियों की सहायता करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं। ♿👵👴
साथ ही यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के खोए हुए कीमती सामानों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें खोजकर सुरक्षित रूप से उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जा रहा है। 📱👜
27/05/2026
🚔 श्रद्धालुओं की सहायता कर जवानों ने जीता विश्वास🚔
डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वाहिनी से जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गंगोत्री धाम में व्यवस्थापित “बी” दल में नियुक्त अपर गुल्मनायक श्री देवदास एवं ऋषिकेश में व्यवस्थापित “ई” के आरक्षी रोहित कुमार द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। 🙏
दिनांक 26 मई 2026 को श्री गंगोत्री धाम में ड्यूटी पर तैनात अपर गुल्मनायक श्री देवदास द्वारा मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंदिर परिसर में अपने परिजनों से बिछड़ी नाबालिग बालिका रिद्धिमा निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान को सकुशल बरामद किया गया। 👧
बालिका लगभग दो घंटे तक इधर-उधर भटकती रही, जिस कारण उसके परिवारजन अत्यंत परेशान एवं व्याकुल थें। इस पर अपर गुल्मनायक श्री देवदास जी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए बालिका की खोजबीन कर सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। 🤝
बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा अपर गुल्मनायक श्री देवदास जी एवं उत्तराखण्ड पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 🌸
इसी क्रम में दिनांक 26 मई 2026 को ऋषिकेश में व्यवस्थापित “ई” दल में ड्यूटी पर नियुक्त आरक्षी रोहित कुमार को एक श्रद्धालु श्री हरिकृष्ण निवासी मोगा, पंजाब द्वारा सूचना दी गई कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। 📱
इस सूचना पर आरक्षी रोहित कुमार द्वारा तत्परता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए खोजबीन की गई तथा अथक प्रयासों के उपरान्त श्रद्धालु का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल वापस किया गया।
🌸 आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून — सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के लिए सदैव तत्पर। 🚨
26/05/2026
चारधाम यात्रा एवं यातायात व्यवस्था में आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के जवानों का सराहनीय योगदान
डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वाहिनी से जनपद देहरादून में यातायात ड्यूटी हेतु व्यवस्थापित “एफ” दल के जवानों द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव, अत्यधिक भीड़ एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद जवानों द्वारा पूर्ण अनुशासन, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु कर्मचारियों द्वारा प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी ड्यूटी करते हुए जनपद पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वाहिनी के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम एवं सेवा भावना का परिचय देते हुए यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को कर्तव्यनिष्ठा से संपादित किया जा रहा है। जवानों के अथक प्रयासों से चारधाम यात्रा व्यवस्था को सफल एवं व्यवस्थित बनाए रखने में उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
25/05/2026
🚔 आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून — चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु समर्पित 🚔
श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशन में वाहिनी से चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु जनपद उत्तरकाशी पुलिस के सहायतार्थ गंगोत्री धाम में व्यवस्थापित “बी” दल के कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं। 🚓
🛕 “बी” दल के कर्मचारियों द्वारा गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है।
🚦 साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु उत्तरकाशी जनपद में यातायात व्यवस्था संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। 🚧🚗
🙏 चारधाम यात्रा में तैनात समस्त पुलिस बल श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता हेतु पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।
🚔🛕
18/05/2026
आज दिनांक 18-05-2026 को श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे (IPS) सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा श्री राजेश बिष्ट, दलनायक का 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में स्थानान्तरण होने के अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई प्रदान की गई।
इस अवसर पर सेनानायक महोदया द्वारा श्री बिष्ट के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती हेतु शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।