05/10/2026
ऋषिकेश के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नौनिहालों एवं मातृशक्ति से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी, जिला प्रभारी नेहा शर्मा जी, प्रदेश मंत्री कविता शाह जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता नयाल जी, मंडल अध्यक्ष मनोज जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निवेदिता जी सहित जिला एवं मंडल महिला मोर्चा की पूरी टीम उपस्थित रही।