SOG Dehradun

SOG Dehradun

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SOG Dehradun, Police station, nehru colony police chowki, Dehra Dun.

12/10/2020

SOG DEHRADUN व थाना पटेलनगर पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प ने 18 दिन की कड़ी मेहनत से पटेलनगर सुनार लूट का मास्टरमाइंड दबोचा। लूट के माल बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त-
नईम पुत्र शराफत उम्र- 24 वर्ष
निवासी- बाजोरिया रोड, घोघरे की सहारनपुर
*पुलिस टीम :-
01: श्री प्रदीप सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर
02: उ0नि0विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी आई0एस0बी0टी0
03: उ0नि0 अर्जुन सिंह गुंसाई, चौकी प्रभारी धर्मावाला
04: कां0 मनोज कपिल
*एसओजी टीम :-
01: निरीक्षक श्री एश्वर्य पाल, एसओजी प्रभारी
02: उ0नि0 मोहन सिंह
03: कां0 प्रमोद कुमार,
04: कां0 आशीष शर्मा,
05: कां0 ललित कुमार
06: कां0 अमित कुमार
07: कां0 देवेन्द्र कुमार
08: कां0 पंकज कुमार

27/07/2020

प्रेस नोट - एस0ओ0जी0, देहरादून*

*सम्बलपुर, उड़ीसा से अपहरण के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को दून पुलिस द्वारा देहरादून से किया गिरफ्तार*

दिनाक: 25-07-2020 को पुलिस अधीक्षक सम्बलपुर, उडीसा द्वारा जरिये दूरभाष पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से वार्ता कर उन्हें अवगत कराया कि सम्बलपुर जिले के सासन थाना क्षेत्र से दिनाक :- 10-07-2020 को नामी कन्सट्रक्शन कारोबारी/व्यापारी का 04 व्यक्तियों द्वारा अपहरण किया गया था। उक्त घटना में वांछित मुख्य आरोपी राजीव दुआ, जिसके द्वारा अपहरण की घटना का पूरा प्लान तैयार किया गया था, मूल रूप से जनपद देहरादून का ही रहने वाला है तथा वर्तमान में देहरादून में कहीं छुपा हुआ है। साथ ही सम्बलपुर जिले से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 55 सीआरपीसी का नोटिस जरिये फैक्स प्राप्त हुआ। मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी डोईवाला/एसओजी, श्री दिनेश चंद्र ढौंडियाल के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत किया गया तथा इलैक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, इसी दौरान सर्विलांस के माध्यम से टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त राजीव दुआ, रायपुर क्षेत्र में कहीं छुपा हुआ है, जिस पर प्रभारी निरीक्षक एसओजी तथा थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त राजीव दुआ की तलाश हेतु अभियान चालाया गया तथा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राजीव दुआ को आज दिनाक: 26-07-2020 को डोभाल चौक, रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभिुयक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी स्विफ्ट कार व मोबाइल फोन बरामद किया गया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

राजीव दुआ पुत्र स्व0 मदन लाल दुआ, निवासी: 5 अंसारी मार्केट, पल्टन बाजार, देहरादून।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Culinary Team

Attire

Website

Address


Nehru Colony Police Chowki
Dehra Dun
248001