भ्रष्टाचार निवारण अदालत का हुआ हल्द्वानी स्थानांतरण
अधिवक्ताओं ने जताया विरोध
कोट व बैंड उतारकर किया शोक व्यक्त
आगामी 19 तारीख को होगी अहम बैठक
नैनीताल :- एक ज़माने में समस्त प्रमुख न्यायालय नैनीताल में ही हुआ करते थे किन्तु समय के साथ अधिकतर न्यायालय मैदानी इलाकों में स्थानांतरित कर दिये गये। वर्तमान में ज़िला मुख्यालय से एक ओर कोर्ट जो कुमाऊँ में भ्रष्टाचार संबंधित मामलों पर सुनवाई करती थी अब हल्द्वानी भेज दी गयी है। इसी बात से नाराज़ ज़िला न्यायालय अधिवक्ताओं ने शनिवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए अपना कोट व बैंड उतारा और मौन रखकर विरोध दर्ज किया। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए ज़िला न्यायालय के प्रांगण में पी सी एक्ट कोर्ट के नैनीताल से चले जाने पर शोक सभा कर शोक व्यक्त किया गया।
शोक सभा के दौरान बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि इस प्रकार से आये दिन कोर्ट नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों में भेजी जा रही हैं, जो पर्वतीय लोगों के साथ अन्याय है। ऐसा होने से न सिर्फ अधिवक्ताओं के रोज़गार पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि पहाड़ के वादकारियों को मैदान में आने- जाने में तमाम दिक्क़तो का सामना करना पड़ेगा।
वहीं इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अन्य अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि यदि नैनीताल से ऐसे ही कोर्ट शिफ़्ट होती रहेंगी तो यहां के अधिवक्ता भी शांत नहीं बैठेंगे, आगे यदि हमारी बात नहीं सुनी जाती तो हमें उग्र प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा।
बार के अध्यक्ष नीरज साह ने बताया कि इसी संदर्भ में एक अहम सभा 19/10/22 को आयोजित की जाएगी जिसमें आगे की रणनीति पर अधिवक्ता विचार- विमर्श करेंगे, उक्त बैठक में समस्त अधिवक्ताओं से भागीदारी करने का अनुरोध करते है।
इस अवसर पर -:
जिला बार के अध्यक्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुवाली,उपाध्यक्ष संजय सुयाल, उप सचिव उमेश कांडपाल व किरन आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल, राजेश त्रिपाठी, गंगा सिंह बोरा, मनीष मोहन जोशी, अरुण बिष्ट, राजेन्द्र पाठक, ज्योति प्रकाश बोरा,
ओंकार गोस्वामी, देवेंद्र मुनगली, पुलक अग्रवाल, राजेश चंदोला, सुशील शर्मा, कैलाश बलूटिया, संजय कुमार, दयाकिशन पोखरिया, रवि आर्य, संजय, राम किशोर, प्रमोद बहुगुणा, हेम पांडेय, नवीन पंत, मो अनीस, गौरव भट्ट, धीरेन्द्र सिजवाली, मुकेश चंद्र, सैफ अली, यूनुस खान, प्रीति साह, हरीश भट्ट, भानु प्रताप मौनी, सुभाष जोशी, मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद ), रोहित कुमार, कविता जोशी, निर्मल कुमार, संतोष आगरी, पूजा साह, सरिता बिष्ट, कमला अधिकारी, जया आर्य, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे तथा उक्त शोक सभा का संचालन सचिव दीपक रुवाली द्वारा किया गया।
समाचार विश्लेषण मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद ) द्वारा।
Jan Sevak
Jan Sevak, Being a Public Servant, Our work is to serve the people of India and support them for their Rights. https://www.kooapp.com/profile/jansevakbharat
15/10/2022
चक दे इंडिया। 🇮🇳🇮🇳🏆🎖️🥇
एशिया कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को करारी मात देते हुए विजेता बनने वाली हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
15/10/2022
15/10/2022
27 साल के सफल गुजरात माडल में आग लगी या लगाई गई।
14/10/2022
अगर वास्तव में विकास कार्य करने है तो ग्राम प्रधान रूपा देवी जैसी हिम्मत दिखानी होगी।
सभी ग्राम प्रधानों से अपील है जो भी रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कार्यो की योजना पास कराने के एवज में घूस लेते है तो आडियो, वीडियो बना लो या फिर सामुहिक इस्तीफा दो क्योकि गावं स्तर के विकास कार्यो का बंटाधार ग्राम प्रधान नही बल्कि यही अधिकारी कर्मचारी कर रहे है।
ग्राम प्रधान श्रीमती रूपा देवी जी को नमन हैं।
देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से शुमार मुकेश अंबानी जी ने बद्रीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना और भगवान का महाभिषेक किया। उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशि भी भेंट की।
गुरुवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंच कर उद्योगपति मुकेश अम्बानी के परिवार ने आधे घंटे तक भगवान की पूजा अर्चना की । भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी जी से भी भेंट की।
माननीय कालाढुंगी विधायक श्री बंशीधर भगत जी,
माना कि आपकी डबल इंजन की सरकार है पर इंजन के ईंधन पर लगाम लगनी चाहिए।
आपके मुख से ऐसे अशोभनीय शब्द कैसे निकलते हैं व भी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए।
11/10/2022
कर्णप्रयाग - जोशीमठ मार्ग में स्लाइडिंग जोन टनल
विधायक जी के Moving Rain Cloud App का तो पता नहीं पर देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे बहुत से स्लाइडिंग टनल ज़ोन की अधिक ज्यादा जरूरत है।
10/10/2022
शाम ६ बजे - आलवेदर रोड घाट पिथौरागढ़ मार्ग खनन माफियाओं की सौगात हैं जो हमेशा पिथौरागढ़ वासियों को आजीवन मिलती रहेगी।
सरकार से अनुरोध - अभी भी समय है पुराने मोटरमार्ग पर भी फोकस करे।
राष्ट्रीय राजमार्ग दीबा क्षेत्र के खतरनाक मोड़ का दृश्य है। जो कि धुमाकोट ब्लाक में आता है। पर प्रशासन और ठेकेदारो की मनमानी और लापरवाही का जीता जागता दृश्य। बीच रोड पर रोलर और कोलतार मशीन खड़ी हुई हैं। वहां कोई कर्मचारी नहीं है। SDM कार्यालय में बात की लेकिन कुछ नहीं हुआ। बड़ी मुश्किल से बड़ी गाड़ियों पास हुई। तीन घंटे तक बस खड़ी रही। तब यात्रियों के बहुत आग्रह करने पर चालक ने पूरे रिश्क और पहाड़ी वातावरण और लगातार वारिस की वजह से गाड़ी निकालने को मजबूर हुआ। वारिस में एक तरफ डामरीकरण हो रहा है और दूसरी तरफ डामरीकरण रोड टूट रही है। धन्यवाद उन इन्जिनियरिंग अफसरों और ठेकेदारो को जो उत्तराखण्ड को बरबाद करने पर तुले हुए हैं। दो साल से काम कछुए की चाल से चल रहा है। सरकार संज्ञान ले। रोड की मोनिटरिंग करें। आये दिन घटनाएं हो रही है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Address
248001
