We Support Satpal Maharaj

We Support Satpal Maharaj

Share

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज के समर्थक

Photos from We Support Satpal Maharaj's post 31/10/2025

लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धांजलि ।

आज देहरादून में आयोजित पदयात्रा में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ सम्मिलित होकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सरदार पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और अटूट संकल्प से भारत की एकता और अखंडता को सशक्त बनाया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी जी, रेखा आर्या जी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी, विधायक खजान दास जी, सविता हरबंस कपूर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

23/10/2025

शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध : महाराज जी

चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने बताया कि गंगोत्री धाम के पश्चात भैया दूज को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। अब 25 नवम्बर को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

महाराज जी ने कहा कि कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालु शीतकालीन पूजा स्थलों पर दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। भगवान केदारनाथ की पूजा उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में, श्री बद्रीनाथ जी की पूजा पांडुकेश्वर (योगध्यान बद्री मंदिर) में, मां गंगा की पूजा मुखबा में और मां यमुनोत्री की पूजा खरसाली में संपन्न होगी।

श्री महाराज जी ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा रिकॉर्ड स्तर पर रही है। अब तक लगभग 50 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं — जिनमें केदारनाथ में 17 लाख, बदरीनाथ में 15 लाख, गंगोत्री में 7.5 लाख और यमुनोत्री में 6.5 लाख श्रद्धालु शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई है। साथ ही सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए होटलों में 50% तक की छूट देने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालु सर्दियों में भी देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता का अनुभव कर सकें।

22/10/2025

कपाट बंद होना अगले चरण की तैयारी का प्रतीक: माननीय महाराज जी।

अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब मां गंगा की आराधना शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा में की जाएगी।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने कहा कि कपाट बंद होना यात्रा के अगले चरण की तैयारी को दर्शाता है। उन्होंने मां गंगा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और उन्नति की कामना की।

महाराज जी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे शीतकालीन यात्रा के दौरान मुखबा, खरसाली, ऊखीमठ और जोशीमठ में मां गंगा, मां यमुना, भगवान केदार और भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

उन्होंने बताया कि अब तक चारधाम यात्रा में 49,46,576 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं — जिनमें यमुनोत्री धाम के 6,44,366, गंगोत्री के 7,57,762, केदारनाथ के 17,45,065 और बद्रीनाथ के 15,24,942 यात्री शामिल हैं।
महाराज जी ने कहा कि तीनों धामों के कपाट बंद होने तक यह संख्या 50 लाख से अधिक पहुँच जाएगी।

22/10/2025

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ

16/10/2025

महाराज जी ने माननीय उपराष्ट्रपति जी को दिया उत्तराखंड आने का निमंत्रण।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

महाराज जी ने उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की।

भेंट के दौरान माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने उपराष्ट्रपति महोदय को उत्तराखंड के प्रसिद्ध कार्तिकेय स्वामी मंदिर और अल्मोड़ा स्थित प्रागैतिहासिक लखुड़ियार गुफा के शैल चित्रों के बारे में भी अवगत कराया।

15/10/2025

दिल्ली के बाद देहरादून में भी लगेगी पवित्र बौद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी: माननीय महाराज जी

उदयपुर में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन के अंतिम दिन उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से भेंट कर उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और प्राकृतिक धरोहरों पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों बाद स्वदेश लाया गया है, जिनकी प्रदर्शनी शीघ्र ही नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

महाराज जी ने अनुरोध किया कि इस प्रदर्शनी को देहरादून में भी आयोजित किया जाए, ताकि यहां के तिब्बती समुदाय और बुद्ध को मानने वाले लोग भी दर्शन कर सकें।
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने इसे स्वीकार कर लिया है — जिससे अब देहरादून में भी भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने 127 वर्षों बाद इन पवित्र अवशेषों को नीलामी से बचाकर स्वदेश वापस लाया है — जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी का प्रतीक है।

Photos from We Support Satpal Maharaj's post 14/10/2025

पर्यटन की सभी विधाओं पर तेज़ गति से हो रहा है काम : माननीय श्री सतपाल महाराज जी।

उदयपुर में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ है।

महाराज जी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन की सभी विधाओं — जल, थल और आकाश पर तेज़ी से काम हो रहा है।
हाई अल्टीट्यूड मैराथन, वॉटर फेस्टिवल, एको फेस्टिवल जैसी नई गतिविधियाँ प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचा रही हैं।

माननीय महाराज जी ने कहा कि युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्किल ट्रेनिंग के ज़रिए सशक्त किया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार और आजीविका के नए अवसर मिल सकें।

इस सम्मेलन में देशभर से आए पर्यटन मंत्रियों और केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी सहित कई गणमान्यजनों ने भाग लिया और पर्यटन विकास पर सार्थक चर्चा की।

Photos from We Support Satpal Maharaj's post 14/10/2025

केदारनाथ मंदिर का एक मनमोहक दृश्य, जो इसकी शांत सुंदरता और आध्यात्मिक आकर्षण को दर्शाता है।

Photos from We Support Satpal Maharaj's post 11/10/2025

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान माननीय महाराज जी ने भारत-नेपाल सीमा पर सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड द्वारा चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही बनबसा स्थित नदी पर निर्माणाधीन पुल एवं प्रस्तावित Dry Port परियोजना को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।

जनहित से जुड़ी इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।

Photos from We Support Satpal Maharaj's post 04/10/2025

आज ऋषिकेश में एक अनूठी पहल को साकार होते देखा गया — “Stay, Shop, Dine” की अवधारणा पर आधारित The Big Bridge का भव्य उद्घाटन। इस कार्यक्रम में हमारे आदरणीय माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने इस परियोजना को जनाभिलाषा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Photos from We Support Satpal Maharaj's post 04/10/2025

विकास कार्यों में वन भूमि की बाधाएं दूर हों : माननीय महाराज जी

कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में “समन्वय समिति” की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पीएमजीएसवाई व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए वन भूमि से जुड़ी सभी रुकावटें तुरंत दूर की जाएं।

महाराज जी ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों का समरेखण सुरक्षित स्थानों से करने को कहा। साथ ही पौड़ी जनपद के कुण्जखाल-कोलाखाल से गौखण्ड-रिकडेरा-पाटल्यूं मार्ग सहित छह मोटर मार्गों की स्वीकृति वन विभाग से शीघ्र दिलाने पर जोर दिया।

माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने पुरुकुल-मसूरी रोपवे परियोजना हेतु वैकल्पिक मार्ग, जागेश्वर धाम डेस्टिनेशन प्लान के तहत पार्किंग, बसेरा, शॉप, चार्जिंग स्टेशन व गेट निर्माण, तथा उत्तरकाशी के सीमांत ग्राम जादूंग में प्रवेश द्वार व चेक पोस्ट निर्माण की कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में नैनीताल जनपद के जमरानी बांध व हरिपुरा नहर परियोजना, महासू देवता मंदिर (हनोल) मास्टर प्लान के अंतर्गत घाट व रिवर फ्रंट निर्माण पर भी चर्चा हुई। वहीं, पौड़ी जिले के कुंलडीधार क्षेत्र में बाघ के हमलों को देखते हुए वन विभाग को अधिक पिंजरे लगाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पीसीएफ एस.पी. सुबुद्धि, सीसीएफ पी.के. पात्रो, लोनिवि अपर सचिव विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Dehra Dun