13/05/2026
आज समाचार पत्रों के माध्यम सें।
अध्यक्ष (उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद)
पूर्व अध्यक्ष कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून।
पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, देहरादून।
13/05/2026
आज समाचार पत्रों के माध्यम सें।
13/05/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर खेल विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखण्ड के युवाओं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम है। 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को अंतिम मंजूरी मिलने से अब खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं का सपना साकार होने जा रहा है।
यह विश्वविद्यालय प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगा।
देवभूमि अब तेज़ी से “खेलभूमि” बनने की ओर अग्रसर है।
13/05/2026
आज प्रातः बागेश्वर में शिविर का निरीक्षण किया तथा स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं इंडोर स्टेडियम का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गुंजन बाला जी सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
12/05/2026
रात्रि में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बागेश्वर पहुँचने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गुंजन बाला जी एवं समस्त खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कोचों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ।
आप सभी के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
बागेश्वर की देवतुल्य जनता एवं समस्त खेल परिवार का मैं हृदय से अभिनंदन एवं धन्यवाद करता हूँ।
12/05/2026
आज अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं एवं उनकी आवश्यकताओं के विषय में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती महेशी आर्य जी एवं उप क्रीड़ा अधिकारी श्री अरुण बनग्याल जी व विभिन्न खेल के कोच भी उपस्थित रहे।
12/05/2026
आज कुमाऊँ भ्रमण के दौरान विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुँचकर परम पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी के पावन धाम में दर्शन किया।
बाबा नीम करौली महाराज जी की दिव्य तपोभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहाँ पहुँचकर अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
जय बाबा नीम करौली महाराज।
12/05/2026
आज हल्द्वानी भ्रमण के दौरान एशियन जु-जित्सू गोल्ड मेडलिस्ट नव्या पाण्डेय जी के आवास पर जाकर बेटी नव्या एवं उनके परिवारजनों से भेंट की।
जॉर्डन (अम्मान) में आयोजित 9वीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में -45 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नव्या बेटी ने पूरे भारत एवं उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर नव्या बेटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही आगामी 2026 एशियन गेम्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
12/05/2026
आज हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाक़ात कर उनके प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
इसके उपरांत जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल कार्यालय में कोचों एवं विभिन्न खेल एसोसिएशनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक हुई।
इस अवसर पर उप निदेशक खेल श्रीमती राशिका सिद्दीकी जी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत जी को विशेष शुभकामनाएँ। आप दोनों द्वारा जनपद में खेल एवं खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य वास्तव में प्रेरणादायी हैं। मातृशक्ति जब किसी जिम्मेदारी का निर्वहन करती है, तो वह पूर्ण समर्पण, संवेदनशीलता एवं दृढ़ संकल्प के साथ हर अपेक्षा पर खरी उतरती है।
हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन, आधुनिक खेल सुविधाएँ एवं बेहतर अवसर उपलब्ध हों, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।
12/05/2026
आज प्रातःकाल हल्द्वानी के गोलापार स्थित इन्दिरा गांधी अंतराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संपूर्ण निरीक्षण किया।
इस दौरान खेल सुविधाओं, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर सार्थक चर्चा की।
11/05/2026
सर्किट हाउस काठगोदाम पहुँचने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल श्रीमती निर्मला पंत जी, खेल विभाग की अधिकारी श्रीमती रसिका सिद्दीकी जी एवं अन्य खेल विभागीय अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। साथ ही मुथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश जोशी जी अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।
इस दौरान खेल एवं युवा गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। आप सभी वरिष्ठजनों के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार।