Deepak Kargeti

Deepak Kargeti

Share

My work is my life...and.social work is my work...

भारतीय संस्कृति, भारतीय सभ्यता के मर्म को अपनी रचनाओं के माध्यम से आपके मध्य पहुंचाने का प्रयास होगा।
प्रत्येक राज्य के दिल तक पहुंचना मेरा पहला कर्तव्य होगा।

Photos from Deepak Kargeti's post 02/06/2026

श्री रामलीला कमेटी ककलासो के तत्वाधान में आयोजित श्री रामलीला में हमारे मध्य पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
#रानीखेत के पूर्व विधायक ेहरा जी व उनके साथ हमारी दीदी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाडी जी , नगर पालिका अध्यक्ष चिलियानौला अरुण रावत जी,जिला पंचायत सदस्या मोहनरी नीमा कड़ाकोटी जी, छेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र नेगी भाई, कैलाश पंत जी, कमलेश बोरा जी, ग्राम प्रधान बासोट प्रतिनिधि नंदन भंडारी जी, बूंगा के हमारे प्रधान बल, ग्राम प्रधान फ़लसों आदरणीय आनंद रतन रौतेला जी, पूर्व प्रधान सुरेश असवाल जी,नंदाबल्लभ रीखाड़ी जी, ग्राम प्रधान ललित जमनाल जी, नवीन जोशी जी आदि लोग उपस्थित रहे।

रानीखेत न्यूज़
Anshul Singh IAS
Almora - अल्मोड़ा
Harish Rawat

Photos from Deepak Kargeti's post 02/06/2026

श्री रामलीला कमेटी ककलासो जीनापनी में #मैंने भी #आदिकवि, रामायण के रचयिता #महर्षि_वाल्मीकि जी के #पात्र में #अभिनय करने का प्रयास किया
मंच में अपने स्वरूप के आधार पर बोलना अनेकों बार हुआ लेकिन

#त्रिकालदर्शी_वाल्मीकि_जी की भूमिका में रहकर श्री रामलीला में अभिनय करना मुझे मंच से #मंचन की ओर ले गया।

#जीनापनी के प्रांगण #जूनियर_हाईस्कूल में हमने छठी कक्षा से अपनी #पढ़ाई भी प्रारंभ की
इस विद्यालय से जुड़ी प्रत्येक याद हमारे मन मस्तिष्क में आज भी अपने जीवंत स्वरूप में है।

यहां पर #रामलीला कराने का उद्देश्य जहां क्षेत्रीय एकता को बढ़ावा देना है,वहीं क्षेत्र में #मंचन, #प्रतिभा को #निखारने का प्रयास भी हमने किया है।

#पर्दे पर अभिनय कर जहां ककलासो के बच्चों की प्रतिभा का सम्मान हो रहा है वहीं ये बच्चे #मोबाइल की दुनिया से भी घंटों दूर रहकर अपने पात्र के लिए #रियाज कर रहे हैं।

हमारे बच्चों को अभिनय की कला में पारंगत करने का प्रयास परम पूज्य #गंधर्व_गिरी_जी #महाराज द्वारा पिछले डेढ़ माह से किया जा रहा है।
निर्देशन की भूमिका में आदरणीय पूरन पांडे जी और ललित गड़ाकोटी जी सहित विपिन सती जी का साथ श्री रामलीला को चार चांद लगाने वाला है ।

Uttarakhand DIPR
Anshul Singh IAS
Almora - अल्मोड़ा
News PAGE
रानीखेत न्यूज़
Bhikiyasen Almora

Photos from Deepak Kargeti's post 01/06/2026

#श्री_राम जी के #वनवास के दौरान मल्लाहों के राजा
#निषादराज से आज्ञा पाकर #केवट ने प्रभु श्री राम को गंगा तट पार करवाया

इस सुंदर दृश्य को केवल और प्रभु श्री जी के संवाद में भव्य दिव्य बना दिया।

जीनापनी में श्री रामलीला कमेटी ककलासो द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला में दिन प्रतिदिन दर्शकों की संख्या दिन दुगनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है।

31/05/2026

कैकई मंथरा संवाद

31/05/2026
Photos from Deepak Kargeti's post 30/05/2026

तृतीय दिवस के हमारे मुख्य अतिथि आदरणीय दीप पांडे जी ( सेवानिवृत्त सेनानायक , SSB) श्री रामजन्म भूमि निर्माण के कार्य को घर घर तक पहुंचाने में एक स्वयंसेवक की भूमिका में आपके द्वारा जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन किया।
एक वरिष्ठ व्यवसाई हैं।
उनके साथ विश्व हिंदू परिषद रानीखेत नगर के नगर अध्यक्ष नवल पांडे जी बतौर विशिष्ट अतिथि हमारे मध्य उपस्थित रहे।

#परशुराम_जी के पात्र
#श्री_राम_लक्ष्मण_सीता_जी के पात्रों ने सभी का मन मोह लिया।

Photos from Deepak Kargeti's post 29/05/2026

द्वितीय दिवस

द्वितीय दिवस में जहां श्री राम जी द्वारा राक्षसी ताड़का के वध वाले दृश्य में सभी क्षेत्रवासियों का ध्यान केंद्रित कर लिया।
हमारे द्वितीय दिवस की श्री रामलीला के मुख्य अतिथि आदरणीय गौरी दत्त जोशी जी,वरिष्ठ समाजसेवी (रुदबौ - ककलासो ) सपत्नीक पहुंचे।
श्री रामलीला में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उभारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

आदरणीय गौरी दत्त जोशी एवं उनके परिवार का श्री रामलीला कमेटी ककलासो हृदय से आभार प्रकट करती है।

आज की रामलीला के मंचन को देखने के लिए जनमानस का सैलाब उमड़ पड़ा।

धन्यवाद

Photos from Deepak Kargeti's post 28/05/2026

#श्री_राम_जन्म के साथ प्रारंभ हुई #ककलासो की सुप्रसिद्ध रामलीला

22 ग्राम पंचायतों के पात्र और कार्यकर्ता करते हैं प्रतिभागिता।

दिनांक 28 मई को रामलीला कमेटी ककलासो के तत्वाधान में ककलासो के राजकीय इंटर कॉलेज जीनापनी के सबसे प्राचीन प्रांगण में रामलीला का आयोजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।
रामलीला का उद्घाटन श्री रामलीला कमेटी ककलासो के तत्वाधान तथा #श्री_श्री_108_रामपुरी_जी_महाराज के #आशीर्वचनों के साथ ,भुवन गिरी जी महाराज और #अतिथियों डा मनोज पंत #निदेशक_नियोजन_उत्तराखंड_सरकार ग्राम पतंगाव , हंसी देवी पत्नी स्व मोहन चंद्र उपाध्याय ग्राम डढ़ूली, सेवानिवृत्त अध्यापक ख्याली दत्त जोशी उगलिया, फकीर सिंह कड़ाकोटी,अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अल्मोड़ा सुश्री रेनू अधिकारी, व्याख्याता कंप्यूटर साइंस राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा सुश्री दीपा मेहरा ने संयुक्त रूप से किया।

सखियों की सुंदर भजन संध्या के बाद , नटी सूत्रधार ,नारद मोह, पुत्रेष्टि यज्ञ,राजा दशरथ को राम ,लक्षण भरत, शत्रुघ्न की प्राप्ति तक के दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया ।
रावण और कुंभकर्ण की भूमिका में दो सगे भाइयों गणेश शर्मा और सुरेश शर्मा ने भी सुंदर अभिनय से रामलीला में चार चांद लगा दिए।

श्री रामपुरी जी महाराज के आशीष वचनों के बाद क्षेत्रवासियों को सुंदर आयोजन के लिए डा मनोज पंत जी द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

सीमलधार से पहुंचे हास्य कलाकर शिरोमणि पंत ने भी जनता को खूब गुदगुदाया।

Uttarakhand DIPR

News PAGE
Harish Rawat
Bhikiyasen Almora
Almora - अल्मोड़ा

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Vill-noona, Post-bhatrojkhan, Dist-Almora.
Dehra Dun
263646