Abhaysh Coaching Center

Abhaysh Coaching Center

Share

Shiksha ki Dor. Nav Uthan ki Or

12/05/2023
Photos from Abhaysh Coaching Center's post 06/11/2016
10/08/2016

भारत में सबसे बड़ा लम्बा ऊँचा Bharat Me Sabse Bada Lamba Uncha

1. सबसे ऊँची मीनार: क़ुतुब मीनार (दिल्ली)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1193 में दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक द्वारा बनवाई गई क़ुतुब मीनार को भारत की सबसे ऊँची मीनार होने का दर्जा प्राप्त है यद्दपि इस को पूर्ण रूप फिरोजशाह तुगलक के शासन काल में दिया गया था इस मीनार की लम्बाई 72.5 मीटर है 379 सीढियों वाली इस मीनार को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है

2. सबसे बड़ा रेगिस्तान: थार (राजस्थान)

सबंधित जानकारी: भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान क्षेत्र थार है पाकिस्तान में भी फैले होने के उपरान्त इसे भारतीय रेगिस्तान की संज्ञा दी जाती है क्योंकि थार मरूस्थल का 85% भाग भारत में है भारत के राज्यों में राजस्थान थार क्षेत्र का सबसे बड़ा 60% भाग रखता है तथा इसके अतिरिक्त यह हरियाणा, पंजाब तथा गुजरात में फैला हुआ है भारत में थार मरूस्थल का फैलाव 3,20,000 वर्ग किलो मीटर भाग पर है

3. सबसे ऊँचा झरना: जोग या गरसोप्पा (कर्नाटक)

सबंधित जानकारी: जोग या गरसोप्पा झरनाभारत के राज्य कर्नाटक तथा महाराष्ट्र की सीमा पर बहती “शरावती नदी” पर 250 मीटर की ऊँचा जल प्रपात है

4. सबसे लम्बी सड़क: ग्रैंड ट्रंक रोड

सबंधित जानकारी: भारत की सबसे लम्बी सड़क के रूप में जानी जाने वाले ग्रैंड ट्रंक रोड का आरम्भ चटगाँव (बांग्लादेश) से काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) तक है इस सड़क का मार्ग क्रमश बांग्लादेश-भारत-पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान है

5. सबसे ऊँचा दरवाजा: बुलन्द दरवाजा

सबंधित जानकारी: फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश में स्थित बुलंद दरवाजे का निर्माण मुग़ल शासक अकबर ने अपनी गुजरात विजय की स्मृति में करवाया था इस दरवाजे की उंचाई 54 मीटर है तथा 42 सीढियों के ऊपर बना हुआ है यह भारत का ही नहीं अपितु पूरे विश्व का सबसे ऊँचा प्रवेश द्वारा ढांचा है

6. सबसे लम्बी नदी: गंगा नदी

सबंधित जानकारी: भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है इस नदी की लम्बाई 2525 किलो मीटर तथा फैलाव भारत से बांग्लादेश तक है हिन्दू धर्म मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी को भारत की सभी नदियों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है

7. सबसे बड़ा चिड़ियाघर: जूलोजिकल गार्डन (कोलकाता)

सबंधित जानकारी: जूलोजिकल गार्डन कोलकाता (अलीपुर वन्य प्राणी उद्धान) भारत का सबसे बड़ा व पुराना चिड़ियाघर है इसे वर्ष 1876 में खोला गया था यह पार्क “अद्वैत” नमक कछुए के कारण भी प्रसिद्ध है जो कि अब तक का सबसे लम्बी आयु वाला जीव माना जाता था “अद्वैत” का जीवनकाल वर्ष 1750 से 2006 तक था

8. सबसे लंबा रेल मार्ग: डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी

सबंधित जानकारी: भारत के सात राज्यों से होकर निकलने वाला रेल मार्ग “डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडू)” देश का सबसे बड़ा रेल मार्ग है इस रूट पर चलने वाली “विवेक एक्सप्रेस” डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक 84 घंटे 45 मिनट का समय लेती है इस मार्ग की लम्बाई 4,273 किलो मीटर है

9. सबसे बड़ा गुरुद्वारा: स्वर्ण मंदिर (अमृतसर)

सबंधित जानकारी: अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) देश का सबसे बड़ा गुरुद्वारा साहिब है स्वर्ण मंदिर का निर्माण पांचवे सिख गुरु अर्जुन देव द्वारा किया गया था तथा वर्ष 1764 में जस्सा सिंह अहलुवालिया द्वारा इसका पुन: निर्माण करवाया गया था आज का स्वर्ण मन्दिर नक्शा जस्सा सिंह द्वारा निर्मित है

10. सर्वाधिक वर्षा का स्थान: मासिनराम (मेघालय)

सबंधित जानकारी: मासिनराम, मेघालय में स्थित एक गाँव है जहाँ भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सर्वाधिक वर्षा होती है यहाँ पर वर्षा की मात्र 11,872 मिलीमीटर प्रति वर्ष है गिन्नीज बुक में रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1985 में यहाँ 26,000 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी इस स्थान पर सारा साल बादल छाए रहते हैं

11. सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल): राजस्थान

सबंधित जानकारी: 1 नवम्बर 1956 को अस्तित्व में आया राज्य राजस्थान, क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है इसके बाद क्रमश: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश का स्थान आता है राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,240 वर्ग किलो मीटर है इस प्रदेश की राजधानी जयपुर है तथा जनसँख्या साढ़े सात करोड़ के लगभग है राजस्थान शब्द का अर्थ है “राजाओं की भूमि”

12. सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल): लद्दाख

सबंधित जानकारी: 86,904 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्रफल में फैले लद्दाख नामक जिले को क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला होने का गौरव प्राप्त है जम्मू-कश्मीर का यह जिला चीन तथा तिब्बत से सट्टा हुआ है

13. सबसे तेज चलने वाली रेल: शताब्दी एक्सप्रेस

सबंधित जानकारी: भारत की राजधानी नई दिल्ली से भोपाल के मध्य चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तीव्र गति से चलने वली रेल है इसकी अधिकतम गति 150 किलो मीटर प्रति घंटा है इस ट्रेन को भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का नाम भी दिया जाता है इसकी शुरूआत वर्ष 1988 में की गई थी

14. सबसे बड़ा पशुओं का मेला: सोनपुर, बिहार

सबंधित जानकारी: भारत ही नहीं बल्कि समूचे एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला बिहार के सोनपुर में लगाया जाता है हर वर्ष नवम्बर-दिसम्बर में कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले इस मेले को “सोनपुर मेला” कहा जाता है क्षेत्रिय लोग इस “छत्तर मेला” कहते हैं यह मेला मुग़लों के समय से लगता रहा है तथा पशु मेले को देश भर में एक नई पहचान दे सकने में सक्षम है

15. सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला राज्य: मध्य प्रदेश

सबंधित जानकारी: मध्य प्रदेश भारत का वन क्षेत्र की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है इस प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 3,08,245 वर्ग किलो मीटर है जिसका 30% हिस्सा वनों द्वारा सरंक्षित है

16. सबसे बड़ी मस्जिद: जामा मस्जिद (दिल्ली)

सबंधित जानकारी: मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा वर्ष 1656 में बनवाई गई दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है इसकी लम्बाई 40 मीटर तथा चौड़ाई 27 मीटर है 25 हज़ार क्षमता वाली इस मस्जिद का वास्तविक नाम “मस्जिदजहाननुमा” है

17. सबसे बड़ा स्टेडियम: साल्ट लेक (युवा भारती) स्टेडियम (कोलकाता)

सबंधित जानकारी: कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित साल्ट लेक स्टेडियम जो कि “युवा भारती क्रीडांगन” के नाम से भी जाना जाता है, देश का सबसे बड़ा खेल मैदान है यह एक फुटबॉल मैदान है इसकी वर्तमान क्षमता 68,000 है जो कि भविष्य में बढ़ाकर 85,000 कर दी जाएगी

18. सबसे अधिक आबादी वाला शहर: मुंबई

सबंधित जानकारी: देश की वित्तीय राजधानी के रूप में जाना जाने वाला शहर “मुंबई, (महाराष्ट्र)” देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है वर्ष 1507 में स्थापित मुंबई शहर की जनसँख्या 2 करोड़ के से भी अधिक है

19. भारत का सर्वोच्च सम्मान: भारत रत्न

सबंधित जानकारी: “भारत रत्न” देश का सर्वोच्च सम्मान है इसकी शुरूआत वर्ष 1954 में हुई थी सर्वप्रथम सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा सी.वी. रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था श्रेणीनुसार भारत रत्न के पश्चात “पदम् विभूषण” का स्थान आता है

20. सबसे लम्बा बाँध: हीराकुंड बाँध (ओडिशा)

सबंधित जानकारी: महानदी पर बना हीराकुंड बाँध जो कि ओडिशा राज्य में स्थित है, देश का सबसे लम्बा बाँध है इसकी कुल लम्बाई 25.8 किलो मीटर के फैलाव में है जिसमें 4.8 किलो मीटर मुख्य बांध क्षेत्र है 60.96 मीटर ऊँचे इस बाँध का निर्माण वर्ष 1948 में आज़ादी के पश्चात शुरू होकर 9 वर्ष पश्चात वर्ष 1957 में पूर्ण हुआ था

21. सबसे लम्बा नदी पर निर्मित सड़क पुल: महात्मा गांधी सेतु (पटना, बिहार)

सबंधित जानकारी: गंगा नदी पर बने “महात्मा गांधी सेतु” पुल की लम्बाई 5.8 किलो मीटर है वर्ष 1982 में इस पुल को आम जनता के लिए खोला गया था महात्मा गाँधी सेतु पुल पटना को हाजीपुर से मिलाता है तथा उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ता है इस पुल को “गंगा सेतु” के नाम से भी जाना जाता है

22. सबसे बड़ा गुफा मंदिर: कैलाश मंदिर (एलोरा)

सबंधित जानकारी: चटानों को तराश कर बनाया गया एलोरा, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में स्थित यह मंदिर देश का सबसे बड़ा गुफा मंदिर है वर्ष 756 से 774 के मध्य बने इस मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण-प्रथम ने करवाया था इस मंदिर की लम्बाई 276 फीट तथा चौड़ाई 154 फीट है

23. सबसे ऊँची चोटी: के-2 (गॉडविन ऑस्टिन)

सबंधित जानकारी: माउन्ट एवेरेस्ट के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची चोटी (के-2) देश का सबसे ऊँचा बिंदु है इसकी ऊँचाई 8,611 किलो मीटर है

24. सबसे लम्बी (सड़क) सुरंग: जवाहर सुरंग (जम्मू-कश्मीर)

सबंधित जानकारी: बनिहाल को काजीगुंड से मिलाने वाली जवाहर सुरंग देश की सबसे लम्बी “सड़क सुरंग” है इस की लम्बाई 2.85 किलो मीटर है इस सुरंग को “बनिहाल सुरंग” के नाम से भी जाना जाता है दो लेन वाली इस सुरंग का निर्माण वर्ष 1956 में हुआ था

25. सबसे लम्बी (रेलवे) सुरंग: पीरपंजाल (जम्मू कश्मीर)

सबंधित जानकारी: जम्मू कश्मीर में बनिहाल से शुरू होने वाली पीरपंजाल रेलवे सुरंग की लम्बाई 11.21 किलो मीटर है जो इसे देश की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग बनाती है एक रेलवे ट्रैक वाली इस सुरंग का निर्माण वर्ष 2013 में पूर्ण हुआ था

26. सबसे बड़ा म्यूजियम (अजायबघर): कोलकाता अजायबघर

सबंधित जानकारी: भारत का सबसे बड़ा तथा विश्व का नौवां सबसे पुराना कोलकाता अजायबघर 2 फरवरी 1814 को स्थापित किया गया था जबकि वर्तमान स्थान पर इसे वर्ष 1878 में स्थानांतरित किया गया था उस समय मात्र दो गेलरी से शुरू हुए इस अजायबघर में आज 60 से भी अधिक गेलरी हैं

27. सबसे बड़ी गुम्बज: गोल गुम्बज (बीजापुर)

सबंधित जानकारी: लगभग 30 वर्ष (1626 से 1656) में बनी बीजापुर, कर्नाटका में स्थित “गोल गुम्बज” को भारत की सबसे बड़ी गुम्बज होने का गौरव प्राप्त है इसकी ऊँचाई 51 मीटर है

28. सबसे ऊँची मूर्ति: गोमतेश्वर बाहुबली (कर्नाटक)

सबंधित जानकारी: जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव के पुत्र “बाहुबली” की “गोमतेश्वर मूर्ती” भारत की सबसे ऊँची प्रतिमा है इसकी ऊँचाई 57 फीट है बाहुबली को “गोमतेश्वर” नाम इसी मूर्ति के कारण मिला बाहुबली अपने बड़े भाई “भरत चक्रवर्ती” से युद्ध के बाद मुनि बन गए थे तत्पश्चात उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी

29. सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म: गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

सबंधित जानकारी: 1.35 किलो मीटर की लम्बाई के साथ उत्तर प्रदेश के शहर गोरखपुर का रेलवे प्लेटफॉर्म भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म है यह भारतीय रेलवे के “उत्तरी-पूर्वी रेलवे” मुख्यालय के अधीन आता है इस प्लेटफॉर्म के विस्तार से पूर्व खड़गपुर रेलवे स्टेशन को यह दर्जा प्राप्त था

30. सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग – 7

सबंधित जानकारी: भारत के उत्तर से दक्षिण की तरफ बढ़ता राष्ट्रीय राजमार्ग – 7 देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है यह उत्तर प्रदेश के शहर “वाराणसी” को दक्षिण के अंतिम छोर पर स्थित “कन्याकुमारी” तमिलनाडू से मिलाता है इसकी लम्बाई 2,369 किलो मीटर है

31. सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य: गुजरात

सबंधित जानकारी: अरब सागर के तट पर स्थित गुजरात राज्य की पश्चिम सीमा अरब सागर का तट बनाता है इस तटरेखा की लम्बाई 1,663 किलो मीटर है गुजरात का कुल क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलो मीटर है तथा जनसँख्या 6 करोड़ के लगभग है क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के छठे सबसे बड़े राज्य गुजरात की आधिकारिक भाषा गुजराती है

32. सर्वोच्च शौर्य सम्मान: परमवीर चक्र

सबंधित जानकारी: परमवीर चक्र देश का द्वितीय सर्वोच्च सम्मान तथा सर्वोच्च शौर्य सम्मान है यह सम्मान दुश्मनों के खिलाफ वीरों की शूरवीरता व त्याग के लिए प्रदान किया जाता है सर्वप्रथम यह सम्मान मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत दिया गया था वे 3 नवम्बर 1947 को कश्मीर के बड़गाम में वीरगति को प्राप्त हुए थे

33. सबसे ऊँचा टी.वी. टावर: प्रीतमपुरा में स्थित (डॉ. भीम राव अम्बेडकर टी.वी. टावर) नई दिल्ली

सबंधित जानकारी: डॉ. भीम राव अम्बेडकर टी.वी. टावर के नाम से जाना जाने वाले प्रीतमपुरा में स्थित इस टावर की लम्बाई 235 मीटर है इसका निर्माण वर्ष 1988 में किया गया था

34. सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल: सियाचीन ग्लेशियर

सबंधित जानकारी: भारत तथा पाकिस्तान की लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर पड़ने वाला सियाचीन ग्लेशियर भारत ही नही अपितु समूचे विश्व का सर्वाधिक ऊँचा युद्ध स्थल है इस स्थल पर दोनों ही देशों की स्थिर सेनाएं तैनात हैं जिनका अतिरिक्त खर्च-भार सर्वाधिक है 76 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला सियाचीन ग्लेशियर लद्दाख तथा कारगिल से लगभग दुगुनी ऊँचाई पर स्थित है

35. सबसे अधिक मार्ग बदलने वाली नदी: कोसी नदी

सबंधित जानकारी: 720 किलोमीटर लम्बी कोसी नदी सर्वाधिक मार्ग बदलने वाली नदी के नाम से जानी जाती है इसे नेपाली में “कोशी” कहा जाता है हिमालय से निकलने वाली यह नदी बिहार राज्य में दाखिल होती है तथा बाढ़ जैसी स्थित उत्पन्न करती है जिस कारण इसे “बिहार का अभिशाप” भी कहा जाता है

10/08/2016

*2016 Summer Olympics*
{Games of the # # Olympiad}

⏺ *37 venues* in Rio de Janerio

⏺ *Motto*- 'A new world'

⏺ *Theme* - 'World Peace and Environment'

⏺ *Total Medals*-2102

⏺ *Nations participating* -208

⏺ *Athletes participating*-11436

⏺ *Events*- 306 in 28sports and 41 disciplines

⏺ *New sports for 2016*-golf and rugby sevens

⏺ *Women sports events* -136

⏺ *Men sports events*-161

⏺ *Mixed events* -9

Total 306 events

⏺ *Opening ceremony*- 5 August

⏺ *Closing ceremony*- 21 August

⏺ *Stadium*- Maracanã Stadium

⏺ *Logo*- Henri Matisse's painting Dance

⏺ *Mascot*- Vinicius (named after musician 'Vinicius de Moraes')

⏺ *Official Song*- Life of a Traveller

⏺ *First time entrants*-Kosovo, South sudan

⏺ *Number of Indian Athletes* - 119 in 15 sports

⏺ *India's Flag-beare* - Abhinav Bindra

⏺ *First transgender model to participates in opening ceremony* -Lea T(Brazil)

⏺ *IOC President* -Thomas Bach

⏺ *IOC Headquarters* -Lausanne, Switzerland

⏺ *First Indian woman member of IOC*-Nita Ambani

⏺ *Indian Olympic association president* -Narayana Ramachandran

⏺ *IOA Headquarters* -New Delhi

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


DAV College Road
Dehra Dun
248001