01/06/2026
बाबा का चोला पहनकर जनता को चूना? अब नहीं चलेगा!
🚨 ऑपरेशन कालनेमी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन।
साधु-संत बनकर लोगों को भ्रमित करने वाले 40 बहुरुपिए पकड़े गए।कलियर में पुलिस ने पूछा — "बाबा जी, तपस्या कहाँ की?"
कुछ के पास जवाब नहीं था, लेकिन पुलिस के पास पूरा हिसाब था!
⚠️ आस्था का सम्मान करें, ढोंग का नहीं।
01/06/2026
💥 गोलीकांड का त्वरित खुलासा!
हरिद्वार पुलिस ने गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना में 04 आरोपियों को हिरासत में लिया।
☝🏻 मामूली कहासुनी बनी विवाद की वजह।
⚠️ कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा।
01/06/2026
बद्रीनाथ धाम में सेवा भाव का सुंदर उदाहरण....!
भारी भीड़ के बीच घंटों कतार में खड़े श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बद्रीनाथ पुलिस और संत समाज ने मिलकर चाय, बिस्कुट व फ्रूटी वितरित कर मानवता और सेवा का अनूठा संदेश दिया।
उत्तराखंड पुलिस सदैव सेवा में तत्पर।
01/06/2026
🏆 जश्न असली है, लेकिन हर लिंक नहीं!
RCB की जीत की खुशी में आने वाले Free Tickets, Jersey Giveaway और Prize Claim जैसे फर्जी ऑफर्स से सावधान रहें।
🔒 क्लिक करने से पहले सोचें, वरना जश्न नुकसान में बदल सकता है।
01/06/2026
👮♂️📱 ईमानदारी और मुस्तैदी की मिसाल
तुंगनाथ मंदिर परिसर में गश्त के दौरान कांस्टेबल मनीष चंद को एक कीमती iPhone मिला। तत्परता से खोजबीन कर मोबाइल के वास्तविक स्वामी, हरियाणा निवासी युवक प्रांजल मिश्रा का पता लगाया गया और आवश्यक सत्यापन के बाद फोन सकुशल उन्हें सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर युवक ने उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
चारधाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
"मित्रता, सेवा और सुरक्षा" — उत्तराखंड पुलिस हर कदम पर आपके साथ।
01/06/2026
🚨 ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता
🔹 तमंचे के दम पर स्कूटी, मोबाइल, पर्स और नकदी लूटने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल, पर्स, देशी तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद।लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किया जा रहा था इस्तेमाल।
🔹 पुलिस की सतर्कता से एक संभावित वारदात को भी होने से पहले रोका गया।
01/06/2026
परिवहन शाखा, नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी स्व0 श्री टेक चंद जी के असामयिक निधन पर श्री दीपम सेठ,DGP महोदय सहित समस्त बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।
01/06/2026
🚗 वाहन स्क्रैपिंग क्यों ज़रूरी है? ♻️
✅ वायु प्रदूषण में कमी
✅ सड़क दुर्घटनाओं में कमी
✅ बेहतर ईंधन दक्षता
✅ पर्यावरण संरक्षण
पुराने और जर्जर वाहनों को हटाकर हम सुरक्षित सड़कें और स्वच्छ वातावरण बना सकते हैं।
#वाहन_स्क्रैपिंग #सड़क_सुरक्षा #स्वच्छ_पर्यावरण