29/05/2026
कल की तैयारी हो बेहतर इसलिए आज से कर रहे तैयारी।
भारतीय सेना अग्निवीर की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को आज टिम यूथ फाउंडेशन के सदस्य सूरज रावत, कैप्टेन तेजपाल नेगी जी हवलदार रणजीत नेगी जी ने कैम्प में पहुँच कर युवाओं की परीक्षा बेहतर होउसके लिए मॉक टेस्ट का डेमो देकर युवाओं को जागरूक किया ।
सभी युवाओं को अग्रिम शुभकामनाएँ
#जयहिंद
27/05/2026
भारतीय सेना अग्नीवीर का परिणाम घोषित हो चुका है सभी युवाओं को शुभकामनाएं ।
26/05/2026
श्री अजय उनियाल जी, भाजपा युवा मोर्चा डोईवाला के प्रदेश मंत्री, आज यूथ फाउंडेशन कैंप, कुआंवाला पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। युवाओं के जोश और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कैंप में चल रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। आपके इस प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु पूरा यूथ फाउंडेशन आपका आभार व्यक्त करता है।
26/05/2026
आज यूथ फाउंडेशन कैंप, कुआंवाला में माजरी ग्रांट से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रश्मि देवी जी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री अजय रावत जी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कर्नल साहब द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सेना भर्ती, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया। युवाओं का उत्साहवर्धन कर उनका मार्गदर्शन करना अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
यूथ फाउंडेशन परिवार आपका आभार व्यक्त करता है
25/05/2026
सूबेदार मेजर राजेंद्र उपाध्याय जी (1/4 गोरखा राइफल), पूर्व सैनिक सोसायटी अध्यक्ष दूदली आज यूथ फाउंडेशन परीक्षा कैंप, कुआंवाला में पहुंचे और विद्यार्थियों को सेना भर्ती, अनुशासन, एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
25/05/2026
आज यूथ फाउंडेशन लिखित परीक्षा कैंप, कुआंवाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष नवादा प्रोफेसर अनंतराम भट्ट जी का विद्यार्थियों के बीच आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन से सभी विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।