खाई में गिरे घायल व्यक्ति को SDRF ने सुरक्षित निकाला बाहर
उफाल्डा क्षेत्र में एक व्यक्ति के सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF श्रीनगर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस एवं आपदा राहत दल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया।
रोप के माध्यम से SDRF टीम ने खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई तथा उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायल को सड़क तक लाने के उपरांत आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा अग्रिम उपचार हेतु बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया।
SDRF Uttarakhand Police
एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस- अदम्य साहस, सदैव तत्पर
03/06/2026
चमोली, जेपी बैराज लामबगड़ में SDRF द्वारा बाढ़ आपदा पर आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
आज जेपी बैराज लामबगड़, अलकनंदा नदी पर जलस्तर में अचानक वृद्धि एवं बैराज पर पानी व मलबा आने की काल्पनिक आपदा स्थिति को लेकर SDRF पोस्ट पांडुकेश्वर द्वारा एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान 02 व्यक्तियों के घायल होने का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा तेज बहाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रोप एवं लैडर तकनीक का उपयोग कर घायल व्यक्तियों तक सुरक्षित पहुंच बनाई। टीम द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर सुरक्षित स्थान पर लाते हुए एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से SDRF ने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों की अपनी तत्परता का सफल प्रदर्शन किया गया।
गंगा की गहराइयों में जारी SDRF का सर्च अभियान
दिनांक 02 जून 2026 को गंगा दर्शन होटल के समीप हुए सड़क हादसे के उपरांत लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। SDRF की डीप डाइविंग टीम के प्रशिक्षित गोताखोर गंगा नदी के गहरे तालों एवं संवेदनशील स्थानों पर गहन सर्चिंग कर रहे हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई है तथा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए हर संभावित क्षेत्र में खोजबीन जारी है।
समय पर सहायता, सुरक्षित उपचार की ओर कदम
श्री केदारनाथ धाम में रायबरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी 55 वर्षीय यात्री की अचानक तबीयत खराब होने के उपरांत SDRF एवं NDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद अस्पताल से सुरक्षित हेलीपैड तक पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।
थके कदमों को मिला सेवा का सहारा
श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन हेतु आए दो वृद्ध श्रद्धालु यात्रा के दौरान थकान के कारण चलने में असुविधा महसूस कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए SDRF बद्रीनाथ टीम ने तत्परता एवं सेवा-भाव का परिचय देते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया तथा उनके दर्शन को सुगम बनाने में सहायता की।
टीम के इस आत्मीय सहयोग से अभिभूत श्रद्धालुओं ने SDRF कार्मिकों को हृदय से धन्यवाद देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
02/06/2026
नयार नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF का सर्च अभियान लगातार जारी
पौड़ी, थलीसैण क्षेत्र में नयार नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF की रेस्क्यू टीम द्वारा आज पुनः व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने नदी एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन की गई। कल प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन प्रारम्भ कर नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जाएगी।
दयारा बुग्याल क्षेत्र में लापता महिला ट्रैकर की तलाश हेतु SDRF, पुलिस, NDRF, ITBP, सेना एवं वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर सभी संभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की जा रही है। अभियान में डॉग स्क्वाड की भी सहायता ली जा रही है।
दुर्गम पर्वतीय भूभाग, घने जंगलों एवं चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच सभी टीमें निरंतर खोज अभियान में जुटी हुई हैं।
देवप्रयाग क्षेत्र में वाहन दुर्घटना के उपरांत एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा नदी में लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा गहरे एवं तेज बहाव वाले जलक्षेत्र में डाइविंग कर संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
*देवप्रयाग क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ एवम पुलिस का त्वरित रेस्क्यू अभियान जारी*
दिनांक 02 जून 26 को ऋषिकेश- श्रीनगर गढ़वाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के पास एक इनोवा वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।
एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी एवं ढालवाला इकाइयों से रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है तथा खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
कृपया अपुष्ट सूचनाओं एवं अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Dehra Dun
248140
