Dial Dehri

Website

Dial Dehri Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dial Dehri, Public Service, Dehri-On-Sone, Dehri.

यह डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके अधिकारों जैसे शिकायत दर्ज करने, सरकारी लाभों का उपयोग करने, छात्रों को सही करियर पथ चुनने में मदद करने और स्टार्टअप और रोजगार चाहने वालों और रचनाकारों को समर्थन देने में मदद करने का एक मंच है।

04/08/2026
04/08/2026

अभिषेक सांकृत जी ने पटना से मेसेज दिया नए बिहार का-

Bankipur आपने इतिहास रच दिया, ऐसे नहीं प्रशांत जी कहते है आप बिहार के सबसे शिक्षित व सबसे समझदार लोग है।

बदलाव के राजनीत के लिए आप हमेशा याद रखें जाएँगे और बांकीपुर का नाम बिहार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

02/08/2026

अभिषेक सांकृत जी ने पुलिस के सामने कई सवाल रखे है -

क्या मिथलेश कुमार ने वाकई हत्या की है? यदि हाँ तो अकेले?
क्या एक आदमी दूसरे आदमी पर आमने सामने के लड़ाई में इतना चोट पहुँचा सकता है?
परिवार ने डेहरी विधायक सोनू सिंह पर आरोप लगाया जिसकी निष्पक्ष जाँच हो लेकिन क्या EO विमल जी का से करीब सम्बंद रखने वाला भी इस घटना में शामिल नहीं हो सकता?

सभी बिंदुओं पर पुलिस को निष्पक्ष जाँच करना चाहिए और दोषियों को सजा दिलाना चाहिए व कोई निर्दोष ना फसे ये भी ध्यान देना चाहिए।

02/08/2026

डेहरी विधायक पर लग रहे है गंभीर आरोप।

दुःखद घटना: रोहतास : डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या, बारुण में अपराधियों ने वारदात को दिया अ...
01/08/2026

दुःखद घटना:

रोहतास : डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या, बारुण में अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम।

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर उन पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों की पहचान तथा हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

01/08/2026

Address

Dehri-On-Sone
Dehri
821307

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dial Dehri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category