Bhartiya Jan Samman Party-भारतीय जन सम्मान पार्टी

Bhartiya Jan Samman Party-भारतीय जन सम्मान पार्टी

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhartiya Jan Samman Party-भारतीय जन सम्मान पार्टी, Political Party, 32, Krishna Apartment, BH/East Shalimar Bagh, Delhi.

हमारा उद्देश्य सामाजिक न्याय, सामाजिक अधिकार, एवं सम्पूर्ण परिवर्तन की प्राप्ति हैं। हम बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जन जन को सम्मान, सुरक्षा, लोकतंत्र एवं निर्णायक दिशा के पक्षधर है। एक भारत एक शिक्षा नीति

06/12/2025

भारतीय संविधान के शिल्पिकार, विधिवेत्ता बोधिसत्व, मूकनायक, विश्वरत्न, समता मूलक समाज के संस्थापक, सदी के महानायक, महामानव, कुशल नेतृत्वकर्ता, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, लेखक एवं संघर्ष की मिसाल परम पूज्य बाबा साहेब डा भीमराव रामजी राव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर में शत् शत् नमन ।

#रविन्द्र_कुमार_सिंह
#भारतीय_जन_सम्मान_पार्टी

26/11/2025

सभी देशवासियों को 26 नवंबर, संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

न्याय, समता और बंधुता भारत के संविधान की मूल भावना हैं।

संविधान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति का आधार होने के साथ ही हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर भी प्रदान करता है।

‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और अथक परिश्रम से निर्मित हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।

19/11/2025

दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी,
चमक उठी सन सत्तावन में वह तलवार पुरानी थी
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी।

मातृभूमि के लिए झांसी की रानी ने जान गवाई थी,
अरि दल कांप गया रण में, जब लक्ष्मीबाई आई थी।

हर औरत के अंदर है झाँसी की रानी,
कुछ विचित्र थी उनकी कहानी
मातृभूमि के लिए प्राणाहुति देने को ठानी,
अंतिम सांस तक लड़ी थी वो मर्दानी।

रानी लक्ष्मी बाई लड़ी तो,
उम्र तेईस में स्वर्ग सिधारी
तन मन धन सब कुछ दे डाला,
अंतरमन से कभी ना हारी।

मुर्दों में भी जान डाल दे,
उनकी ऐसी कहानी है
वो कोई और नहीं,
झांसी की रानी हैं

अपने हौसले की एक कहानी बनाना,
हो सके तो खुद को झांसी की रानी बनाना।

महान वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनको शत शत् नमन।

#भारतीय_जन_सम्मान_पार्टी

17/11/2025

#भारतीय_जन_सम्मान_पार्टी

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 के लिए उत्तर प्रदेश के जन जन से आह्वान एवं विनम्र अपील।

16/11/2025

ऊदा देवी पासी १६ नवम्बर १८५७ को 36 अंग्रेज़ सैनिकों को मौत के घाट उतारकर वीरगति को प्राप्त हुई थीं। ब्रिटिश सैनिकों ने उन्हें जब वो पेड़ से उतर रही थीं तब गोली मार दी थी। उसके बाद जब ब्रिटिश लोगों ने जब बाग़ में प्रवेश किया, तो उन्होने ऊदा देवी पासी का पूरा शरीर गोलियों से छलनी कर दिया।

उनकी शहादत देश कभी नही भूलेगा। उनको शत शत नमन।

#भारतीयजनसम्मानपार्टी

15/11/2025

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन।

उनका साहस, संघर्ष और बलिदान हमें आदिवासी अस्मिता के सम्मान और न्याय के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

14/11/2025
20/10/2025

समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दीपावली के दीपकों की रोशनी से आपके सभी के जीवन में रोशनी का प्रकाश भर जाये । माता लक्ष्मी जी सभी के घरों में धन वर्षा करें बड़े बुजुर्गो का अशीर्वाद सदा सभी के जीवन में बना रहें।

धन्यवाद

रविन्द्र कुमार सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जन सम्मान पार्टी

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

32, Krishna Apartment, BH/East Shalimar Bagh
Delhi
110088