Manzoor Alam

Manzoor Alam

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manzoor Alam, Delhi.

Photos from Manzoor Alam's post 22/03/2022

20 मार्च 2022 का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा। समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने के लिए पब्लिक न्यूज एजेंसी के निदेशक जनशिकायत और सत्यदेश राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के चेयरमैन माननीय श्री मंजूर आलम जी को नॉर्थ ईस्ट SAMARITAN GOLD MEDAL से सम्मानित किया गया। ये सम्मान अपने आप में और गौरवशाली हो जाता है क्योंकि मंजूर आलम जी को ये सम्मान राज्यसभा सांसद और दुनिया में बॉक्सिंग का परचम लहराने वाली मैरी कॉम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पोती तारा गांधी जी द्वारा दिया गया।
इस मुबारक मौके पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर और IPS रोबिन हिबू भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में IPS रोबिन हिबू और मंजूर आलम ने कहा कि जमीनी स्तर लोगों की मदद करना और अपने जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करना ही इंसानियत है। मंजूर आलम जी ने कहा कि लोगों की मदद करना ही जीवन का मकसद होना चाहिए। महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर ही रोबिन हिबू और मंजूर आलम ने समाजसेवा का रास्ता चुना। जो कदम अकेले मदद की राह के लिए बढ़े थे आज उनके साथ काफिला जुड़ता जा रहा है।
मंजूर आलम जी ने भी इस सम्मान के लिए IPS रोबिन हिबू, खिलाड़ी मेरीकॉम और महात्मा गांधी जी की पोती तारा गांधी समेत उन सभी का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अपना प्यार और अपनापन उन्हें दिया। मंजूर आलम जी ने भी सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Photos from Manzoor Alam's post 09/02/2022

सत्यदेश राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के संस्थापक एम.ए खान जी के अथक प्रयासों के चलते सिविल सेवा की कोचिंग देने वाली प्रतिष्ठित संस्था ALS अब बिहार के दरभंगा में अपने कोचिंग सेंटर की स्थापना करने जा रही है। ALS कोचिंग संस्था के निदेशक ने एम.ए खान जी को दरभंगा में परिसर उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया है।
अब एम.ए खान जी का सपना साकार होगा और झंझारपुर लोकसभा के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी सिविल की तैयारी करने के लिए सहायता मिलेगी। एम.ए खान जी और ALS के साझा प्रयास से बिहार के उत्तरी भाग में निवास करने वाले सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यार्थियों को अपने भविष्य को सुधारने का सुनहरा मौका मिलेगा।
उत्तरी बिहार में पहली बार ALS कोचिंग संस्था की स्थापना एम.ए खान जी द्वारा करवाई जा रही है। इन सबका श्रय एम.ए खान जी को जाता है।

02/10/2021

देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने वाले, पूरे देश को एक सूत्र में बांधने वाले नायक श्री मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) को शत शत नमन।
कांग्रेस नेता मंजूर आलम की ओर से आप सभी देशवासियों को गांधी जयंती की ढेरों शुभकामनाएं।

13/09/2021

बेहद ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हाफिज अंकल झंझारपुर का निधन हो गया है। 20 दिन बाद ये सूचना मिली जिसने अंदर तक तोड़ कर रख दिया है। इस दुखद सूचना पर यकीन करना भी नामुंकिन हो पा रहा है। कांग्रेस नेता मंजूर आलम जी ने बताया कि हाफिज जी एक नेकदिल इंसान थे, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे, गरीबों की काफी मदद किया करते थे। कितने ही मस्जिद मदरसे जिसमें हाफिज जी ने मदद की।
कांग्रेस नेता मंजूर आलम जी ने बताया कि मेरे हाफिज जी से पारिवारिक रिश्ते थे। हाफिज जी मुझे हमेशा दुआएं देते थे। मैं अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि अल्लाह ताला हाफिज जी को जन्नत-उल-फिरदौज में जगह नसीब अता फरमाए। साथ ही ऊपर वाला उनके घर वालों को सब्र-ए-जमील दे।
कांग्रेस नेता मंजूर आलम जी बहुत जल्द ही बिहार दौरे पर झंझारपुर जएंगे और हाफिज जी के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे।

Photos from Manzoor Alam's post 30/08/2021

दिल्ली में गांधी संग्रहालय राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दैनिक जीवन के कार्यकलापों के प्रदर्शनी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें झंझारपुर लोगसभा के मधुबनी के लाल, गरीबों के मसीहा, निदेशक जनशिकायत एवं सत्य देश राष्ट्रीय पत्रिका के संपादक मंजूर आलम जी ने दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर IPS श्री रोबिन हिब्बू जी के साथ शिरकत की। इस मौके पर महात्मा गांधी जी की पोती श्रीमति तारा गांधी भट्टाचार्य जी अध्यक्ष राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय से गांधीजी के विचार, परिवार, गांव, समाज एवं देश के प्रति आदर्श विचारों को सुना।
इस मौके पर महात्मा गांधी जी की पोति श्रीमति तारा गांधी भट्टाचार्य जी और संग्रहालय के गणमान्य लोगों ने मंजूर आलम जी को पर्यावरण का प्रतीक देकर सम्मानित भी किया।
सबसे अविस्मरणीय रहा की श्री रोबिन हिब्बू जी ने भी आपने जीवन की शुरुआत गांधी जी की प्रेरणा से की। अरुणाचल प्रदेश के रहने के बाबजूद श्री रोबिन हिब्बू जी ने अपने विचारों को हिन्दी में रखकर सबको खुश कर दिया। जिस तरह से श्री रोबिन हिब्बू गांधी जी के आदर्शों पर चलते हैं उसे देखकर यही लगता है कि उनका गांधी जी और देश के प्रति प्रेम अविस्मरणीय रहेगा।
जय हिंद, जय भारत

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra

30/08/2021

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं

20/08/2021

देश को राजीव गांधी जी जैसे प्रधानमंत्री ना मिले होते तो देश में ना तो संचार क्रांति आती और ना ही देश सैन्य तौर पर मजबूत होता। युवाओं को कंप्यूटर और सैना को बोफोर्स देकर मजबूत बनाने वाले भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी ही थे। ऐसे महानायक श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर कांग्रेस नेता मंज़ूर आलम आलम का हृदय से नमन।

18/08/2021

मायापुरी के SHO श्री मनोज कुमार जी दिल्ली के टॉप 10 पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं। मनोज कुमार जी की खासियत ये है कि वे एक पुलिस अधिकारी के तौर पर तो लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते ही हैं, लेकिन पुलिस की नौकरी से अलग व्यक्तिगत तौर पर भी वे समाज सेवा से जुड़े रहते हैं। यही वजह है कि जब कोरोना काल में पूरे देश समेत दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट गहराने लगा था तो उन्होंने कई लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई थी। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने हजारों परिवारों तक राशन पहुंचाया था। मनोज कुमार जी जमीनी स्तर पर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों में से एक हैं।
लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने वाले SHO मनोज कुमार के पास जब भी कोई शिकायत लेकर पहुंचता है, तो वे तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करते हैं। मनोज कुमार जी के काम करने के तरीके से दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारियों से लेकर आम जनता तक प्रभावित है। साथ ही उनके स्वभाव की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ऐसे जांबाज पुलिस अधिकारी को दिल्ली के टॉप थाने की कमान सौंपी जानी चाहिए। ताकि ऐसे अधिकारी का मनोबल बढ़े और वे ज्यादा निष्ठा और लगन से काम कर सकें।

15/08/2021

कांग्रेस नेता मंजूर आलम की ओर से आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। अज़ादी के लिए बलिदान देने वाले मतवालों को कभी ना भूलें।

07/08/2021

कांग्रेस नेता मंजूर आलम ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। भारत को 13 साल बाद गोल्ड मिला है जबकि किसी एथलेटिक्स में पहली बार। मंजूर आलम जी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और ऐसे होनहार युवाओं पर भारत को गर्व है। उन्होंने कहा देश के हर युवा में कुछ कर गुजरने की क्षमता है बस थोडे सहारे की जरूरत है। यही वजह है कि मंजूर आलम जी ऐसे युवाओं के लिए समय समय पर कुछ ना कुछ करते रहते हैं। इसी कड़ी में मंजूर आलम जी ने बिहार के युवाओं का सपना साकार करने के लिए ALS इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर बिहार में उन परिवारों के युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था का इंतजाम किया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे युवाओं को स्पॉन्सरशिप दी जाएगी।

30/07/2021

समाजसेवी और सत्यदेश राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के संस्थापक एम. आलम हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जब भी मौका मिलता है वे लोगों के बीच जाते हैं और उनकी समस्या को सुनते हैं और अपने स्तर पर लोगों की मदद करते हैं। जब देश में लॉकडाउन लगाया गया और लोगों के सामने दो वक्त के खाने की भी समस्या पैदा होने लगी तो उन्होंने लोगों के घरों तक राशन पहुंचाया। एम. आलम ने हेल्पिंग हैंड संस्था के साथ मिलकर खुद लोगों के पास जाकर उनके घरों में राशन भरवाया।
निजामुद्दीन के पास अनाथ आश्रम में नेत्रहीन और जरूरतमंद बच्चों को एम. आलम ने दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर के साथ जरूरत का सारा सामान पहुंचाया। जो अपने आप में एक बड़ी बात है। एम. आलम जी की एक खूबी और भी है कि एम. आलम बिहार के मधुबनी जिला से ताल्लुख रखते हैं, जहां के कुछ गांव ऐसे भी है जहां आजादी से लेकर अभी तक बिजली और सड़क कुछ नहीं था, उनके ही प्रयास से बिजली और रोड मिला। गरीब छात्रों के लिए ALS कोचिंग की स्थापना करवाई, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी अपने IAS और IPS के सपने को पूरा कर सकें। इससे पहले भी वे लोगों की हर तरह से मदद करते हैं।
दिल्ली के सी-1 में रहने वाले एम. आलम की पत्रिका का दफ्तर प्रताप गार्डन में है। इस इलाके में जल भराव और पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। लोगों को पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए एम. आलम ने अपने स्तर पर तमाम प्रयास किए। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि इलाके में लोगों को अब पीने के पानी के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती। एम. आलम लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए तमाम नेताओं, मंत्रियों और पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात करते रहते हैं। ऐसे कर्मठ युवा को भारत सरकार द्वारा सम्मानित करना चाहिए और समाजसेवा के लिए प्रतिष्ठित सम्मान या अवॉर्ड मिलना चाहिए।

Photos from Manzoor Alam's post 28/07/2021

बिहार के दबंग पुलिस अधिकारी के नाम से पहचाने जाने वाले, रियल लाइफ सिंघम और तेज तर्रार पुलिस अधिकारी IPS मनु महाराज जी का सत्यदेश राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के संस्थापक एम. आलाम ने दिल्ली आने पर दिल से स्वागत किया है। मनु महाराज भारत के शीर्ष दस बड़े पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं। IPS मनु महाराज जिस डिपार्टमेंट में जाते हैं उसे हिलाकर रख देते हैं।
इस वक्त मनु महाराज को ITBP में DIG बनाया गया है और खबरें ये भी आ रही हैं कि उन्हें जल्द ही दिल्ली पुलिस में एडिश्नल पुलिस कमिश्नर का कार्यभार सौंपा जाएगा। ये तय है कि IPS मनु महाराज जिस विभाग में जाते हैं उसकी सूरत बदलकर रख देते हैं और अब बारी ITBP की है।
IPS मनु महाराज बिहार ही नहीं भारत के शीर्ष पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं। एम. आलाम और मनु महाराज के रिश्ते शुरु से ही पारिवारिक रहे हैं। दोनों के ही संबंध पारिवारिक होने के साथ बेहद ही करीबी भी हैं। दोनों ही एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान रखते हैं। सत्यदेश राष्ट्रीय पत्रिका ने ही मनु महाराज को ‘रियल लाइफ सिंघम’ का खिताब दिया था, जो बिना किसी डर लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। सिंघम मनु महाराज की दिल्ली पोस्टिंग पर एम. आलाम ने उनका दिल से स्वागत किया है।
मनु महाराज बिहार के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी तो हैं ही साथ बिहार समेत पूरे देश के रॉबिन हुड भी हैं, जो अपराधियों के लिए जितना सख्त हैं आम जनता के लिए उतने ही नर्म हैं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Delhi