Arjun ke jindgee ke Anubhav

Arjun ke jindgee ke Anubhav

Share

जिंदगी... वक्त..===बदलाव

14/08/2024

जिंदगी क्या है आसान शब्दों में.....
अपनी आंखों से आंसू निकलें तो खुद पोंछो...
लोग पोंछने आयेंगे तो सौदा करेंगे।
यही है जिंदगी......
सांसे चलते रहना+हालात==जिंदगी.....
मौत से पहले का वक्त ही जिंदगी
सजग रह कर जो पल जिए वो ही जिंदगी बाकी तो सिर्फ बेहोशी है....।।
जिंदगी जन्म और मृत्यु के बीच का अनुभव होता है।

13/08/2024

जिंदगी के अनुभव.......
जिंदगी क्या है... यह जब तक हम जान पाते हैं तब तक हमारी जिंदगी पीछे छूट चुकी होती है और जिंदगी कितनी अनमोल है यह समझने के लिए पूरी जिंदगी बीत जाती है यूं तो जिंदगी में सb की जिंदगी में सब के दुःख.. सुख अलग अलग होते हैं.. लेकिन उन अलग अलग दुखों का जो एहसास होता है..जो अनुभव होता है.... वो एक जैसा होता है।
... जिंदगी की वास्तविक समझ अनुभव से ही पैदा होते हैं क्योंकि इससे हम अपनी क्षमताओं को पूरा जान सकते हैं क्योंकि अनुभव किए बिना ना तो हम जी सकते हैं और ना ही अपने अंदर जो दिव्य क्षमताओं को जान सकते हैं।

31/01/2024

जिंदगी की हकीकत......
अगर परछाई कद से ओर बातें औकात से बड़ी हों तो
समझ लो कि सूरज अब ढलने वाला है...
जिंदगी में दुकानें उन की भी लूट जाती हैं.... जो दिन
भर में ना जानें कितने ताले बेच देते हैं......
खोने की दहशत और पाने की चाहत ना होती तो... ना
खुदा होता और ना ही कोई इबाबत होती....
जरूरत और चाहत में बहुत फर्क होता है.... कमबख्त
इस में तालमेल बिठाते बिठाते सारी जिंदगी
गुजर जाती हैं....
बेबसी क्या होती है... उस इंसान से पूछिए.... जो किसी
को खो नहीं सकता और उस का कोई हो नही सकता
यह बुरा वक्त भी कमाल का होता है.... ""जी ""कहने
वाला भी""तूं"" बोलने लगता है....
कई बार बिना गलती के भी गलती मान लेते हैं हम क्योंकि डर लगने लगता है कि कहीं कोई अपना
रुठ ना जाएं.....।।।।

08/11/2023

जज्बात जिंदगी और वक्त के......
हर किसी की जिंदगी मे ऐसा मोड़ आता है...
जब हर करीबी आप से दूर चला जाता है ......
ना जानें क्यों वो आप से दूर रहने के बहाने बनाता है.
और उसी दुख के मौके पर, अपनों और परायों में
फर्क नजर आता है.....
कहते हैं कि बुरा वक्त एक ना एक दिन चला जायेगा..
परंतु वो वक्त हर किसी का चेहरा दिखा जायेगा.. और
जिंदगी जीने का एक नया अंदाज सीखा जायेगा....

जिंदगी मे वक्त से ज्यादा, अपना या पराया कोई नहीं होता...…अगर वक्त अपना होता है तो, सब अपने होते हैं... और वक्त पराया होता है तो..... अपने भी पराए हो जाते हैं ..... कहते हैं कि.... समय और समझ दोनो एक साथ खुशकिस्मत लोगों को ही मिलती हैं......क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती.... और जब समझ आती है तो.... समय ही निकल जाता है...।।।।

Out to play 28/08/2023

Childhood memories of Princesses Samanvi,AADYA and little prince Sanav.

Out to play 16 new items · Memory by ARJUN VIRMANI

30/07/2023

Beautiful Memories of Sanav play school in Malaysia.

30/07/2023

Beautiful Memories of play school in Malaysia.

30/07/2023

Beautiful Memories of DPS School.

30/06/2023
31/05/2021

जिंदगी के अनुभव...........

रोज़ सजती महफ़िलों में...... अक्सर खामोश तन्हाई देखी है..
सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है......
फकत हंसना जिनका पेशा था... अक्सर उनकी आँखो मे नमी देखी है..... सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है....

एक जनाज़े को कंधा दिया एक दिन... क्या होती है किसी की कमी......... सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है........

उन दिनों जब मैं दर्द से तड़पता था....
कई दिलों में सकून... कई चेहरों पे हँसी देखी है....
सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है.....
वो जो दुनियाँ को खाक करने चले थे.. जहाँ दबे हैं वो वह
ज़मीं भी देखी है.. सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है...

हकीकत जिंदगी की... ठीक से जब जान जाओ गे......
खुशी में रोना पड़े गा... और गमों में मुस्कराओ गे.....
सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है......

खुद से सवाल करोगे तो..... सारे सवालों के जवाब मिल जाएँगे
अगर दूसरों से करोगे तो... और नये सवाल खड़े हो जाएँगे....
सच कहूँ तो मैंने जिंदगी देखी है......।।।

05/05/2021

जिंदगी में रिश्तों का एहसास..........

अपने रिश्तों में दरार आये तो........ एहसास होता है......
अपनी जिंदगी में रिश्तों के बिना.. जिंदगी कितना उदास होती है.......
हो उम्र अपने रिश्तों की......... सितारों जितनी लंबी..........
ऐंसा अपनत्व भरा............... रिश्ता कहाँ मिलता है.......
अगर निभा ना सको तो ऐ...... मेरे अपने रिश्ते... .........
किसी की जिंदगी बरबाद करने की कोशिश मत करना...
रिश्ते समझे ना समझे मेरे जज्बातों को............
मुझे तो मानना पड़ेगा हर रिश्ते की हर बात को.......
हम चले भी जाएंगे इस रिश्तों की दुनियाँ से...........
मगर यकीन है आँसुओं से रोयेगा मेरा हर एक रिश्ता.....
हर एक रात को..........
ऐ मेरे प्यारो रिश्तो तुझे अपने रिश्तों की कसम.......
शिकायत हो तो.. कह भी दिया करो मुझसे.........
दर्द होता है दिल में प्लीज़.. औरों से कह कर और जलील ना करो..........।।

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

H-3/118 Sector 11 Rohini Delhi को
Delhi
110085