Al Falah Foundation's "Blood Donate Group"

Al Falah Foundation's "Blood Donate Group"

Share

Al Falah Foundation's Blood Donate Group

03/06/2026

3 जून 2026

दोपहर 2 बजे का केस

शाहगंज रानीमऊ का केस है इन्हें A+ positive ब्लड की आवश्यकता है।

मदद करें।

यासिर पठान

अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप)
+91 89602 94610 ’sBloodDonateGroup

02/06/2026

अल फ्लाह फाउंडेशन ब्लड डोनेट ग्रुप की रिक्वायरमेंट
31 मई को भागीरथी देवी जी A पाजिटिव ब्लड की अर्जेंट जरूरत थी
आजम कुरैशी साहब को जानकारी हुई की एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र 85 वर्ष है जिनका घर ओरिल आजमगढ़ की रहने वाली हैं उनको A पाजिटिव ब्लड की जरूरत है फिर ग्रुप में शेयर किया गया और फिर हमारे माहुल से कलीम भाई ब्लड डोनेट के लिए तैयार हुए रात के 12 बजे माहुल से शाहगंज में अनीता ब्लड बैंक में जाकर डोनेट किए ’sBloodDonateGroup #شکریہ

31/05/2026

अल फलाह फाउंडेशन ब्लड डोनेट ग्रुप की माहुल युनिट टीम एक मरीज़ को ब्लड देने के लिए आधी रात शाहगंज के लिए रवाना

31 मई 2026
’sBloodDonateGroup

Photos from Al Falah Foundation's "Blood Donate Group"'s post 30/05/2026

तीन बेटों ने अपनी मां के लिए किया रक्तदान — ममता और फ़र्ज़ की एक मिसाल

मां वह हस्ती है जो अपनी पूरी ज़िंदगी अपने बच्चों की खुशी, परवरिश और बेहतर भविष्य के लिए कुर्बान कर देती है। वह खुद तकलीफ़ में रहकर भी अपने बच्चों को मुस्कुराते देखना चाहती है। जब वही मां बीमारी या मुश्किल हालात में होती है, तो उसकी सेवा और मदद करना हर औलाद का सबसे बड़ा फ़र्ज़ बन जाता है।

आज इसी फ़र्ज़, मोहब्बत और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश की इमरान इराक़ी, रिज़वान इराक़ी और अफ़ज़ल इराक़ी ने। इन तीनों बेटों ने इस्माइल शेख साहब की अगुवाई में अपनी मां की सेहत के लिए रक्तदान कर यह साबित कर दिया कि मां की मोहब्बत का कर्ज़ भले कभी अदा नहीं किया जा सकता, लेकिन उसकी ख़िदमत और उसके लिए हर कुर्बानी देने का जज़्बा ही सच्ची औलाद की पहचान है।

अल फलाह फाउंडेशन ब्लड डोनेट ग्रुप ऐसे ही नेक कामों के ज़रिए इंसानियत की सेवा में लगातार जुटा हुआ है। यह रक्तदान केवल खून की कुछ बूंदें नहीं, बल्कि मां के लिए बेटों की मोहब्बत, सम्मान और दुआओं का एक खूबसूरत पैग़ाम है।

अल्लाह तआला उनकी वालिदा को मुकम्मल शिफ़ा-ए-कामिला अता फरमाए, और इन तीनों बेटों को उनकी इस नेक नीयत और ख़िदमत का बेहतरीन अज्र अता करे।

सलाम है ऐसी औलाद पर, जो अपनी मां के लिए हर वक़्त खड़ी रहती है।

रिपोर्ट 🌹महफूज़ आज़मी 🌹 ’sBloodDonateGroup #شکریہ

Photos from Al Falah Foundation's "Blood Donate Group"'s post 28/05/2026
27/05/2026

27 मई 2026

दोपहर 2 बजे का मैसेज

बकिया, मुहम्मदपुर के मरीज को 4 यूनिट ब्लड चाहिए।

मदद करिए,आपकी कोशिश से किसी की जान बच सकती है।

माज संजरी

अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप)

+91 70688 06706

Ishtiyak ahmad
70 age
Vill.
Bakiyan mahmood
O+ palate 4

@ dr Imtiyaz hospital Azamgarh ’sBloodDonateGroup

Photos from Al Falah Foundation's "Blood Donate Group"'s post 26/05/2026

संदीप की जिंदगी के लिए अल फलाह के साबिर माहुली समेत 2 ने किया माहुल से चलकर लखनऊ में रक्तदान

रिपोर्ट: अयाज़ माहुली

लखनऊ,26 मई (संवाददाता) ग़रीब और जरूररतमंद मरीजों को फ्री ब्लड मुहैय्या कराने वाली संस्था अल फलाह ने एक बार फिर इंसानियत का नमूना पेश किया। संस्था के साबिर माहुली व अन्य ने माहुल से चलकर लखनऊ में संदीप के लिया किया रक्तदान।अल फलाह के अबु शहमा माहुली ने बताया कि संदीप हार्डवेयर अहरौला रोड माहुल आजमगढ़
संदीप की किडनी ट्रांसप्लांट हुई है,उसमे पांच युनिट ब्लड की जरुरत थी जिसमे अल फलाह फाउंडेशन ब्लड डोनेट ग्रुप माहुल युनिट के अहेम जिम्मेदार साबिर अली तीन युनिट का इन्तेजाम किए जिसमे साबिर अली के बड़े भाई इम्तियाज भाई और साबिर अली और मोहम्मद नूर तकिया के लखनऊ जाकर डोनेशन की है।
’sBloodDonateGroup

19/05/2026

संजरी कप में गायब बाइक जनाब दिलशेर एडवोकेट साहब की कोशिशों से 5 मिनट में बरामद

अल फलाह ग्रुप सदस्य और दीवानी आजमगढ़ के अधिवक्ता जनाब दिलशेर साहब ने 24 घंटे से परेशान बाइक मालिकों को 10 मिनट में दिलवाई बाइक

आजमगढ़,19 मई (संवादाता)

आजमगढ़ दीवानी न्यायालय के वकील और अल फलाह ग्रुप से जुड़े दिलशेर एडवोकेट ने आज एक काबिले तारीफ काम किया है।बीती रात जनपद के ग्राम संजरपुर में आयोजित संजरी कप में संजरपुर निवासी मुहम्मद अफरोज की यूनिकॉर्न बाइक दूसरी बाइक से बदल गई थी।,असल मालिक का पता नहीं चल पा रहा था,मुहम्मद अफरोज रात से परेशान थे, आज शाम में जब इसकी सूचना अल फलाह ग्रुप को हुई तो संस्था ने यह जिम्मेदारी अधिवक्ता और तेज तर्रार नौजवान दिलशेर एडवोकेट को दी, जिन्होंने मुश्किल से 5 मिनट में मुहम्मद अफरोज को उनकी बाइक और मुहम्मद अता निवासी नसीरपुर बिलरियागंज को उनकी बाइक दिलवाई।दिलशेर एडवोकेट की इस सराहनीय कार्य की अल फलाह ग्रुप के लोगों ने जमकर प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआ की।
’sBloodDonateGroup #شکریہ

19/05/2026

*अल फलाह का नेकी का केस नंबर 809 शाहगंज में हुआ पूरा*

अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) बनी मासूम बच्ची के लिए रहमत

अल फलाह के जनाब शम्स तबरेज़ साहब ने 47 साल की उम्र में किया 20वीं बार रक्तदान

मुहम्मद इब्राहीम शाहगंज की रिपोर्ट

जौनपुर,18 मई (प्रेस नोट) मरीजों को फ्री खून मुहैय्या कराने वाली मशहूर संस्था अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) आज एक बार फिर शाहगंज में भर्ती एक मासूम बच्ची के लिए रहमत बनकर सामने आई,अल फलाह के जनाब शम्स साहब ने 47 साल की उम्र में 20वीं बार रक्तदान कर बच्ची के लिए एक बेहतरीन तोहफा पेश क्या।इस केस में अल फलाह के जनाब इब्राहीम साहब का बहुत अहम रोल रहा, साथ ही अल फलाह अध्यक्ष जनाब इस्माईल साहब, जनाब यासिर पठान साहब, जनाब तय्यब साहब और जनाब तारिक खान साहब का अहम रोल रहा।इस मौका पर अल्फ़्लाह के शम्स तबरेज़ साहब ने जनता से अल फलाह से जुड़ने और ब्लड डोनेट करने की अपील की है।बता दें कि अल फलाह ने अबतक 808 मरीजों को बिल्कुल फ्री ब्लड मुहैय्या कराया है।मरीज़ा के चचा जनाब नदीम साहब ने अल फलाह का शुक्रिया अदा किया है। ’sBloodDonateGroup #شکریہ

Photos from Al Falah Foundation's "Blood Donate Group"'s post 18/05/2026

अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) बनी मासूम बच्ची के लिए रहमत

अल फलाह के जनाब शम्स तबरेज़ साहब ने 47 साल की उम्र में किया 20वीं बार रक्तदान

मुहम्मद इब्राहीम शाहगंज की रिपोर्ट

जौनपुर,18 मई (प्रेस नोट) मरीजों को फ्री खून मुहैय्या कराने वाली मशहूर संस्था अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) आज एक बार फिर शाहगंज में भर्ती एक मासूम बच्ची के लिए रहमत बनकर सामने आई,अल फलाह के जनाब शम्स साहब ने 47 साल की उम्र में 20वीं बार रक्तदान कर बच्ची के लिए एक बेहतरीन तोहफा पेश क्या।इस केस में अल फलाह के जनाब इब्राहीम साहब का बहुत अहम रोल रहा, साथ ही अल फलाह अध्यक्ष जनाब इस्माईल साहब, जनाब यासिर पठान साहब, जनाब तय्यब साहब और जनाब तारिक खान साहब का अहम रोल रहा।इस मौका पर अल्फ़्लाह के शम्स तबरेज़ साहब ने जनता से अल फलाह से जुड़ने और ब्लड डोनेट करने की अपील की है।बता दें कि अल फलाह ने अबतक 808 मरीजों को बिल्कुल फ्री ब्लड मुहैय्या कराया है।मरीज़ा के चचा जनाब नदीम साहब ने अल फलाह का शुक्रिया अदा किया है।
’sBloodDonateGroup

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Chandni Chowk
Delhi
110006