कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद चक्की पुल एवं कांगड़ा घाटी रेल सेवा का पुनः शुभारंभ होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।
इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखने और इसके पुनर्जीवन में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आज मैं आप सभी के साथ पहले दिन से लेकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक की पूरी यात्रा को समेटती एक संक्षिप्त वीडियो साझा कर रहा हूँ। यह वीडियो हमारे सामूहिक प्रयासों, संघर्ष, धैर्य और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी को दर्शाती है।
🙏 सभी का हृदय से धन्यवाद एवं सादर आभार। 🚂🌿
Deepak Bhardwaj दीपक भारद्वाज
कांग्रेस कार्यकर्ता
01/06/2026
संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता हेतु पधारे नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी का किशनगढ़ हवाई अड्डे पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी श्री Qazi Nizamuddin जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री Devender Yadav जी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
📍 किशनगढ़, राजस्थान
31/05/2026
नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने CBSE बोर्ड के छात्रों से मुलाकात कर, उनकी समस्याओं को सुना।
वेदांत और उनके साथी मेहनती और होनहार हैं, लेकिन जब उन्होंने खामियों पर CBSE और मोदी सरकार से सवाल पूछे तो उन्हें अपमानित किया गया।
कांग्रेस पार्टी सभी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है, हम उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
31/05/2026
लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏
आपका आदर्श जीवन, न्याय और जनसेवा का संदेश सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
#अहिल्याबाई_होल्कर #श्रद्धांजलि
डॉक्टर बन कर लोगों की जान बचाना - ये सबसे नेक काम है जो विश्वास के नाज़ुक धागे से बंधा है।
जब इस विश्वास को व्यापार बना दिया जाता है, तब धांधली शुरू होती है - जो टुकड़ों के सुधार से ठीक नहीं होगा।
इस व्यवस्था को जड़ से ठीक करना होगा :~ नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ।
30/05/2026
नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
CNG की बढ़ती कीमतों ने ऑटो चलाने वालों की मुश्किलें बहुत बढ़ा दी हैं। दिनभर रिक्शा चलाने के बाद भी उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं।
'महंगाई मैन' मोदी सलाह देते हैं- “public transport इस्तेमाल कीजिए।” और जो लोग public transport की रीढ़ हैं वो आज महंगाई के बोझ तले टूट रहे हैं।
नरेंद्र मोदी के इस 'वसूली मॉडल' से ऑटो ड्रॉइवर भाइयों में बहुत गुस्सा है, बहुत आक्रोश है- जो अब धीरे-धीरे बाहर आ रहा है।
हम इस मुश्किल वक्त में इनके साथ खड़े हैं- मोदी सरकार के 'वसूली मॉडल' के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।
📍 दिल्ली
28/05/2026
ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पावन अवसर हमारे समाज में भाईचारे, प्रेम और खुशियों की भावना को और मजबूत करे।
मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि की कामना करता हूँ।
28/05/2026
जल-संकट का अब तक नहीं हुआ समाधान
त्रस्त हैं दिल्ली वासी, बेख़बर है भाजपा सरकार ..!!
28/05/2026
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मलिकार्जुन खड़गे जी जैसे इतने बड़े कद के नेता द्वारा एक सामान्य कार्यकर्ता को समय देना, उसके कार्यों के बारे में आत्मीयता से जानना, और फिर रुककर आत्मीयता के साथ तस्वीर खिंचवाना ..यह सहजता और अपनापन वास्तव में प्रेरणादायक है।
उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान इस मुलाकात को और भी यादगार बनाता है।
27/05/2026
आज नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने पीड़ित परिवार को गले लगाकर उनका दुःख साझा किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी जी देश के हर पीड़ित छात्र और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। युवाओं के सपनों और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
जब मेहनत करने वाले छात्रों के सपनों पर पेपर लीक माफ़िया हमला करते हैं, तब सिर्फ़ एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती — लाखों युवाओं का विश्वास टूटता है, परिवारों की उम्मीदें बिखर जाती हैं और कई सपने अधूरे रह जाते हैं।
प्रदीप मेघवाल की मौत इस भ्रष्ट और विफल व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है।
आज देश का हर युवा पूछ रहा है आखिर कब तक मेहनतकश छात्रों का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहेगा?
देश के युवाओं को सिर्फ़ भाषण नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने सपनों की सुरक्षा चाहिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Website
Address
110001
