BJP New Delhi

BJP New Delhi

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJP New Delhi, Political organisation, D-26, 2nd Floor, South Extension II, Block D, New Delhi, Delhi.

Official Facebook Account of BJP New Delhi District
Hon'ble MP @bansuriswarajofficial
Hon'ble Cabinet Minister @parveshsahibsingh
President @ravinder_choudhary_bjp
#bjpnewdelhi

19/07/2026

दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, आदरणीया श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपके नेतृत्व में दिल्ली विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करती रहे।
भारतीय जनता पार्टी – नई दिल्ली जिला
सेवा ही संगठन | सेवा, समर्पण, सुशासन 🌸🙏

18/07/2026

*Made in India का मज़ाक उड़ाने वालों को भारतीय युवाओं का करारा जवाब!* 😎

जहां राहुल गांधी 'Made in India' पर सवाल उठा रहे थे, वहीं पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए भारतीय युवा वैज्ञानिकों ने 100% भारत में निर्मित रॉकेट 'Vikram-1' लॉन्च कर इतिहास रच दिया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 🇮🇳

18/07/2026

*न कोई परेशानी, न कोई झंझट... अब NEET परीक्षा हुई अधिक पारदर्शी!*

मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत किया।

*सुनिए, छात्राओं की जुबानी...*

18/07/2026



Photos from BJP New Delhi's post 18/07/2026

स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली।

आर.के. पुरम विधानसभा के कम्युनिटी हॉल, सेक्टर-3 में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नई दिल्ली लोकसभा की माननीय सांसद बहन बांसुरी स्वराज जी ने अपने करकमलों द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में भाजपा नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रविंदर चौधरी जी, माननीय विधायक श्री अनिल कुमार शर्मा जी एवं माननीय साउथ ज़ोन चेयरमैन श्री धर्मवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्रवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के संकल्प तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

भारतीय जनता पार्टी, नई दिल्ली जिला जनसेवा, सुशासन एवं नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

ViksitBharat SevaHiSangathan BansuriSwaraj RavinderChoudhary

Photos from BJP New Delhi's post 17/07/2026

स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली।

कस्तूरबा नगर विधानसभा के एंड्रयूज़ गंज में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद जी एवं नई दिल्ली लोकसभा की माननीय सांसद बहन बांसुरी स्वराज जी ने अपने करकमलों द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में भाजपा नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रविंदर चौधरी जी, माननीय विधायक श्री नीरज बैसोया जी, माननीय डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री सरवन जी, MCD DC श्री सचिन जी तथा माननीय निगम पार्षद श्रीमती अनीता बैसोया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्रवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के संकल्प तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

भारतीय जनता पार्टी, नई दिल्ली जिला जनसेवा, सुशासन एवं नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

ViksitBharat SevaHiSangathan BansuriSwaraj AshishSood RavinderChoudhary

17/07/2026

𝐋𝐮𝐱𝐮𝐫𝐲. 𝐒𝐩𝐞𝐞𝐝. 𝐈𝐧𝐧𝐨𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧. 🇮🇳

Step inside Vande Bharat sleeper. 🚄

𝐌𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 𝐚 𝐭𝐫𝐚𝐢𝐧. 𝐀 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐍𝐞𝐰 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐞𝐧𝐠𝐢𝐧𝐞𝐞𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐞𝐱𝐜𝐞𝐥𝐥𝐞𝐧𝐜𝐞.

Photos from BJP New Delhi's post 16/07/2026

त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, नई दिल्ली की माननीय सांसद बहन बांसुरी स्वराज जी, भाजपा नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के पावन दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री जगन्नाथ के रथ का स्वागत किया। रथयात्रा के प्रति जनसमूह का उत्साह, अनुशासन और आस्था भारतीय सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा एवं सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण रहा।

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने भगवान श्री जगन्नाथ से देश की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सामाजिक सद्भाव एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री नीरज बैसोया जी, माननीय निगम पार्षद श्रीमती अनीता बैसोया जी, भाजपा नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी जी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जय जगन्नाथ!

16/07/2026

दिल्ली-NCR में Clean Mobility की दिशा में एक बड़ा कदम।

₹9,585 करोड़ की Naya Safar Yojana के तहत पुराने Commercial Vehicles की जगह BS-VI और Electric Vehicles को बढ़ावा दिया जाएगा।

✅ 100% Motor Vehicle Tax Exemption
✅ Registration Fee Waiver
✅ Road Tax & Fitness Penalty Relief
✅ Digital, Transparent & Hassle-Free Process

यह पहल प्रदूषण कम करने, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने और दिल्ली-NCR में बेहतर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

D-26, 2nd Floor, South Extension II, Block D, New Delhi
Delhi
110049