hl7843278

hl7843278

Share

संघर्ष ही जीवन हैं और जीना एक कला है HLenglishlearn teacher

03/06/2026

🦚 03 जून 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹उम्र से सम्मान जरूर मिलता
है,------------------------!

🌹पर आदर तो व्यवहार से
मिलता है,---------------!!

🌺 इसीलिए🌺
हार को जीत में बदलने की कला सीखो,
रूदन को गीत में बदलने कला सीखो।
अगर जिंदगी की अहमियत को पाना है तुम्हें,
तो खार को प्रीत में बदलने कला सीखो।।

🌻क्योंकि🌻
जो भूल कर मुस्कुराए उसे शैतान कहते हैं,
जो भूल पर ना पछताये है उसे नादान कहते हैं।
भूल से कुछ सीख जाए उसे बुद्धिमान कहते हैं,
जो कभी भूल न करे उसे भगवान कहते हैं।।

🌷लेकिन🌷
फटे दामन को हर बार सिए जा रहे हैं,
नित नए नारे देश को दिए जा रहे हैं।
सपनों की आदत बहुत पुरानी है हमारी,
इसलिए वादों को भरोसे जिए जा रहे हैं।।

🌺इसीलिए🌺
एकाग्रता से इष्ट को जप्ता है कोई- कोई,
लिए हुए नियमों पर खपता है कोई- कोई।
ईमानदारी और सदाचार को रखने के लिए,
स्वर्ण की तरह तपता है कोई - कोई।।

आपका आज का दिन
बुधवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

02/06/2026

🦚 02 जून 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹रेत में गिरी हुई चीनी को चींटियां
तो उठा सकतीं हैं पर हाथी नहीं,--!
🌹इसीलिए छोटे आदमी को छोटा
न समझें कभी-कभी छोटा आदमी
भी बड़ा काम कर जाता है,--!!

🌺इसीलिए🌺
तमाम उम्र का घाटा जमा निकाल के रख,
जरा सी उम्र बची है इसे सम्हाल के रख।
हसीन ख्वाब तो आते हैं सच नहीं होते,
इन्हें भी सव्र से कुछ दिन के लिए टाल के रख।।

🌻क्योंकि🌻
नजर झुकी है तो झुकती ही चली जाती है,
लहू लहू है इसे भी कभी उबालकर के रख।
कदम- कदम पे यहां फिसलने लिपटती हैं,
नया सफर है कदम भी देखभाल के रख।।

🌺इसीलिए🌺
अब राजनीति की ऐसी आंधी आई है,
अब नीति नहीं धंधा बनकर ही छाई है।
जनसाधारण की कब इसको चिन्ता है,
घर घर में अब इसने ज्वाला भड़काई है।।

🌷लेकिन🌷
समतल राहों पे सब चलते,
कंकर पे चलता है कौन।
मानवता के लिए गृह त्यागे,
ऐसा गौतम बनता है कौन।।

आपका आज का दिन
मंगलवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

01/06/2026

🦚 01 जून 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹मतलवी इंसान होना तो इंसान
की फितरत है साहब,---!
🌹वारिश रुक जाने के बाद तो छतरी
भी बोझ लगने लगती है,-!!

🌻क्योंकि🌻
कुर्सी की भूख सबमें है पर सच्चा सरताज नहीं है,
तैरने की भूख सब में है पर सच्चा जहाज नहीं है।
डॉक्टरों की भरमार होते हुए भी आजकल,
तसल्ली इसलिए नहीं है कि रोग का सच्चा इलाज नहीं है।।

🌺इसीलिए🌺
कुछ लोग कहते हैं कि वो ऐसा वो वैसा है
ना उसकी इज्जत न उसके पास पैसा है।
जो ऐसा कहता है उसी से मै पूछता हूं कि,
आपका स्वभाव और आपका चरित्र कैसा है।।

🌷लेकिन🌷
बिगाड़ इसलिए हो रहा है कि लक्ष्य का ध्यान नहीं है,
हीनता इसलिए हो रही है कि लक्ष्य सम काम नहीं है।
लक्ष्य की धारणा ही साधना सिद्धि करेगी,
लक्ष्य पर ध्यान नहीं जाता क्योंकि उसका ज्ञान नहीं है।।

🌺इसीलिए🌺
पुष्प की सुगंध फैलती ही जाती है,
कलियां भी संग- संग मुस्काती हैं।
भौंरा भी भ्रम में पड़ जाता है,
सांसें भी उसी में बंद हो जातीं हैं‌।।

आपका आज का दिन
सोमवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

31/05/2026

🦚 31 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹दुनियां में सब चीज मिल
जाती है,------------------!

🌹केलव अपनी गलती नहीं
मिलती है,-------------!!

🌻क्योंकि🌻
गलती सदा मानव का आधार होती है,
गुनाह कोई नहीं जीवन सुधार होती है।
बेगुनाह गलती से वो भी नहीं हो सका,
जिसकी नजर से दुनियां उद्धार होती है।।

🌺इसीलिए🌺
किसी की आंख का पानी कहानी दिल की कहता है,
फकत गम में नहीं बहता खुशी में भी तो बहता है‌।
न जब तक बात हो ऐसी जो दिल को ठेस पहुंचाए,
भरा रहता है आंखों में सदा खामोश रहता है।।

🌷लेकिन🌷
न आते बुद्ध धरती पर न होती बात समता की,
न थमती वो युगों वाली आंधी विषमता की।
घना साया ही नफरत का दिखाई हर तरफ देता,
नजर नहीं आती कहीं सूरत मनुजता की।।

🌻क्योंकि🌻
दुनिया में कोई किसी के लिए कुछ नहीं करता,
मरने वाले के साथ हर कोई नहीं मरता‌।
अरे मरने की बात तो बहुत दूर रही,
यहां तो जिंदा हूं फिर भी कोई याद नहीं करता।।

आपका आज का दिन
रविवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

30/05/2026

🦚 30 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹सुखी जीवन के लिए अच्छे
घर का होना जरूरी नहीं,--!

🌹बल्कि घर के अच्छे माहौल
का होना जरूरी है,-------!!

🌻क्योंकि🌻
रास्ते पहले इतने भी दुश्वार नहीं थे,
राहगीर थे लेकिन पहली बार नहीं थे।
गए वक्त न जाने सूरत कैसी कर दी,
वही आईना था वैसे दीदार नहीं थे‌‌।।

🌷लेकिन🌷
सीड़ी समझे लोग बहुत ऊपर जा पहुंचे,
बहुत देर में समझे हम होशियार नहीं थे।
वक्त हमेशा इम्तिहान लेता रहता है,
खरे नहीं उतरे जब तैयार नहीं थे।।

🌺 इसीलिए🌺
रफ्ता रफ्ता जब अपने हो गए पराए,
सिर्फ देखते रहे मगर लाचार नहीं थे।
चुप रहने का लोगों ने मतलब क्या समझा,
रहे देखते गोया हम अखबार नहीं थे।।

🌻 क्योंकि🌻
चार लोग और चालिस बातें चार सौ अफवाह चलती है,
पीठ के पीछे हर कोई करे बुराई दुनिया रंग बदलती है।
यार के धोरे यार बढ़ के यार- यार को मार गया,
तीन लोक का विजेता रावण अपने घर से हार गया।।

आपका आज का दिन
शनिवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955
*गोया*:- मानों या जैसे

29/05/2026

🦚 29 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
*सत्य है परन्तु शत-प्रतिशत नहीं*
🌹लड़कियां शादी से पहले व शादी
के बाद भी अपने मां बाप
का ख्याल रखतीं हैं, लेकिन
लड़के शादी के बाद नहीं,---!

🌹लड़के शादी के बाद अपने सास
ससुर का ख्याल रखते हैं लेकिन
लड़कियां नहीं,----------!!

🌷लेकिन🌷
हर पुष्प करे अभिमान यह जरूरी नहीं,
निभाए हर इंसान यह जरूरी नहीं।
कुछ खाते हैं ठोकरें राहों में गौतम,
हर पत्थर बने भगवान यह जरूरी नहीं।।

🌻क्योंकि🌻
आज कल असंयम की यहां खूब चांदी है,
मानव की वृति बनी उसकी आज बांदी है।
असंयम के दानव को बंध गया राजमुकुट,
संयम का देव आज छील रहा कांदी है।‌।

🌷लेकिन🌷
हक हुस्ने मोहब्बत का अदा कौन करेगा,
जब हमीं ना होंगे तो वफा कौन करेगा।
या रब मेरे आलोचकों को रखना सलामत,
वरना मेरे मरने की दुआ कौन करेगा।।

🌺इसीलिए🌺
जमीं से आए हैं चलकर जमीं पर देख लेते हैं,
चलो हम भी बुलंदी से उतर कर देख लेते हैं।
जो रोज मुझे कहते थे कि तुम पर जान दे देंगे,
चलो उन दोस्तों को अजमा के देख लेते हैं।।

आपका आज का दिन
शुक्रवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

28/05/2026

🦚 28 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹पानी की तरह बनो जो अपना
रास्ता स्वयं बनाता है,-----!

🌹पत्थर की तरह नहीं जो दूसरों
का रास्ता रोकता है,-----!!

🌺इसीलिए🌺
अमन व सौहार्द का दीपक जलाएं ईद पर,
नफरतों का दायरा मिलकर घटाएं ईद पर।
भूल कर के गम सभी खुशियां मनाएं ईद पर,
हर किसी से प्यार का रिश्ता निभाएं ईद पर।।

🌷लेकिन🌷
भूल कड़वाहट सभी बीते दिनों की आईए,
दावतें मीठी सेवाइयों की उड़ाएं ईद पर।
चल रहीं हम सब की सांसें उसकी रहमत से,
आईए मिलकर खुदा से लौ लगाएं ईद पर।।

🌻क्योंकि🌻
हो नहीं सकता भला क्या एकता जो हम रखें,
आसमां से आईए नजर मिलाएं ईद पर।
उलझानों मायूसियों को भूलकर दोस्त चलो,
इक नई उम्मीद का सूरज उगाएं ईद पर।।

🌺इसीलिए🌺
कुछ तकलीफों को लिख पाना गा पाना आसान नहीं,
वो भी हो जाता है जिसका पहले से अनुमान नहीं।
मंदिर मस्जिद करने वालों को एक मां ने बता दिया,
इस धरती पर उससे बढ़कर और कोई भगवान नहीं।।

आपका आज का दिन
गुरुवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

25/05/2026

🦚 25 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹प्रसन्न वो हैं जो अपना मूल्यांकन
स्वयं करते हैं,-------------!

🌹परेशान वो हैं जो दूसरों का मूल्यांकन
करते हैं,-----------------!!

🌻क्योंकि🌻
तारों के गिनने से रात नहीं कटती है,
आहें हैं भरने से यूं पीर नहीं घटती है।
व्यर्थ लुटाते नैनों के मोती तुम,
आंसू पीने से प्यास नहीं मिटती है।।

🌺इसीलिए🌺
सागर की सांसों में पीड़ा बोल रही है,
चंचल लहरें मन की गांठें खोल रही है।
लाज से लाल डूबते सूरज का वोझा,
अन्व्याही अंधियारी रजनी तोल रही है।।

🌷लेकिन🌷
सबसे अच्छी बात है तुम घर के बनो,
घर से भी बढ़कर तुम पर के बनो।
अपरिग्रह संदेश देने वाले तथागत ने,
कभी नहीं कहा कि दर-दर के बनो।।

🌻क्योंकि🌻
जीवन सांस के तारों का साज होता है,
कल नहीं होता कभी केवल आज होता है।
मासूम चेहरे से मत बहलाना मेरे दोस्त,
हर जिंदगी में कोई न कोई राज होता है।।

आपका आज का दिन
सोमवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955
*अपरिग्रह*:-सम्पत्ति न रखना,
दान स्वीकार करना।

24/05/2026

🦚 24 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹वक्त से हारा या जीता नहीं
जाता है,-----------------!

🌹वक्त से केवल सीखा सीखा
जाता है,----------------!!

🌻क्योंकि🌻
भौतिकतावादी दौड़ दौड़ते कहीं ना पीछे रह जाएं,
मुल्यहीन सभी रिश्ते होते मूल्य कमाने लगते हैं।
कोयल के सुत कौवा पाले जो बेगाने लगते हैं,
नए दौर के बच्चों को मां-बाप पुराने लगते हैं।।

🌺इसीलिए🌺
आपस में ना तकरार करो चलना जिनको सिखलाया,
राह पकढ़ते मनमानी नई राह बताने लगते हैं।
बड़े -बड़े नाजों से पाले कल सहारा पाने को,
बेसहारा होकर अब तो अश्रु बहाने लगते हैं।।

🌻क्योंकि🌻
मल्लयुद्ध मैदान में जिनको दांव जीत का सिखलाया,
गृह युद्ध कर कलह बढ़ाते खुद वही पुराने लगते हैं।
उम्मीदों का पेड़ लगाते खून पसीना से सींच रहे,
कड़वे फल खाने को मिलते तब पछताने लगते हैं।।

🌷लेकिन🌷
जीत महसूस होती गई हार में,
इक नजरिया बदलना पड़ा प्यार में।
जख्म बिकने लगे आज बाजार में,
नफरतें हैं सियासत के भंडार में।।

आपका आज का दिन
रविवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

23/05/2026

🦚 23 मई 2026 🦚
🎍 सबका मंगल होय 🎍
🪷आज का सुविचार 🪷
⬇️
🌹जो कह दिया वो शब्द थे जो
नहीं कह सके वो अनुभूति
थी,-----------------------!

🌹और जो कहना है मगर कह
नहीं सकते वो मर्यादा है,-!!

🌺इसीलिए🌺
मन के शिखर से चिल्लाकर मत बोलो,
धन की तुलना पर जीवन को मत तोलो।
धन कब किसके साथ गया है साथी,
चंद दिनों की जिंदगी है जहर मत घोलो।।

🌻क्योंकि🌻
प्रेम महक फूलों की जिससे मन महका करता है,
प्रेम चुभन शूलों की जिससे तन डरता रहता है।
प्रेम नसे का वह मादक प्याला होता है,
आंखों से पीकर ही मन बहका करता है।।

🌷लेकिन🌷
डरते वे हैं जिनमें साहस कम होता है,
या फिर बात-बात में व्यर्थ वहम् होता है।
सहज तो नहीं है गम की घटा को चीरना,
बढ़ते वे ही हैं जिनमें कुछ दम होता है।।

🌻क्योंकि🌻
रुलाना सभी जानते हैं हंसाना कोई- कोई,
उलहना सभी जानते हैं पुचकारना कोई-कोई।
संसार का चक्र सदा उल्टा ही घूमता है,
गिराना सभी जानते हैं उठाना कोई- कोई।।

आपका आज का दिन
शनिवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🙏🙏
🌹प्रातःवंदन🌹
जी. पी. गौतम
Mob.6393487955

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Delhi