Ashok Tayal BJP

Ashok Tayal BJP कोषाध्यक्ष, भाजपा जिला महरौली | जनसेवा • संगठन • राष्ट्रसेवा �

28/10/2026

दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार इस बार पहले से ही सख्त और ठोस तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है।

माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी के नेतृत्व में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक Winter Action Plan लागू रहेगा। 31 जनवरी तक BS-VI मानकों से नीचे के दिल्ली के बाहर पंजीकृत वाहनों की एंट्री पर रोक, वैध PUCC के बिना ईंधन नहीं, निर्माण स्थलों की AI से निगरानी, निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध, 50% Work From Home और अलग-अलग ऑफिस टाइमिंग जैसे उपाय लागू होंगे।

साथ ही, लगभग 5,000 इलेक्ट्रिक बसों, Metro और बेहतर Last-Mile Connectivity को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने पर जोर दिया जाएगा।
BJP Delhi

भारत की संस्कृति और मानव सेवा के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिता जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏स्वामी ...
28/10/2026

भारत की संस्कृति और मानव सेवा के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिता जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏

स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शिक्षा और सेवा का जो मार्ग दिखाया, वह सदैव हमारा पथप्रदर्शन करता रहेगा।

#भगिनी_निवेदिता

दिल्ली में विकास भी, पर्यटन को नई पहचान भी!‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ राजधानी में पर्यटन का नया आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है...
27/10/2026

दिल्ली में विकास भी, पर्यटन को नई पहचान भी!

‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ राजधानी में पर्यटन का नया आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है। क्रूज का ट्रायल रन शुरू होने के साथ छठ महापर्व से पहले उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।

माँ यमुना के दर्शन के साथ क्रूज की सैर का अनुभव पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक होगा।

आस्था, पर्यटन और विकास के संगम से आगे बढ़ती दिल्ली!

बधाई दिल्ली! सुगम सफर और स्मार्ट परिवहन को राष्ट्रीय सम्मान!दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभ...
26/10/2026

बधाई दिल्ली! सुगम सफर और स्मार्ट परिवहन को राष्ट्रीय सम्मान!

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

पिंक सहेली NCMC कार्ड से महिलाओं के लिए सुगम यात्रा, स्मार्ट बस प्रबंधन प्रणाली से बेहतर संचालन और डेटा आधारित DEVI बस रूट पहल से मजबूत कनेक्टिविटी—ये प्रयास राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को नई दिशा दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर DTC के समस्त कर्मचारियों एवं दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई। आधुनिक और सुलभ परिवहन से विकसित दिल्ली का संकल्प सशक्त होगा!

26/10/2026

छठ महापर्व पर दिल्ली में श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाट और बेहतर सुविधाएँ मिलें, ताकि हर परिवार बिना किसी परेशानी के छठी मैया की आराधना कर सके।

माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी ने प्रेमबाड़ी पुल, सिंगलपुर में मुनक नहर के विकास, सौंदर्यीकरण और छठ घाटों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दिल्ली सरकार का प्रयास है कि छठ महापर्व से पहले सभी कार्य पूरे हों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित घाटों पर पूजा करने की सुविधा मिले।

श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना ही इस तैयारी का मूल उद्देश्य है।

महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन एवं आप सभी को मंगलकामनाएँ।उनकी रचनाओं में निहित मर्याद...
26/10/2026

महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन एवं आप सभी को मंगलकामनाएँ।

उनकी रचनाओं में निहित मर्यादा, त्याग और मानवता के मूल्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन मूल्यों को अपनाकर सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

जन-जन से जुड़ाव, राष्ट्र के विकास का संवाद! प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ...
24/10/2026

जन-जन से जुड़ाव, राष्ट्र के विकास का संवाद!

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधन सुनने का अवसर मिलेगा।

📅 25 अक्टूबर 2026, रविवार
⏰ सुबह 11:00 बजे

आइए, इस प्रेरणादायी संवाद के साक्षी बनें और राष्ट्र की प्रगति के संकल्प से जुड़ें।

#मनकीबात #विकसितभारत

23/10/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, आज विश्व की चुनौतियों के समाधान और नवाचार के नए मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

23/10/2026

"बीते 12 वर्षों में हम 650 से ज्यादा चोरी की गई प्राचीन मूर्तियां विदेशों से वापस लेकर आए हैं।"

-माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी



Amit Shah Nitin Nabin CMO Delhi Rekha Gupta Harsh Malhotra Pavan Rana Dr. Vinay Sahasrabuddhe Ramvir Singh Bidhuri

युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, स्टार्टअप्स को मिलेगा नया अवसर! ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ को कैबिनेट की मंजूरी मिलना नवाच...
23/10/2026

युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, स्टार्टअप्स को मिलेगा नया अवसर!

‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ को कैबिनेट की मंजूरी मिलना नवाचार, स्वरोजगार और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवाओं को अपने विचारों को साकार करने, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, दिल्ली सरकार का यह प्रयास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सराहनीय पहल है।

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Tayal BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share