Manoj singh Inc.

Manoj singh Inc.

Share

"भारतीयता" और "वसुधैव कुटुंबकम" के सिद्धांतों को स्थापित करने पर जोर

01/05/2026

मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है।

अब 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा कर दिया।

पहले आधार कार्ड पर सिलेंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया।

ये बड़े चालबाज लोग हैं।

01/05/2026

देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश की प्रगति और समृद्धि आपके परिश्रम और समर्पण से ही संभव है। 💐

01/05/2026

🌸 सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🏻

भगवान गौतम बुद्ध की सबसे बड़ी सीख है कि “घृणा को सिर्फ प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है।”
उन्होंने सत्य, अहिंसा, मानवता, दया और करुणा जैसे महान मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी और संसार को शांति, समरसता व समृद्धि का मार्ग दिखाया।
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

29/04/2026

#सासाराम आज के अखबार दैनिक जागरण में 👇

28/04/2026

मई–जून की 51 डिग्री वाली गर्मी में जब आम आदमी सड़क पर निकलता है तो उसे लगता है कि सूरज ने धरती को तंदूर बना दिया है।

लेकिन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह मौसम भी “चंबल की खाल” जैसा मजबूत बना देता है।

अब नई सरकारी सलाह आ चुकी है —
AC भूल जाइए, प्याज अपनाइए।

पहले लोग गर्मी से बचने के लिए
कूलर खरीदते थे,
AC लगवाते थे,
छत पर पानी डालते थे…

लेकिन जनता भोली थी। उसे क्या पता था कि असली “राष्ट्रीय कूलिंग डिवाइस” तो जेब में रखा प्याज है!

अब आने वाले समय में सरकारी योजनाएँ कुछ ऐसी हो सकती हैं—

* प्रधानमंत्री प्याज संरक्षण योजना
* हर जेब में प्याज अभियान
* प्याज रखो, लू भगाओ मिशन

स्कूलों में नया चैप्टर पढ़ाया जाएगा:
“गर्मी से बचाव के पारंपरिक तरीके:

अध्याय 1 – जेब में प्याज”

मौसम विभाग भी जल्द घोषणा करेगा:

“आज तापमान 50°C है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। प्याज का स्टॉक पर्याप्त है।”

उधर आम आदमी सोच रहा है—
“सरकार महंगाई कम करे या ना करे,
कम से कम अब प्याज का महत्व समझ में आ गया।
अब ये सिर्फ सब्जी नहीं…
पर्सनल AC है।” 😄🔥

राजनीति का नया सूत्र:
विकास बाद में, प्याज पहले।

24/04/2026

आजादी के पहले महात्मा गांधी जी और हमारे तमाम महान क्रांतिकारियों का सपना था कि आजाद भारत में जनता सर्वोपरि हो, सत्ता की चाबी हमारे गांवों और वहां बसने वाले आम लोगों के हाथ में हो।
इसी सपने को साकार करने के लिए आजादी के बाद पंडित नेहरू जी ने पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की।

बाद में श्री राजीव गांधी जी ने इसे पूरे देश में लागू किया। उनके प्रयासों से पंचायतों में महिलाओं को एक तिहाई हिस्सेदारी मिली जिसकी वजह से आज लाखों महिलाएं पंचायत प्रतिनिधि बनकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

देश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों, सदस्यों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

“गांव मजबूत तो देश मजबूत”

#राष्ट्रीय_पंचायती_राज_दिवस #ग्राम_स्वराज
#पंचायती_राज #सशक्त_गांव #ग्रामीण_विकास

23/04/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान ने भारत के स्वाभिमान को नई दिशा दी। उनका पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। 🇮🇳
#वीर_कुंवर_सिंह
#वीर_कुंवर_सिंह_विजयोत्सव

्रांति
#स्वतंत्रता_सेनानी
#राष्ट्र_नायक
#भारत_का_गौरव
#वीरता_और_बलिदान 🇮🇳

22/04/2026

📌महंगाई और मंदी की दोहरी मार से जूझती अर्थव्यवस्था — आम आदमी की जेब खाली

जब लोगों की जेब में पैसा ही नहीं बचेगा, तो बाजार कैसे चलेगा?

हालिया आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है और आम नागरिक की क्रय-शक्ति कमजोर हो रही है।

📉 बाजार की धीमी रफ्तार
FMCG सेक्टर की ग्रोथ, जो पिछले वर्ष 12% थी, घटकर लगभग 4% रह गई है।

शहरी क्षेत्रों में तो यह करीब 1% तक सिमट गई है। यह दर्शाता है कि लोग अब जरूरत की चीजें खरीदने से पहले भी सोचने को मजबूर हैं।

📉 रोजमर्रा की चीजों की मांग में गिरावट
पैकेज्ड फूड्स की बिक्री नकारात्मक (-2.7%) में चली गई है।
बेवरेजेज की ग्रोथ 19.6% से 7% पर,
डेयरी प्रोडक्ट्स 16.6% से 9.7% पर,
और पर्सनल केयर 4.5% से गिरकर लगभग 0% के आसपास रह गया है।
यानी साबुन, तेल और बिस्कुट जैसी बुनियादी चीजों पर भी खर्च कम हो रहा है।

📉 गरीब और मध्यम वर्ग पर सबसे ज्यादा असर
कम आय वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति का सूचकांक करीब 15% गिरा है।

महंगे गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

अब अच्छी आय वाला वर्ग भी गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर रहा है।

📉 भविष्य को लेकर चिंता
नौकरियों में ठहराव, भर्ती की धीमी गति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनियां कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।

इससे उपभोक्ता विश्वास और कमजोर हो रहा है।

❓ जनता के सवाल
1️⃣ जब लोगों की क्रय-शक्ति घट रही है, तो 5 ट्रिलियन इकॉनमी का सपना कैसे पूरा होगा?
2️⃣ ईंधन और गैस पर भारी टैक्स से राहत कब मिलेगी?
3️⃣ रोजगार और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता का समाधान क्या है?

आज जरूरत है ऐसी नीतियों की जो आम नागरिक की आय बढ़ाएं, महंगाई पर नियंत्रण करें और बाजार में भरोसा लौटाएं।
मजबूत अर्थव्यवस्था तभी बनेगी जब आम आदमी मजबूत होगा। 🇮🇳

Photos from Manoj singh Inc.'s post 21/04/2026

आज मुंबई प्रवास के दौरान परम सौभाग्य श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के पावन दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ।🌺

प्रभु श्री सिद्धिविनायक से सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
गणपति बप्पा मोरया! 🙏

19/04/2026

भारतीय संस्कृति में शुभ एवं मांगलिक कार्यों की पावन तिथि “अक्षय तृतीया” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आनंद का अक्षय संचार करे, तथा हर दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण बनाए।

15/04/2026

10 हजार की नौकरी, बढ़ती महंगाई, किराया, स्कूल फीस, दवाइयाँ… और अंत में बचता है सिर्फ संघर्ष।
माता-पिता खुद भूखे रह सकते हैं, लेकिन बच्चों को भूखा देखकर टूट जाते हैं — इसलिए उन्हें सीने से लगाकर सुला देते हैं, ताकि भूख से ज्यादा उन्हें प्यार महसूस हो।

यह वही भारत है जहाँ एक तरफ आर्थिक विकास और “चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था” की बात होती है, और दूसरी तरफ रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लाखों लोग आज भी दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहे हैं।

असल विकास तब होगा जब
रोज़गार सम्मानजनक होगा,
तनख्वाह जीवन चलाने लायक होगी,
और किसी माता-पिता को अपने बच्चे को भूखा सुलाने की मजबूरी नहीं होगी।

Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

24, AKBAR Road
Delhi
110011