02/06/2026
उत्तर प्रदेश के मथुरा में के गोवर्धन क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जरिये ऊंचे पैकेजों पर काम करने वालीं B.Tech पास युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक फर्जी साधु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी साधु खुद एक मैकेनिकल इंजीनियर है, जो युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। वह अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
02/06/2026
देश हित में अगर वायुसेना के किसी अधिकारी को शिक्षा मंत्री बना दिया जाए तो इसमें गलत क्या है ?
ADGPI - Indian Army
Indian Air Force
01/06/2026
बिहार के वैशाली जिले के जुड़ावनपुर में 34 साल पुराने एक जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए एक वृद्ध आरोपी को दोषी करार दिया है. यह घटना साल 1992 की है, जब आपसी विवाद में एक दंपति पर फायरिंग और जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में एक ही परिवार के पाँच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन सुनवाई के दौरान चार आरोपियों की मौत हो गई और अब केवल दीप राय उर्फ जिसा राय ही बचे थे.
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने IPS की धारा 147, 148, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत दीप राय को दोषी पाया है. पीड़ित द्वारा 10 मई 1992 को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 1993 में चार्जशीट दाखिल की थी. करीब 34 साल बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया है, जबकि सजा का ऐलान 2 जून को किया जाएगा.
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में वृद्ध आरोपी की कमजोर हालत देखी जा सकती है, जहां उन्हें चलने-उठने के लिए भी सहारे की जरूरत पड़ रही है. बावजूद इसके, कानून ने अपनी प्रक्रिया पूरी की और उम्र आड़े नहीं आई. यह मामला युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश देता है कि जवानी में किए गए अपराध का परिणाम देर-सवेर जरूर भुगतना पड़ता है.
01/06/2026
21 दिन अंधेरे में रखा गया, हर रोज़ दर्द दिया गया...
लेकिन भारतीय जवान नहीं टूटा।
वो लौटा... और बोला —
“देश के लिए सब कुर्बान है।”
🇮🇳 जय हिंद 🇮🇳
#देशभक्ति #भारतमाता #देश_का_गौरव
01/06/2026
CRPF जवानों का ट्रांसफर रोककर पूरे चुनाव में ड्यूटी करवाई जाती है। इसके बाद ट्रांसफर के समय मिलने वाला JT (Join Transfer) अवकाश, जो लगभग 15 दिन का होता है, उसे भी बंद करने की चर्चा है।
जवान पहले ही परिवार से दूर रहकर देश सेवा करते हैं। ऐसे में क्या उनके वैध अवकाश में कटौती करना उचित है?
आपकी राय में सरकार और विभाग का यह निर्णय कितना सही है?
क्या इससे जवानों का मनोबल प्रभावित होगा?
या फिर ड्यूटी की आवश्यकता को देखते हुए यह फैसला सही है?
अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
"जवानों का सम्मान, देश का सम्मान।" 🇮🇳
01/06/2026
खान सर ने गौहत्या और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'सरकार चाहे तो एक झटके में गाय काटने पर रोक लगा सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने भी एक झटके में UGC पर रोक लगा दी थी लेकिन अगर सरकार गौहत्या पर पूरी तरह रोक लगा देगी, तो वोट मांगने के लिए कुछ बचेगा नहीं.'
31/05/2026
जब सेना को ही नीट का पेपर लीक रोकना है तो धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर शिक्षा मंत्री सेना के किसी अधिकारी को ही बना दिया जाए।