Indian National Congress Warriors INCW

Indian National Congress Warriors  INCW

Share

India's Most Vibrant Political Organization On Social Media - Indian National Congress Warrior (INCW) / @INCIndia / @RahulGandhi / @priyankagandhi

03/11/2025

राहुल गांधी – जनता के दिलों का नेता, मोहब्बत की राजनीति का प्रतीक
और
नरेंद्र मोदी – ताकत और अहंकार के कवच में छिपा हुआ सत्ता का मग़रूर शासक

हमारा देश दो तरह की राजनीति देख रहा है। एक वो जिसमें नेता जनता के बीच बैठता है, उनका दर्द महसूस करता है, और बिना सोचे-समझे उनकी मिट्टी में घुल जाता है। दूसरी वो जिसमें नेता ऊँचे मंचों से भाषण देता है, जनता को भीड़ समझता है और सत्ता को अपने चारों ओर दीवार की तरह खड़ा करता है।

▶️ राहुल गांधी – लोगों का हाथ थामने वाला नेता*
❤️ जब राहुल गांधी बिहार के मछुआरों के बीच पहुँचे, तो उन्होंने दूर खड़े होकर तस्वीरें नहीं खिंचवाईं। वो गहरे पानी में उतरे, उनके साथ डुबकी लगाई, उनके साथ तैरते दिखे, उन्हीं के बीच बैठ गए, उनके घावों को देखा और बिना एक शब्द कहे उनके दर्द को समझ लिया। उन्होंने लोगों को गले लगाया, उनकी आँखों में आँखें डालकर बात की। यह कोई दिखावा नहीं था, यह उस इंसान का स्वभाव है जो राजनीति से पहले खुद को एक मानव मानता है।

राहुल गांधी हर उस जगह पहुँचे जहाँ लोगों के आँसू थे – चाहे लद्दाख में बर्फ हो, मणिपुर में जलते घर हों, किसानों के आंदोलन में धूल भरी सड़कें हों या केरल की बाढ़ में डूबे गाँव। उन्होंने कभी अपने आचरण को राजनीति के ढोंग में नहीं ढाला। उनका व्यवहार, उनकी विनम्रता और उनकी आँखों की संवेदना यह जताती है कि सत्ता से बड़ा इंसान होना जरूरी है।

देश ने उन्हें बिना किसी सुरक्षा घेरे के लोगों के बीच बैठते देखा है। बच्चों को गोद में लेते, बुजुर्गों के पैर छूते, किसानों की खाट पर बैठकर रोटी खाते और मुस्कान के साथ कहते सुना है—“मैं भी आप जैसा ही हूँ।”

राहुल गांधी की यह सहजता और मानवता ही उन्हें प्रेम, करुणा और विश्वास का प्रतीक बना रही है। लोग उन्हें नेता नहीं, अपना समझते हैं।💕

▶️ नरेंद्र मोदी – सत्ता की ऊँची दीवारों के भीतर कैद एक चेहरा*
😡 इसके ठीक उलट हैं नरेंद्र मोदी। वे जनता को दूर से देखते हैं, मंचों से संबोधित करते हैं, लेकिन उनके बीच उतरकर बैठने की हिम्मत नहीं दिखती। मोदी का चेहरा कैमरे के सामने मुस्कुराता है, लेकिन आंखों में संवेदना कम और सत्ता का अहंकार ज़्यादा दिखाई देता है।

नरेंद्र मोदी की दुनिया में बड़े उद्योगपति दोस्त हैं, अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार और उनके दोस्तों को मुनाफा पहुँचाती योजनाएँ हैं, लेकिन गरीब का टूटा घर, मजदूर की सूखी रोटी और किसान का खाली खलिहान शायद उतना मायने नहीं रखते।

मोदी सरकार की नीतियां अक्सर अमीरों के लिए ढाल बनती हैं और गरीबों के लिए बोझ। उनकी बातें चमकदार होती हैं, लेकिन आम आदमी के जीवन में राहत कम दिखाई देती है। नरेंद्र मोदी को सुनने और देखने के बाद हमेशा ऐसा महसूस होता है कि जनता उनके लिए सिर्फ संख्या है, चुनावी भाषणों का हिस्सा है।

देश ये फर्क समझ रहा है
आज देश इन दो चेहरों का अंतर महसूस कर रहा है:-
▪️ एक नेता जो दूसरों का हाथ पकड़कर उठाता है।
▪️ और दूसरा जो ऊँचे मंच से हाथ हिलाकर आगे बढ़ जाता है।

राहुल गांधी की आँखों में भरोसा है, मोदी की राजनीति में दूरी है। राहुल गांधी मिट्टी से जुड़ना सीखते हैं, मोदी सत्ता की ऊँचाइयों पर खड़ा रहना पसंद करते हैं। राहुल गांधी रिश्ते बनाते हैं, मोदी समीकरण।

यही कारण है कि देश कह रहा है कि राहुल गांधी हैं जनता के नेता हैं, और नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का कवच हैं। यह फर्क अब दिखने लगा है, महसूस होने लगा है, और यही फर्क आने वाले समय में देश की दिशा तय करेगा।

02/11/2025

तुलसी की पवित्रता और विष्णु की कृपा, हमेशा आपके परिवार पर बनी रहे। यह पावन विवाह आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाए।
शुभ तुलसी विवाह की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।



31/10/2025

31 अक्टूबर यह तारीख भारत के इतिहास में एक गहरा निशान छोड़ती है। यही वह दिन है जब देश ने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को खो दिया था। वे सिर्फ़ एक नेता नहीं थीं, बल्कि भारत की राजनीतिक दृढ़ता, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं। उनका जीवन संघर्ष, निर्णय और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी।



31/10/2025

राहुल गांधी की बात में है दम.........आखिर डोनाल्ड ट्रम्प के बदतमीजी का जवाब क्यों नहीं दे पा रहे मोदी ??

आजाद हिंदुस्तान के 78 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब अमेरिका का राष्ट्रपति हर रोज हिंदुस्तान को अंट-शंट बक रहा है, और हमारा नेता ट्रंप का बुखार छुड़ाने की जगह मानो किसी बिल में दुबक कर बैठ गया है।

आज अगर इंदिरा गांधी या नेहरू प्रधानमंत्री होते तो ट्रंप की सारी गर्मी उनके पिछवाड़े में घुस गई होती। अमेरिका माई-माई चिल्ला रहा होता।

आखिर, इतना क्यों डर रहे हो भाई.....अगर देश की इज्जत तुमसे नहीं संभल रही तो प्रधानमंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते ?

राहुल गांधी ने अगर मोदी को डरपोक कहा तो क्या गलत कहा भाई..... अगर 56 इंची शेर बनते हो तो ट्रंप के सामने पैंट क्यों गीली हो जा रही है..

आप खुद सोचिए कि-

🔹ट्रम्प ने पचासों बार कहा मैंने सीजफायर करवाया - मोदी चुप

🔹ट्रम्प ने भारत से युद्ध के बीच पाकिस्तान को हजारों करोड़ की मदद दिलाई–मोदी चुप

🔹ट्रम्प ने बिना भारत सरकार से बातचीत किए दुनिया के सामने सीजफायर का ऐलान किया – मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने पाकिस्तान के जल्लाद असीम मुनीर को दावत पर बुलाया - मोदी चुप

🔹 ट्रम्प लगातार आतंकी पाकिस्तान को हमारे बराबर खड़ा कर रहे हैं - मोदी चुप

🔹 ट्रंप आतंकी पाकिस्तान को ब्लैक इकोनॉमी(क्रिप्टो) का सेंटर बना रहा है– मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ ठोका - मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने खुलेआम भारत को फ्रॉड कहा - मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने BRICS को लेकर भारत को हड़काया - मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने हमारे लोगों को हथकड़ियाँ में खदेड़ा - मोदी चुप

🔹 ट्रंप ने भारतीय स्टूडेंट्स को रोकने की कोशिश की–मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने H 1 वीजा के जरिए लाखों भर्तियों की नागरिकता छीने की कोशिश की– मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने एप्पल को भारत में फोन बनाने से मना किया – मोदी चुप

🔹 ट्रम्प ने अमेरिकी कंपनियों से इंडियंस को नौकरी देने से मना किया– मोदी चुप

इतना सब होने के बाद भी अगर नहीं बोलेंगे तो कब बोलेंगे भाई ?

इस डरपोक आदमी की वजह से देश का रोज़ अपमान हो रहा है..!!

पता है तुमको अपनी इज्ज़त की परवाह नहीं....मगर देश की इज़्ज़त का लिहाज तो करो महामानव...

27/10/2025

सूर्य देव की आराधना से मिले शक्ति और धैर्य, छठी मइया का आशीर्वाद बनाये जीवन सुंदर, परिवार में हमेशा बनी रहे खुशियों की बहार, छठ पूजा की मंगलकामनाएं!

#लोक_आस्था

23/10/2025

प्रेम की डोर से बहना बंधती,
भाई के घर की रौनक है बनती,
भाई दूज पर सजाकर थाली, माथे पर रक्षा का तिलक है बनती।
भाई दूज की शुभकामनाएं


22/10/2025

चंदन की खुशबू, रेशम का हार
धुप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का ये त्योहार
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

#गोवर्धन_पूजा

20/10/2025

मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश जी का निवास हो, और मां दुर्गा के आशीर्वाद से, आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो। शुभ दीपावली।



18/10/2025
Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Delhi