04/06/2026
Bhaiyon Aur Beheno Melody khao, khud ki jaan bachaon…
Congress Seva Dal is the grassroots frontal organization of the Indian National Congress. The Volunt
04/06/2026
Bhaiyon Aur Beheno Melody khao, khud ki jaan bachaon…
04/06/2026
मोदी सरकार एवं का भ्रष्टाचार और घोर कुप्रबंधन देश के युवाओं का भविष्य निगल रहा है।
NEET, CUET, CBSE और भर्ती परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियां और कुप्रबंधन देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। लाखों छात्र वर्षों की मेहनत दांव पर लगाते हैं, लेकिन सरकार की विफलताओं का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।
शर्मनाक बात यह है कि इतनी बड़ी विफलताओं के बाद भी जिम्मेदार मंत्री कुर्सी से चिपके बैठे है।
जवाबदेही शून्य है, संवेदनशीलता गायब है और सत्ता का अहंकार चरम पर है।”
मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग में कई लोगों की मृत्यु और दर्जनों लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
कांग्रेस सेवादल परिवार दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हैं।
इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
03/06/2026
A useless heir inherited a fortune built by his ancestors. Instead of creating wealth, he sold the family gold and assets piece by piece to fund his lifestyle.
Now reports say RBI has sold nearly $12 billion worth of gold to prop up the Rupee.
Andhbhakt call it management,
Scholars call it running down the inheritance.
02/06/2026
पानी नहीं, नौकरी नहीं, महंगाई पर लगाम नहीं, किसान राहत नहीं, सस्ती गैस नहीं, बेहतर भविष्य नहीं, पेपर लीक बंद नहीं…
सत्ता अब भी फोटो-ऑप और मेलोडी में व्यस्त है।
जनता का दर्द, सरकार का मनोरंजन।
02/06/2026
पेट्रोल आधा, टैक्स दोगुना, प्रचार चौगुना।
यही है "अमृतकाल" का गणित।
01/06/2026
एक महीने में ₹272 की बढ़ोतरी!
गैस सिलेंडर महंगा, रसोई का बजट बेहाल।
आम जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार जवाब देने को तैयार नहीं।
महंगाई पर रोक लगाओ, जनता को राहत दो।
01/06/2026
CBSE का बड़ा खेल सामने आया है।
CBSE दावा करता है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं स्कैनर से स्कैन की जाती हैं, लेकिन सामने आई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां करती हैं। कई जगह कॉपियों की तस्वीरें मोबाइल फोन से खींचकर अपलोड की गई प्रतीत होती हैं।
तस्वीरों में कहीं पन्ने मुड़े हुए दिख रहे हैं, कहीं परछाइयां नजर आ रही हैं और कहीं कॉपियां ठीक से फ्लैट भी नहीं हैं। इससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि लाखों छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की डेटा सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। आखिर ऐसी व्यवस्था कैसे स्वीकार की जा सकती है जिसमें छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो?
यदि कॉपियों की जांच और स्कैनिंग प्रक्रिया में इतनी गंभीर खामियां हैं, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। देश के छात्रों और अभिभावकों को पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और जवाबदेही की कमी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।
31/05/2026
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
सरस्वती नगर, जिला परिषद वार्ड 10 से पंचायत चुनाव में हिमाचल प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री नेहा मेहता जी को शानदार विजय प्राप्त करने पर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
यह जीत जनता के विश्वास, समर्पण और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी को विश्वास है कि आपके नेतृत्व में क्षेत्र विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के हितों को नई दिशा मिलेगी।
जय हिंद। 🇮🇳
30/05/2026
देश चांद पर पहुंच गया, डिजिटल क्रांति हो गई, विश्वगुरु बनने की तैयारी भी पूरी है।
बस एक छोटी सी समस्या है...
परीक्षाएं अभी तक बिना विवाद और गड़बड़ी के नहीं हो पा रहीं।
करोड़ों छात्रों का भविष्य शायद "अमृतकाल" के अगले संस्करण का इंतजार कर रहा है।