Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee
No words can describe him. His name itself is complete description about his persona.
PMO India
अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद अटल जी का संसद में ऐतिहासिक भाषण।
Bharatiya Janata Party (BJP)
PMO India Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee
भारत के महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील कवि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के #जन्मदिवस के पावन अवसर पर हम उन्हें सादर #पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।
अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और मानवीय संवेदना का अद्वितीय उदाहरण रहा। उन्होंने राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और नैतिक जिम्मेदारी का पवित्र कर्म माना। उनके विचार, उनकी वाणी और उनका आचरण आज भी हमें राष्ट्रीय एकता, सहिष्णुता और संवाद का मार्ग दिखाते हैंl
हार नहीं मानूँगा,
रार नहीं ठानूँगा,
काल के कपाल पर
लिखता-मिटाता हूँ,
गीत नया गाता हूँ।
इस पावन अवसर पर हम कामना करते हैं कि अटल जी के आदर्श, विचार और राष्ट्रभक्ति की लौ सदैव हमारे जीवन और समाज को आलोकित करती रहे।
विनम्र श्रद्धांजलि।
नमन उस युगपुरुष को, जिसने भारत की राजनीति को विचार, मर्यादा और कविता का स्वर दिया। 🌸
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान कवि भी थे।
उनकी कालजयी कविता “गीत नहीं गाता हूँ” आज भी हर भारतीय के दिल में साहस, संघर्ष और प्रतिबद्धता का संदेश जगाती है।
यह कविता हमें याद दिलाती है कि—
• कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए
• संघर्ष ही जीवन का सच है
• और शब्दों में भी क्रांति की ताकत होती है
इस वीडियो में अटल जी की कविता की वही शक्ति, वही भावना और वही प्रेरणा समर्पित है।
वीडियो पूरा देखें • Like करें • Share करें • अटल जी को श्रद्धांजलि दें। 🇮🇳
#बिहार
जितनी गंभीरता और रणनीति के साथ #बीजेपी जेडीयू ने बिहार में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, उतनी ही लापरवाही और निराशाजनक झलक #मंत्रिमंडल के गठन में दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है मानो बिल्ली को ही दूध की रखवाली सौंप दी गई हो। न भविष्य के लिए कोई ठोस सोच, न दृष्टि, न ही कोई नया प्रयोग।
बिहार का #दुर्भाग्य यही है कि एक तरफ #जंगलराज के भय से जनता पुराने विकल्पों को नकारती है, और दूसरी तरफ जिस दल को सत्ता सौंपती है, वह भी अब थकान, जड़ता और पुरानी शैली की राजनीति में ही उलझा हुआ है जहाँ न नई सोच बची है, न नई योजना, न ऊर्जा।
दूसरी ओर जनता भी अभी इतनी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं दिखती कि #जनसुराज जैसे नए विकल्पों को मौका दे सके। परिणामस्वरूप बिहार फिर से पाँच किलो अनाज, दस हज़ार की सहायता और कुछ लोकलुभावन, तात्कालिक योजनाओं के जाल में ही उलझा रह जाएगा।
विपक्ष की स्थिति भी उतनी ही कमजोर और लाचार है कि वह सत्ता पक्ष पर किसी तरह का रचनात्मक दबाव बना सके।
#निष्कर्ष: बिहार आज भी देश का सबसे #पिछड़ा राज्य बना हुआ है, और आने वाले #पाँच वर्षों में भी अपनी जगह से हिलता हुआ दिखाई नहीं देता।
Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee
Bharatiya Janata Party (BJP)
आप सभी से अनुरोध है कि अटल जी को समर्पित इस फेसबुक पेज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें। यह पेज सभी का है, यह एक भावनात्मक जुड़ाव का एक जरिया भर है।
सभी इस पेज को rating भी करें और हो सके तो mention भी करें।
धन्यवाद।
हिमाचल और उत्तराखंड को विकास के नाम पर वहां के प्राकृतिक स्थिति को कभी टनल तो कभी हाइवे के नाम पर जो नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसकी सजा पूरे देश को चुकाना पड़ेगा। इस क्षेत्र में पहाड़ों के सीने पर चढ़ कर उनको तोड़ने की कोशिश बहुत दुखदाई होगा।
पूरा मैदानी क्षेत्र पड़ा हुआ है लेकिन आखिर क्या वजह है कि पहाड़ों को तोड़ा जा रहा है? कहीं यह एक बड़ी साजिश तो नहीं नायाब पत्थरों को बेचने का? कुछ संगठित माफियाओं द्वारा सरकार को हाईजैक कर के विकास के नाम पर गोरखधंधा चलाने का? ये मुमकिन नहीं कि इसमें सरकार मे बैठें लोगों/मंत्रियो की मिलीभगत न हो चाहे सरकार किसी की भी हो!!
PMO India Bharatiya Janata Party (BJP)
25/12/2024
देश के सपूत, भारत रत्न, कवि और राजनीति के अजातशत्रु, श्री अटल जी के जन्म जयंती पर सत सत नमन🙏💐💐
दुनिया का इतिहास पूछता,
रोम कहाँ, यूनान कहाँ?
घर-घर में शुभ अग्नि जलाता।
वह उन्नत ईरान कहाँ है?
दीप बुझे पश्चिमी गगन के,
व्याप्त हुआ बर्बर अंधियारा,
किन्तु चीर कर तम की छाती,
चमका हिन्दुस्तान हमारा।
शत-शत आघातों को सहकर,
जीवित हिन्दुस्तान हमारा।
जग के मस्तक पर रोली सा,
शोभित हिन्दुस्तान हमारा।
~~भारतरत्न अटल जी~~
आज स्व श्री अटल जी की आत्मा हर्षित होगी। जय श्री राम 🙏🪔🪔🪔🪔🪔 #रामआयेंगे #राम
अटल जी के जीवन को दर्शाता, पंकज त्रिपाठी जी के शानदार शालीन अभिनय को जरूर देखें। Pankaj Tripathi
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
Delhi
1100101
