Durga Shanker Mishra IAS

Durga Shanker Mishra IAS

Share

IAS (UP: 1984) | Fr. Secy MoHUA | Fr. Joint Secy Ministry of Home Affairs & Mines | IIT Kanpur

Photos from Durga Shanker Mishra IAS's post 13/05/2026

सुश्री आरोही केशव जी ने स्टार्ट अप मैगज़ीन के अप्रैल 2026, वॉल्यूम-2, अंक-4 के लिए मेरा ‘Housing, Mobility, Urban Development & Technology’ विषय पर साक्षात्कार लिया था।

मैगज़ीन के पृष्ठ 22 से 25 पर प्रकाशित उक्त साक्षात्कार को यहाँ शेयर कर रहा हूँ।

इस साक्षात्कार में मैंने देश में अर्बन डेमोग्राफ़ी, पॉपुलेशन ग्रोथ ट्रेंड के साथ गत एक दशक से ज़्यादा अवधि में शहरी क्षेत्रों के कायाकल्प में विभिन्न राष्ट्रीय मिशन्स की भूमिका, चुनौतियां व समाधान के लिए तकनीकी का पैना प्रयोग विषय पर खुल कर बात की है।

कैसे विरासत को संवारते हुए विकास हो सकता है, स्मार्ट सिटीज से क्या सीख मिली है और आगे क्या हो सकता है, आदि विषयों पर स्पष्ट चर्चा हुई है। शहरों के तेजी से हो रहे विकास में स्टार्ट अप्स की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया है।

पूरी मैगज़ीन का पीडीएफ वर्ज़न मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ।



🔗~https://wild-orange-qivgareh6u.edgeone.app/SU&I%20-%20April%202026%20aw_Web.pdf

14/04/2026

विचारों की ज्योति से अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाले, समता और न्याय के पथप्रदर्शक, महान विधिवेत्ता एवं समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

समानता और न्याय के शिल्पकार, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, विद्वता और अडिग संकल्प से समाज को वह दिशा दी, जिसमें हर व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और अवसर मिल सके।

उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिनाइयां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, यदि उद्देश्य महान हों और प्रयास सतत्, तो परिवर्तन अवश्य होगा। उन्होंने न केवल संविधान के माध्यम से भारत की नींव को मजबूत किया, बल्कि समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को आत्मसम्मान व अधिकारों की नई पहचान दी।

आइए, बाबा साहेब के पुण्य जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके आदर्शों-समानता, शिक्षा और संगठन को अपने जीवन में आत्मसात करेंगें और एक समतामूलक नए समाज के निर्माण में योगदान देंगें।

Photos from Durga Shanker Mishra IAS's post 11/04/2026

सूर्योदय के साथ ही संगीत साधना व उसके बाद योग गुरु के सानिध्य में योग-प्राणायाम-ध्यान का नैत्यक कार्यक्रम लोकप्रिय है। लगभग दो घंटे के इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लोग स्वतः भाग लेकर इस कार्यक्रम का आनंद लेते हैं।

मुझे उदीयमान संगीत स्वर साधक प्रत्यांशु घोष जी की भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिव्य प्रस्तुति सुनने को मिली। इस मंच से बड़े-बड़े कलाकार माँ गंगा के पावन तट पर अपनी वाद्य यंत्र या स्वर साधना की स्वेच्छा से प्रस्तुति देकर चार चाँद लगाते हैं।

Photos from Durga Shanker Mishra IAS's post 11/04/2026

सुबह-ए-बनारस का अनुभव अलौकिक व अद्भुत है। ब्रह्म-मुहूर्त में प्रातः जीवन-दायिनी माँ गंगा की छबि काली घनघोर धारा सी होती है, किंतु जैसे-जैसे उजाला होता है, माँ की शोभा बदलती जाती है। जब भगवान मार्तण्ड आसमान में ऊपर उठते हैं तो माथे पर लाल बिंदी के साथ माँ का लाल श्रृंगार देखते ही बनता है।

आनंद कानन के इस पुण्य क्षेत्र में काशी के पाणिनि संस्कृत महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सुमधुर वैदिक मंत्रों के साथ आराधना व माँ गंगा की विशेष मनमोहक आरती मंत्र मुग्ध कर देती है। इसके बाद महाविद्यालय की आचार्या व छात्राओं द्वारा वैदिक विधि-विधान से लोक कल्याण हेतु हवन-यज्ञ, तत्पश्चात मोक्षदायिनी माँ गंगा को पुष्पांजलि व जलांजलि का आयोजन होता है।

Photos from Durga Shanker Mishra IAS's post 11/04/2026

विगत 27 मार्च, 2026 यानि शुक्रवार को मुझे काशी के अस्सी घाट पर नित्य प्रातः आयोजित सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम में भाग लेने का सुअवसर मिला। 24 नवंबर, 2014 से शुभारंभ होकर अनवरत चल रहे इस आयोजन का यह 4,141वाँ दिन था।

मंडलायुक्त, वाराणसी की अध्यक्षता में गठित एक संस्था द्वारा यह दैनिक अनुष्ठान प्रदेश के वाराणसी में नियुक्त तत्कालीन क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी डॉ रत्नेश वर्मा जी व उनके स्वैच्छिक साथियों द्वारा पिछले 11 वर्षों से ज़्यादा अवधि से नित्य अस्सी घाट पर आयोजित किया जा रहा है। पर्यटकों, श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में यह बहुत ही लोकप्रिय है।

Photos from Subah-e-Banaras Anand Kanan's post 10/04/2026
08/04/2026

ऐसे आयोजनों से जन-जन में अध्यात्म, योग, अहिंसा, और ‘हर मास एक उपवास’ जैसे समाज के लिए कल्याणकारी महाअभियानों को बढ़ावा मिलता है। राजस्थान की पूर्व मुख्य मंत्री माननीया श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी ने पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी व पूज्य योगऋषि श्री रामदेव जी के साथ जन समूह को संबोधित व प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जनता जनार्दन का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस पूरे आयोजन के लिए पतंजलि योगपीठ के मुख्य प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र तिजारावाला व न्यास तथा पीठ के ढेरों निःस्वार्थ सेवा-भावना के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं का एक सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन!

Photos from Durga Shanker Mishra IAS's post 08/04/2026

इस समारोह में पूज्य योगगुरु श्री रामदेव जी महाराज को न्यास द्वारा अंतर्मना सम्मान से अलंकृत किया गया। पूज्य स्वामीजी का हार्दिक अभिनंदन! किसी के कृतित्व के सम्मान से उस राह पर अग्रसित ढेरों पथिकों को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही सहयात्रियों का भी उत्साह बढ़ता है। इसलिए अंतर्मना धार्मिक व पारमार्थिक न्यास को इस कार्य के लिए सहृदय आभार!

पिछले 12-13 दिसंबर, 2025 को भारत मंडपम, नयी दिल्ली में अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास व पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित किए गए ‘अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन’ में लिए गए संकल्प प्रत्येक महीने की 7 तारीख को ‘हर माह, एक उपवास’ का आयोजन बाँसवाड़ा में अपार जनसमूह के साथ किया गया।

08/04/2026

मेरे साथ ही आज तक के न्यूज़ डायरेक्टर और इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी व अंग्रेज़ी चैनलों के सम्पादकीय प्रमुख श्री सुप्रिया प्रसाद जी व हिंदी कविता में वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर डॉ हरिओम पंवार जी को बाँसवाड़ा में कल न्यास द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। दोनों महानुभावों को हार्दिक बधाई!

यह सम्मान मेरे साथ लोक सेवा के भिन्न-भिन्न जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में साथ दे रहे उन तमाम सारे सहयोगी लोकसेवकों की कर्तव्यनिष्ठा व परिश्रम के लिए है, जिन्होंने अपना बहुत कुछ त्याग कर राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत हो सत्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ विभिन्न लक्ष्यों का संधान किया। देश के नागरिकों और ख़ास तौर से वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में खुशियाँ दीं, क्षेत्र को विकासपथ पर आगे बढ़ाया या अपेक्षित बुनियादी/ आधुनिक संसाधनों से सजाया/ सँवारा। मैंने सह-यात्रियों के प्रतिनिधि के रूप में पूरी विनम्रता के साथ इस सम्मान को स्वीकार किया।

Photos from Durga Shanker Mishra IAS's post 08/04/2026

कल 07 अप्रैल, 2026 यानि मंगलवार को राजस्थान के बाँसवाड़ा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में साधना महोदधि आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज के सानिध्य में संचालित संस्था ‘अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास’ द्वारा मुझे दिगंबर जैन तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मेरे चार दशक के भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के विभिन्न उत्तरदायित्वों के माध्यम से राष्ट्र सेवा, लोक सेवा व जन कल्याण के कार्यों में योगदान को देखते हुए न्यास द्वारा यह विशिष्ट सम्मान दिया गया। इसके लिए मुझे दिगंबर जैन मुनि पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज व योगऋषि पूज्य श्री रामदेव जी महाराज के कर कमलों से ₹2.51 लाख की धनराशि व सम्मानपत्र प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

Fasting Foundation

Photos 07/04/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Delhi