Dr. Anil Goyal

Dr. Anil Goyal

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Anil Goyal, E-5/9, Krishna Nagar, Delhi.

विधायक – कृष्णा नगर विधानसभा, दिल्ली
चेयरमैन – डी.डी.सी., पूर्वी जिला (दिल्ली सरकार)
कार्यकारिणी सदस्य – दिल्ली भाजपा, शाहदरा जिला
सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट
अध्यक्ष – सदैव साथ फाउंडेशन

01/06/2026

आज दिल्ली सचिवालय में दिल्ली मेडिकल काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों से भेंट कर सभी सदस्यों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं एवं उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Photos from Dr. Anil Goyal's post 01/06/2026

दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) चुनाव में 'टीम सेवा' की ऐतिहासिक जीत!

31 मई 2026 को संपन्न हुए DMC चुनावों में 'टीम सेवा' ने 8 में से 6 सीटों पर शानदार विजय प्राप्त की है। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि दिल्ली के सम्पूर्ण चिकित्सक समुदाय द्वारा सेवा, समर्पण और हमारे विजन पर जताए गए अटूट विश्वास का प्रतीक है।

आज टीम सेवा के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने नवनिर्वाचित सदस्यों और पूरी टीम को इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान DMC में चिकित्सकों के पंजीकरण (Registration) को अधिक सरल व पारदर्शी बनाने, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने और संस्था को अधिक जवाबदेह बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर सभी विजयी उम्मीदवारों — डॉ. प्रकाश लालचंदानी जी, डॉ. पीयूष जैन जी, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता जी, डॉ. अजय बेदी जी, डॉ. अशोक कुमार ग्रोवर जी और डॉ. विपेन्द्र सभरवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐

इस अभियान में दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले वरिष्ठ साथियों डॉ. हरीश गुप्ता जी, डॉ. एस.सी.एल. गुप्ता जी, डॉ. वी.के. मोंगा जी, डॉ. सर्वेश टंडन जी, डॉ. ग्लैडबिन त्यागी जी सहित टीम के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

हम DMC को चिकित्सकों की अपेक्षाओं के अनुरूप एक प्रभावी और डॉक्टर-केंद्रित संस्था बनाने के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं। अपना विश्वास जताने के लिए दिल्ली के सभी डॉक्टर साथियों का पुनः आभार!


Narendra Modi Amit Shah Harsh Malhotra Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi

01/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। आपके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक संरचना को नई गति एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।

ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।

01/06/2026

बिना गारंटी लोन, आत्मनिर्भर बनने का नया मोड़!

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से देश के स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के सपने हो रहे हैं सच।

जब हौसलों को मिले सरकार का साथ, तो तरक्की की राह बनती है बेहद आसान।


Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP)

01/06/2026

विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी किसान भाइयों, पशुपालकों, डेयरी उद्यमियों एवं कर्मयोगियों को उनके अथक परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के लिए नमन।
स्वस्थ समाज, सशक्त किसान और समृद्ध भारत के निर्माण में डेयरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।

01/06/2026

बच्चे हमारे राष्ट्र की नींव और आने वाले कल का भविष्य हैं। आइए आज 'अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस' के अवसर पर हम सब मिलकर उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें एक सुरक्षित, खुशहाल व उज्ज्वल वातावरण देने का संकल्प लें।

आप सभी को 'अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

31/05/2026
31/05/2026

न्याय व करुणा की प्रतिमूर्ति, एक महान और धर्मनिष्ठ शासक, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। धर्म, संस्कृति और समाज कल्याण के लिए उनका ऐतिहासिक योगदान हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। 🙏

Photos from CMO Delhi's post 30/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


E-5/9, Krishna Nagar
Delhi
011-22091341