26/01/2026
समस्त देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमें हमारे संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का स्मरण कराता है। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें। देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहें। जय हिंद |
01/01/2026
वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह वर्ष आपके जीवन में एक नई शुरुआत, नया संकल्प और नई ऊर्जा लेकर आए व भारत न केवल आर्थिक रूप से बल्कि कूटनीतिक, तकनीकी और सामरिक दृष्टि से भी विश्व का नेतृत्व करे यही मंगलकामना है।
23/10/2025
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व भाई दूज की आप सभी को अनेकों शुभकामनाएँ।
हम सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा मजबूत और प्रेमपूर्ण बना रहे, ऐसी मंगलकामना करती हूँ।
20/10/2025
होहिं सगुन सुभ बिबिधि बिधि बाजहिं गगन निसान।
पुर नर नारि सनाथ करि भवन चले भगवान।।
शुभ दीपावली🪔🚩
02/10/2025
बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा।
जय कृपाल जय जयति मुकुंदा।।
बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व, 'विजयादशमी' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
02/10/2025
मटियाला विधानसभा में आयोजित भव्य रामलीला में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम जी की दिव्य लीलाओं का साक्षात अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह आयोजन धर्म, सत्य, त्याग और आदर्श जीवन मूल्यों की स्थापना का प्रेरणास्त्रोत है, जो समाज को सद्भाव, सदाचार और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करता है।
जय श्रीराम 🚩
Narendra Modi
12/09/2025
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए ABVP ने प्रत्याशियों की घोषणा की है।
अध्यक्ष: आर्यन मान
उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर
सचिव: कुणाल चौधरी
संयुक्त सचिव: दीपिका झा
समस्त प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! हमें विश्वास है कि यह टीम DU के हर छात्र की आवाज़ बनेगी और उनके हितों के लिए काम करेगी।
एक मजबूत और विकासशील छात्रसंघ के लिए, ABVP को वोट दें!
07/09/2025
"सदैव कार्यकर्ता!"
आज सांसद कार्यशाला में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी, एक साधारण कार्यकर्ता की तरह अंतिम पंक्ति में बैठे।
यही है, भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति - जहाँ प्रधानमंत्री जैसे महान नेता भी स्वयं को पहले कार्यकर्ता मानते हैं।
यही संगठन की अद्वितीय विशेषता और संस्कार हैं, जो भाजपा को अन्य सभी से अलग बनाते हैं।
27/08/2025
गजाननाय पूर्णाय सांख्यरूपमयाय ते।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः॥
आप सभी को 'गणेश चतुर्थी' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से परिपूर्ण हो।
जय श्री गणेश 🙏🏻