Yuva Halla Bol

Call Website

Yuva Halla Bol युवा-हल्लाबोल | Nationwide Youth Movement for Job opportunities & Fair Selection

11/10/2026

जिस देश में जनता को "शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार" न रहे, क्या उसे लोकतंत्र कहा जा सकता है? सरकारें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन देश के लोकतंत्र का बचे रहना बहुत जरूरी है।

आज हर तरह के गैरकानूनी और अनैतिक हथकंडा अपनाकर आपके शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार छीना जा रहा है। सड़क पर चल रहे हजारों छात्रों युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन हरकतों को कवर करने वाले पत्रकारों के साथ बदतमीज़ी हो रही है। देशभर में भारी संख्या में लोगों को हाउस अरेस्ट और नज़रबंद कर दिया गया है। ट्रेन फ्लाइट इंटरनेट और मेट्रो को बाधित करके जनता को परेशान कर दिया गया है। दिल्ली की इस कदर किलाबंदी की गई है कि आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ये सब सिर्फ इसलिए कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के लिए अधिकृत जंतर मंतर पर कोई पहुंच न जाए।

सोचिए कितना शर्मनाक है ये किसी भी लोकतंत्र के लिए। ऐसा सिर्फ तानाशाहों की हुकुमत में होता है, लोकप्रिय और लोकतांत्रिक सरकारों में नहीं।

वक्त आ गया है कि हर देशप्रेमी इस निरंकुश सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद करे। पार्टी और नेताओं से ऊपर उठकर अपने नागरिक धर्म का पालन करना हमारा सबसे बड़ा कर्त्तव्य है।

11/10/2026

नमस्ते मोदी जी, आ रहे हैं हम दिल्ली! ✊

दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देखेंगे..
जगह है कितनी जेल में तेरे, देख लिया है देखेंगे..

इतिहास के गवाह मत बनो, इतिहास रचो।12 अक्टूबर | चलो दिल्ली
11/10/2026

इतिहास के गवाह मत बनो, इतिहास रचो।

12 अक्टूबर | चलो दिल्ली

बिना वर्दी की यूपी पुलिस ने युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा जी को आज सुबह से महराजगंज स्थित...
09/10/2026

बिना वर्दी की यूपी पुलिस ने युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा जी को आज सुबह से महराजगंज स्थित उनके घर में ही हाउस अरेस्ट कर रखा है।

न कोई कारण बताया, न कोई नोटिस दिया।

सरकार का यह तानाशाही रवैया निंदनीय है।

Address

Delhi
110091

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Halla Bol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share