Ravi Kumar Raut

Call Contact the organization

Ravi Kumar Raut महापौर (मेयर) ,देवघर नगर निगम

(Official Page Mayor Deoghar)

आज चित्तोलोढीया निवासी श्री दयानंद मंडल जी ने अपनी बिटिया अदिति का जन्मदिन अनाथालय के मासूम बच्चों के बीच जाकर बेहद सादग...
24/09/2026

आज चित्तोलोढीया निवासी श्री दयानंद मंडल जी ने अपनी बिटिया अदिति का जन्मदिन अनाथालय के मासूम बच्चों के बीच जाकर बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया।

​इस पावन और भावुक अवसर पर मुझे भी शामिल होने और बच्चों के चेहरों पर वो प्यारी सी मुस्कान देखने का सौभाग्य मिला। अपनी व्यक्तिगत खुशियों को समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करना वाकई एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी पहल है। समाज को ऐसी ही सकारात्मक सोच की जरूरत है।

​प्यारी बिटिया अदिति को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं शुभाशीष। ईश्वर तुम्हें दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। साथ ही दयानंद मंडल जी एवं उनके पूरे परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद। इस अवसर बड़े भाई पत्रकार संजीत सिंह जी भी शामिल रहे।

​

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीया श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री सुश्री तृषा सिंह एवं तीन और बच्चो...
24/09/2026

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीया श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री सुश्री तृषा सिंह एवं तीन और बच्चों के एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और निःशब्द हूँ।

​एक होनहार, युवा जीवन का यूं अचानक चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। किसी भी माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं दीपिका जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

​बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख एवं आघात को सहने का संबल व शक्ति प्रदान करें।

​ॐ शांति!

बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहरभर में युद्ध स्तर पर विशेष सफा...
23/09/2026

बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहरभर में युद्ध स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुंडा, वैद्यनाथपुर और महेशमारा क्षेत्र में सड़क किनारे जमा कचरे और मलबे को जेसीबी मशीनों की मदद से तेजी से साफ कराया जा रहा है, ताकि शहरवासियों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

​देवघर को आदर्श और सुंदर शहर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए आप सभी नगरवासियों से विनम्र अनुरोध है कि कचरा हमेशा निर्धारित स्थान या निगम के सफाई वाहनों में ही डालें और इस स्वच्छता अभियान में हमारा साथ दें।

​जय बाबा बैद्यनाथ!
​

बड़े भाई श्री मुकेश मंडल जी की मनोकामना पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आज माननीय देवघर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण कुमारी...
23/09/2026

बड़े भाई श्री मुकेश मंडल जी की मनोकामना पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आज माननीय देवघर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण कुमारी जी एवं अन्य सम्मानित साथियों के साथ प्रसिद्ध चुटोनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

​देवाधिदेव महादेव से समस्त देवघर वासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

​हर हर महादेव! 🙏
​

देवघर नगर के सनवेल बाजार में '7 स्टार गणेश पूजा समिति' द्वारा आयोजित गणेशोत्सव के समापन में शामिल होकर विघ्नहर्ता भगवान ...
23/09/2026

देवघर नगर के सनवेल बाजार में '7 स्टार गणेश पूजा समिति' द्वारा आयोजित गणेशोत्सव के समापन में शामिल होकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन किए एवं महाभोग ग्रहण किया।

​इस अवसर पर समिति के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों से भेंट कर समस्त नगरवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

​गणपति बप्पा मोरया! 🙏
​

प्रकृति की आराधना, हमारी समृद्ध परंपराओं का सम्मान और रिश्तों में प्रेम का संदेश देने वाले पावन करमा पूजा की आप सभी को ह...
22/09/2026

प्रकृति की आराधना, हमारी समृद्ध परंपराओं का सम्मान और रिश्तों में प्रेम का संदेश देने वाले पावन करमा पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी सद्भाव लेकर आए। प्रकृति के प्रति हमारा प्रेम और संरक्षण का संकल्प सदैव मजबूत बना रहे।

#करमा_पूजा #प्रकृति #संस्कृति #परंपरा

आगामी त्योहारों के पावन अवसर पर देवघर नगर क्षेत्र का हर कोना, हर गली और हर मोहल्ला रोशनी से जगमगाए, इसी संकल्प के साथ नग...
21/09/2026

आगामी त्योहारों के पावन अवसर पर देवघर नगर क्षेत्र का हर कोना, हर गली और हर मोहल्ला रोशनी से जगमगाए, इसी संकल्प के साथ नगर विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

​इसी क्रम में हमारे निर्देशानुसार एवं वार्ड संख्या 25 की सम्मानित पार्षद श्रीमती सुमन कुमारी जी की गरिमामयी निगरानी में वार्ड के प्रमुख स्थानों पर 10 नए पोल लाइट (स्ट्रीट लाइट) लगाए गए हैं।

​त्योहारों में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। देवघर नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से इसी प्रकार नई लाइटें लगाई जाएंगी ताकि पूरा शहर रोशनी से जगमगा सके।

​हम आपके सहयोग से एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित देवघर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

​जय बाबा बैद्यनाथ! 🙏
​

धनबाद के तिलाबनी में आयोजित भव्य ‘करम महोत्सव’ में शामिल होकर मांदर की थाप और पारंपरिक लोक-संस्कृति के उत्सव का साक्षी ब...
20/09/2026

धनबाद के तिलाबनी में आयोजित भव्य ‘करम महोत्सव’ में शामिल होकर मांदर की थाप और पारंपरिक लोक-संस्कृति के उत्सव का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला।

​प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक इस महापर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आयोजन समिति व तिलाबनी वासियों को अपार स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद।

​करम जोहार! जय झारखंड! 🌾🌿
​

20/09/2026

आज धनबाद जिला अंतर्गत तिलावनी में आयोजित भव्य करम महोत्सव में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

​इस पावन अवसर पर बिहार सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत जी , सिन्दरी विधानसभा की युवा नेत्री डॉo निशि महतो जी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय ग्रामवासियों के साथ पारंपरिक नृत्य में सहभागिता की। मांदर की गूंज और लोकगीतों के बीच प्रकृति व सामाजिक एकता के इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनकर मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ।

​क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदयतल से आभारी हूँ। करम देव से कामना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

​

Address

Deoghar Municipal Corporation
Deoghar
814112

Telephone

7277018190

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ravi Kumar Raut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ravi Kumar Raut:

Shortcuts

Share