02/10/2026
जनसेवा ही लक्ष्य, जनसेवा ही प्राथमिकता
आज धामपुर स्थित अपने आवास पर माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी ने नगीना लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इस दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल वार्ता की।
जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की आवाज़ को सुनना और उनके हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य एवं संकल्प है।
जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
#जनसुनवाई #नगीना_लोकसभा #धामपुर