Suraj nonia समाजसेवी
नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है सोशल एक्टिविटी में
28/03/2025
संकल्प निःशुल्क शिक्षण संस्थान के बच्चों को बैंक ऑफ इंडिया पुटकी के शाखा प्रबंधक श्री शशि शेखर कुमार जी और कैशियर रवि कुमार रजक जी के द्वारा स्टेशनरी किट वितरण किए
शाखा प्रबंधक श्री शशि कुमार जी को बहुत बहुत धन्यवाद🙏🙏🙏
10/12/2024
संकल्प निशुल्क शिक्षा केंद्र लोयाबाद
इन सभी गरीब बच्चों को किसी भी प्रकार के मदद करना चाहते है तो कर सकते है🪷 जन.... सेवा...
समाजसेवी सूरज नोनिया
10/12/2024
मानव धर्म....जन सेवा
क्या लेकर आए हो... क्या लेकर जाओगे... मिट्टी से बने हो... मिट्टी में मिल जाओगे...
समाजसेवी सूरज नोनिया 🪷
05/09/2024
निशुल्क शिक्षण संस्था संकल्प के लोयाबाद केंद्र में मनाया गया शिक्षक दिवस
लोयाबाद -:निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने वाली संस्था संकल्प- एक मुहिम बदलाव की ओर के लोयाबाद केंद्र में उचित तरीके से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह कार्यक्रम में नृत्य,नाटक और संगीत का प्रदर्शन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच समाजसेवी सूरज नोनिया ने अपने भाषण में शिक्षक -शिक्षिकाओं के भूमिका पर चर्चा की।समाजसेवी सूरज नोनिया ने बताया कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्त्ता होते हैं।उनके ऊपर बच्चों के मन में अच्छी भावना निर्माण करने की कला होती है।सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को बच्चों के नैतिक मूल्यों के निर्माण में सहायक होना चाहिए।
संकल्प धनबाद के टीम लीड राहुल वर्णवाल ने बताया कि छात्र शक्ति ही देश की शक्ति होती है, जो कि राष्ट्र को सशक्त बनाती है।
इस दौरान संकल्प के केंदुआ केंद्र से भी शिक्षक -शिक्षिकाएं और स्टूडेंट्स शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश, प्रदीप,राजा,पुरुषोत्तम, चंदन,सोनू
18/08/2024
संकल्प के लोयाबाद केंद्र में हर्षोल्लास से मनी स्वतंत्रता दिवस,छात्र-छात्राओं के नृत्य कार्यक्रम ने मोहा मन
लोयाबाद: निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने वाली संस्था संकल्प -एक मुहिम बदलाव की ओर के लोयाबाद केंद्र स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ बच्चों के बीच ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम करके मनाई गई.इस दौरान संकल्प के छात्र-छात्राओं देशभक्ति गीतों को गाया और नृत्य किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच लोयाबाद के समाजसेवी और संकल्प लोयाबाद के संचालनकर्ता सूरज नोनिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कई बच्चे हैं जो आजादी के इतने वर्षों बाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं,इसका कारण कई बार बच्चों के अभिभावक और स्कूलों के शिक्षक होते हैं. शिक्षा उपलब्ध कराने में बच्चों के शासक नहीं सहायक बनने की आवश्कता है.
संकल्प धनबाद के टीम लीड राहुल वर्णवाल ने छात्र-छात्राओं को आजादी के सही मायने समझने और उचित शिक्षा किसी भी परिस्थिति में ग्रहण करने का सलाह दिया.
इस कार्यक्रम के दौरान संकल्प की शिक्षिकाएँ साजिया परवीन,गुड़िया परवीन अन्य जागरूक शहरवासी प्रदीप गुप्ता,राजा कुमार,विनय चौहान,चंदन कुमार,सोनू कुमार आदि लोग उपस्थित थे.
23/08/2023
चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने पर लोयाबाद वासियों ने मनाया जश्न और लगाए नारे
लोयाबाद -: चंद्रयान-3 की सहायता से भारत ने एक लंबी छलांग लगाई है। भारत ऐसा पहला देश हो गया है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर कदम रखा है। इस सफलता का जश्न पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है।
14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला चंद्रयान-3 अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त की शाम उसने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
23 अगस्त को लोयाबाद में इस सफलता को लेकर भारी संख्या में लोग एक जगह उपस्थित हुए और भारतीय तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाएं।
इस दौरान लोयाबाद वार्ड संख्या 8 के पूर्व पार्षद महावीर पासी जी,समाजसेवी सूरज नोनिया,राज किशोर राय,राजेश पासी,मथुरा प्रसाद,धर्मेंद्र सिंह, रवि वर्णवाल,सूदामा नोनिया,विजय नोनिया,रत्नेश चौधरी और रंजन में भरपूर उत्साह देखा गया।
08/07/2023
हवाओं के भरोसे मत उड़,
चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख,
हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।🙏🏻🙏🏻🙏🏻
04/07/2023
हर सामाजिक समस्या का समाधान बन जाऊँ
ज़रूरतमंदों की ज़रूरत का सामान बन आऊँ
बन के नेता नेतागिरी करने का शौक़ नहीं मुझे
चाहत है समाज सेवा का दूसरा नाम बन जाऊँ,🙏🙏
29/06/2023
I have reached 500 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉
25/04/2023
गरीब बेटी की शादी में सहयोग प्रदान 🙏🙏🙏
16/04/2023
संकल्प लोयाबाद के बच्चों ने घूमा पार्क
धनबाद/लोयाबाद-नि:शुल्क शिक्षण संस्थान संकल्प-एक मुहिम बदलाव की ओर लोयाबाद एवं केन्दुआ केंद्र के द्वारा असहाय गरीब बच्चों को रविवार शाम को नेहरू पार्क करकेंद का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों में बहुत उत्साह रहा। वही संकल्प लोयाबाद और केंदुआ में समाज सेवी सूरज नोनिया ने अपने केंद्रों पर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराती है। वही पार्क भ्रमण में संकल्प लोयाबाद केंद्र के स्टूडेंट्स,टीचर लवली कुमारी,समाजसेवी सूरज नोनिया,अजय राय, हेमंत कुमार और चंदन कुमार मौजूद थे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
828101
