D C Dhanbad

D C Dhanbad

Share

Collector, Deputy Commissioner, Dhanbad District At Government Of Jharkhand

Photos from D C Dhanbad's post 02/06/2026

मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। मतदाताओं की मैपिंग, मृत, स्थानांतरित एवं विलोपित नामों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
साथ ही सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने तथा कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

IPRD Jharkhand Chief Electoral Officer, Jharkhand Election Commission of India

02/06/2026

धनबाद जिले में #जनगणना_2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से HLO App के जरिए संचालित किया जा रहा है। जिले में 11 चार्ज, 3011 HLB, 3178 प्रगणक एवं 530 पर्यवेक्षक मिलकर 4.24 लाख से अधिक मकानों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। अब तक 7262 परिवारों ने Self Enumeration के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की है। नागरिकों से अपील है कि वे सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें, क्योंकि यही आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनेंगे।

IPRD Jharkhand
Census India 2027

Photos from D C Dhanbad's post 02/06/2026

आज समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में भूमि विवाद, बिजली बिल, मानदेय, मुआवजा, म्यूटेशन एवं पुनर्वास सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित मामलों की जांच कर शीघ्र एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।


IPRD Jharkhand

02/06/2026

जनता दरबार में एक संवेदनशील पहल
तेतुलमारी की प्रीति कुमारी की श्रवण समस्या को देखते हुए मौके पर ही कान की मशीन उपलब्ध कराई गई।
दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग पेंशन की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और संवेदनशील मामलों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Office of Chief Minister, Jharkhand

Photos from D C Dhanbad's post 02/06/2026

झारखंड विधानसभा की विशेष समिति ने धनबाद में #बीसीसीएल क्षेत्रों में सरकारी, वन एवं रैयती जमीन पर डंप ओवर बर्डन की ड्रोन-बेस्ड तकनीक से मापी कराने का निर्णय लिया। मापी के लिए #आईआईटी (आईएसएम) की तकनीकी सहायता ली जाएगी और बीसीसीएल ने ओवर बर्डन का भुगतान करने पर सहमति जताई। समिति ने मैथन पावर लिमिटेड व टाटा कोलियरी द्वारा उपयोग की गई सरकारी जमीन की भी मापी कराने का निर्देश दिया। साथ ही एफसीआई द्वारा आरसीडी सड़क पर टोल वसूली का कड़ा विरोध करते हुए इसकी विस्तृत जांच तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।
IPRD Jharkhand
Office of Chief Minister, Jharkhand

30/05/2026

आज गोविंदपुर प्रखंड में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कई अनियमितताएं सामने आईं।
कार्य में शिथिलता बरतने पर दो पंचायत सचिव और बीपीओ(शिक्षा विभाग) गोविंदपुर को निलंबित करने तथा तीन कनीय अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और पीडीएस व्यवस्था में गड़बड़ियों पर संबंधित कर्मियों व डीलरों के खिलाफ कार्रवाई, वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए।
निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता या देरी करने वाले संवेदकों/कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर भुगतान रोकने तथा विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।



IPRD Jharkhand
Office of Chief Minister, Jharkhand

Photos from D C Dhanbad's post 30/05/2026

शनिवार को गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में खेल एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। निरसा, बाघमारा और मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार तथा विभिन्न प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले में नए खेल प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया सेंटर और फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने की योजना पर समीक्षा की गई। पर्यटन स्थलों के विकास, मैथन टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी गठन के प्रस्ताव और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।



IPRD Jharkhand

Photos from D C Dhanbad's post 30/05/2026

आज अंचल कार्यालय गोविंदपुर का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों, लंबित मामलों एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की। पंजियों के संधारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों का कार्यशैली में सुधार होने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। अतिक्रमण हटाने, सरकारी भूमि चिन्हित करने, लंबित दाखिल-खारिज, भूमि मापी एवं झारसेवा प्रमाण पत्रों के शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया। जनहित के कार्यों में शिथिलता नहीं बरतने तथा कार्यों को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।


IPRD Jharkhand
Office of Chief Minister, Jharkhand

Photos from D C Dhanbad's post 29/05/2026

धनबाद क्लब में आयोजित विशेष समारोह में #मैट्रिक व #इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 81 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जैक इंटर साइंस में स्टेट टॉपर रशीदा नाज समेत जैक, सीबीएसई, आईसीएसई, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा विद्यालय व नेताजी सुभाष आवासीय विद्यालय के टॉपर्स को सम्मान मिला।
छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों को साथी बनाने, एकाग्रता के साथ मेहनत करने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। समारोह में तीन दिव्यांग विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।



IPRD Jharkhand Office of Chief Minister, Jharkhand

29/05/2026

आज कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम कक्ष की सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। वेयर हाउस के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह मासिक रूटीन निरीक्षण किया गया।


IPRD Jharkhand
Chief Electoral Officer, Jharkhand

Want your business to be the top-listed Government Service in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


DC Office
Dhanbad
826001