Goutam Kumar Mandal

Goutam Kumar Mandal

Share

Social Worker and Politician. Founder/ President- Humanity Helping Hands.
#7711.

03/06/2026

ूचना- कुर्मिडीह, बरवाअड्डा निवासी दिवाकर दास उम्र- 37 वर्ष, जो 29 मई 2026 से लापता हैं ।

आप सभी से निवेदन हैं की अगर कुर्मिडीह, बरवाअड्डा निवासी सुलोक दास के पिताजी की कोई जानकारी मिले या कहीं देखे तो कृपया इस नंबर में कॉल कर सूचना दें।

सुलोक दास, कुर्मिडीह, बारवाअड्डा।
संपर्क- 9279257249.

Photos from Goutam Kumar Mandal's post 01/06/2026

जय माँ तारा, जय तारा, सबके ऊपर कृपा बनाये रखना।💐🙏










#7711



fans

Photos from Hemant Soren's post 30/05/2026

माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखण्ड, आपके राज्य के "धनबाद के गोविंदपुर ब्लॉक के भेलाटांड़, सुसनीलेवा मौजा में नालियों, नदियों और खास सरकारी जमीनों पर गोविंदपुर के पूर्व अंचल अधिकारी (CO) अनिल कुमार, बंदना भारती, रामजी वर्मा और शशि भूषण सिंह ने सभी को फर्जी (जालसाजी से) कागजात बनाकर बड़ा खेल कर दिया है। खेती करने या घर बनाने के बहाने इन सभी जगहों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी स्थिति ऐसी है कि आपकी आने वाली पीढ़ियां भी इसे कब्जा मुक्त नहीं करा पाएंगी, क्योंकि आपकी अपनी पार्टी 'झारखण्ड मुक्ति मोर्चा' (JMM) के नेता भी इसमें मिले हुए हैं और सबने मिलकर इसका फायदा उठाया है और करोड़ो कमाया। बाकी सर, आप भी अपनी तरफ से कोशिश करके देख लीजिए कि आपकी सरकार में क्या-क्या हुआ है और आप इसे कितना कब्जा मुक्त करा पाते हैं। देख लेंगे? इन अंचल अधिकारियों (CO) ने धनबाद के गोविंदपुर ब्लॉक के भेलाटांड़ सुसनीलेवा में सब जमीन का डुप्लिकेट (फर्जी) पेपर बनाकर जमींन माफिया को दे दिया है और करोड़ों रुपये की कमाई की है। बाकी जाँच करवा लीजिए सब सच सामने आ जाएगा। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, लेकिन बात है जहाँ आपकी पड़ती के नेता की बात आएगी सहा सब बात दब जाएगा।

धनबाद के गोविंदपुर अंचल के सरकारी जमीन और सरकारी जमीन घोटाले में मास्टर माइंड अधिकारियों (CO) का क्रम इस प्रकार रहा है- डंके की चोट में जाँच कर लीजिए, अगर हम गलत साबित हो गए तो आजीवन आपका पार्टी का झंडा लेकर घूमूँगा।

1.- अनिल कुमार: (वर्ष 2016/17 से फरवरी 2019 तक)
2.- वंदना भारती: (वर्ष 2019/2020 से मार्च 2021 तक)
3.- रामजी वर्मा: (मार्च 2021 से फरवरी 2024 तक)
4- शशि भूषण सिंह: (5 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024 तक - केवल 40 दिन) का जमींन लुटाने का गड़बी वाला हिसाब का जानकारी ले सकते है आप अगर आप निःस्वार्थ रूप से लेना चाहते है तो बाकी ऐसे पोस्ट आप रोज करते और जिसका किसी भी सीओ को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। एक कान से सुनता है और दूसरा कान से निकाल देता, ऊपर से बोलता है आपको 2 करोड़ रुपया देकर आए है। भरपाई तो सरकारी जमीन के नाला नदी को बेच कर ही ना होगा। बाक़ी आप भी सब सच जानते ही है।

Hemant Soren जी माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड।
Humanity Helping Hands

29/05/2026

धनबाद, झारखंड, भारत को आपका जरूरत है, कृपया आप आगे आयें।🙏

#अपील- धनबाद के तमाम सोसल मीडिया पे छाये हुए सेलिब्रिटी लोग, जिनको लगता है की भविष्य आपको भी किसी की जरूरत पड़ सकता हैं वैसे लोग, दिन रात फेसबुक इंस्टा पर लाइव आने वाले लोग, यूट्यूबर, वीडियो ग्राफर, बहुत पैसा वाले लोग, निजी बिभाग, सरकारी विभाग, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजनेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, भविष्य में चुनाव लड़ने वाले नेता, किसी भी चुनाव से पहले के समाजसेवी, सभी समाज के नेता एवं संगठन, अखबार, मीडिया, न्यूज चैनलों से निवेदन है कि स्वयं से रक्तदान करें, जीवन का उपहार दें, रोज रक्त की कमी से जान जा रहा है।

धनबाद के जिस भी ब्लड बैंक में आपकी उपस्थिति संभव हो, वहां रक्तदान कर लोगों की जान बचाएं, क्योंकि आपके एक प्रयास से किसी की जीवनरेखा मिटने से बच सकती है। रक्तदान जीवनदान है और आपका यह प्रयास धनबाद, झारखंड, भारत के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम है।

धनबाद के लोगों की मदद के लिए यहाँ प्रमुख ब्लड बैंकों की सूची दी गई है, जहाँ लोग स्वेच्छा से जाकर रक्तदान कर सकते हैं और लोगो से करवा सकते है। मेरे बातों का बुरा ना माने सबको मिलकर सामने आकर मदद करना चाहिए।👇

धनबाद के मुख्य ब्लड बैंक:-

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ब्लड बैंक – सरायढेला, धनबाद (PMCH)

सदर अस्पताल ब्लड बैंक- धनबाद, कोर्ट मोड़

साजस ब्लड सेंटर- बिनोद बिहारी चौक, धनबाद

अशर्फी अस्पताल ब्लड बैंक- बरवाअड्डा, धनबाद

जालान अस्पताल ब्लड बैंक- धनबाद

ब्लड बैंक- बैंक मोड़, धनबाद

धनबाद सेंट्रल हॉस्पिटल (BCCL) ब्लड बैंक – जगजीवन नगर, धनबाद

- गौतम कुमार मंडल, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, धनबाद, झारखंड, भारत।









#7711

Photos from Goutam Kumar Mandal's post 04/05/2026

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी (धनबाद, झारखंड) के केंद्रीय कार्यालय से संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने सभी सहयोगियों, समर्थकों और ह्यूमैनिटी टीम के सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से हम सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

किसी भी सामाजिक संस्था की सफलता उसके सदस्यों और समर्थकों के निस्वार्थ भाव पर निर्भर करती है। श्री मंडल द्वारा व्यक्त किया गया यह आभार न केवल सहयोगियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। धन्यवाद🙏









#7711
fans

Want your business to be the top-listed Government Service in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Dhanbad
826004