07/10/2026
एक तरफ़ चुंगी चोकी पर पहावड़ा लेकर पाखंड करता है दूसरी तरफ़ पानी की किल्लत को लेकर लोग रॉयल मार्केट में सड़को पर है उनको पूछ तक नहीं रहा। दूसरी तरफ़ सीवरेज के गंदे पानी का फवारा बना हुआ है।
जब ये डीडवाना की जनता को झाँसे में लेकर विधायक बना तब लोगो को नोखा (बीकानेर) लेकर गया था कि पानी लेकर आवूँगा। क्या पानी की एक बूँद भी लेकर आया।
उसके कुछ दिन बाद बाद कलक्टर ऑफिस में लाइट के लिए लोगो को लेकर गया और वहाँ बोलकर आया था कि एक महीने का अल्टीमेटम दिया उसका क्या हुआ।
जब नगर निकाय के चुनाव थे तब यही विधायक 3/4 नाम लेकर बोल रहा था कि हमला हुआ है और रिजल्ट के दूसरे दिन जनता को बेवक़ूफ़ बनाकर उनकी गोदी में जाकर बैठ गया।
अब ये गली गली झाड़ू लेकर घूम रहा है 4 दिन बाद देख लेना इन वार्ड की कोई सुध लेने वाला नहीं होगा।
वर्तमान विधायक का सिर्फ और सिर्फ एक ही मंसूबा है कि डीडवाना की जनता को कैसे अंधेरे में रखना है और कैसे मीडिया में आकर हवाबाजी करना है।