Gaurav Singh

Gaurav Singh Block Pramukh Doiwala

04/10/2026
आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डोईवाला स्थित काइट रेस्टोरेंट में इंडिया गठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक म...
03/10/2026

आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डोईवाला स्थित काइट रेस्टोरेंट में इंडिया गठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान की मजबूती तथा आमजन के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
लोकतंत्र की मजबूती हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जनता की आवाज़ मजबूत होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand@top fans

आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर डोईवाला विकासखंड कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्...
02/10/2026

आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर डोईवाला विकासखंड कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान राष्ट्रसेवक लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
आज का दिन केवल महापुरुषों को याद करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन और जनसेवा के कार्यों में उतारने का संकल्प लेने का दिन है।
डोईवाला क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर, विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
🙏 रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम।
महात्मा गांधी जी अमर रहें।
लाल बहादुर शास्त्री जी अमर रहें।
🇮🇳 जय हिंद, जय भारत। 🇮🇳

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत बालावाला स्थित जागृति विहार, वार्ड नंबर 98 में मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया। इस ...
01/10/2026

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत बालावाला स्थित जागृति विहार, वार्ड नंबर 98 में मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मातृशक्ति का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। आप सभी का यह अपनापन और विश्वास इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
🙏 मातृशक्ति को सादर नमन एवं हृदय से आभार 🙏

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand

विकास खंड कार्यालय में ग्राम प्रधान संगठन के गठन के पश्चात आज कार्यालय में विकास खंड डोईवाला की विभिन्न ग्राम पंचायत के ...
30/09/2026

विकास खंड कार्यालय में ग्राम प्रधान संगठन के गठन के पश्चात आज कार्यालय में विकास खंड डोईवाला की विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रधानों ने मुलाक़ात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand@top fans

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत नवादा वार्ड नंबर 96 में मातृशक्ति से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं क्षेत्रीय विषयो...
30/09/2026

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत नवादा वार्ड नंबर 96 में मातृशक्ति से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वच्छता, जल निकासी एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी संवाद हुआ।
मातृशक्ति का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत रहा है। आपका यह प्यार और अपनापन इसी प्रकार हमारे प्रति बना रहे, इसके लिए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा। 🙏

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand

आज ऋषिकेश स्थित ग्राम पंचायत असेना के Shivalik Bhagirathi Public Senior Secondary School में आयोजित Annual Sports Day के...
29/09/2026

आज ऋषिकेश स्थित ग्राम पंचायत असेना के Shivalik Bhagirathi Public Senior Secondary School में आयोजित Annual Sports Day के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा एवं अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है।
मेहनत, लगन और खेल भावना ही सफलता की सच्ची पहचान है। 🏆🏃‍♂️🏅
विद्यालय परिवार एवं सभी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand@top fans

Address

Doiwala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaurav Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share