04/06/2026
*नेहरू कॉलेज में योग क्लब, स्पोर्ट्स बोर्ड और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रतियोगिता आयोजित*
*फरीदाबाद, 4 जून (News Desk):* स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में युवाओं को स्वास्थ्य और मानसिक शांति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के योग क्लब, स्पोर्ट्स बोर्ड और एनएसएस (NSS) इकाइयों के आपसी सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
**इस प्रतियोगिता के साथ-साथ कॉलेज में 04 जून से 21 जून (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) तक विशेष योगाभ्यास शिविर भी चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक 'गूगल मीट' (Google Meet) माध्यम से ऑनलाइन योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि शिक्षक एवं विद्यार्थी घर बैठे भी नियमित रूप से योग सत्रों से जुड़ सकें।*
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या *डॉ. रितिका गुप्ता* ने की। अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने आज के दौर में युवाओं के लिए योग की प्रासंगिकता पर बल दिया और योग क्लब, स्पोर्ट्स बोर्ड व एनएसएस विंग के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।
इस प्रतियोगिता में एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रियता और ऊर्जा से बेहतरीन योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने न केवल विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन और मंच संचालन को भी कुशलता से संभाला।
इस आयोजन को सफल बनाने और विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करने में कॉलेज के प्राध्यापकों की मुख्य भूमिका रही। *डॉ. विमल प्रकाश, डॉ. पीयूष वत्स, डॉ. राजविंदर कौर* और *डॉ. जोरावर सिंह* की देखरेख में विद्यार्थियों ने अनुशासित और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण ही यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्या एवं उपस्थित मार्गदर्शकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।
07/05/2026
*प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता के मार्गदर्शन में* पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, फरीदाबाद की NSS इकाइयों ने गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों की मदद के लिए 'परिंडा अभियान' चलाया।
इस अभियान में कॉलेज के अलग-अलग हिस्सों में मिट्टी के सकोरे बांधे गए ताकि पक्षियों को पीने का पानी आसानी से मिल सके।
यह कार्यक्रम NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स— *डॉ. गिरिराज (यूनिट 1), डॉ. राजविंदर कौर (यूनिट 2) और डॉ. जोरावर सिंह (यूनिट 3)* की देखरेख में हुआ।
इस काम को करने में *यूनिट 1 से मोहित और लोकेश, यूनिट 2 से नंदनी, अंजलि और रितु, तथा यूनिट 3 से आयुष आनंद और सोनू* ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वॉलंटियर्स ने सिर्फ सकोरे ही नहीं लगाए, बल्कि पूरे कॉलेज में घूमकर देखा कि पक्षी कहाँ ज्यादा बैठते हैं।
*NSS वॉलंटियर आयुष आनंद (Unit 3) ने कहा:*
_"बेजुबान पक्षियों को गर्मी से राहत देने के लिए हमारी टीम ने ये छोटी सी कोशिश की है। प्रोग्राम ऑफिसर्स के साथ मिलकर मोहित, सोनू, नंदनी और पूरी टीम ये ध्यान रखेगी कि इन सकोरों में रोज पानी भरा जाए।"_
सभी वॉलंटियर्स ने लोगों से अपील भी की कि वे अपने घर की छत और बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें, ताकि गर्मी में कोई भी पक्षी प्यासा न रहे।
23/04/2026
प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता के मार्गदर्शन में, पं. जे.एल.एन. राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद की एनएसएस इकाइयों द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सेक्टर 16ए, फरीदाबाद के व्यस्त बाजार में नशा मुक्ति विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्त समाज का संदेश देना था।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली संवाद, सशक्त अभिनय एवं वास्तविक जीवन परिस्थितियों के माध्यम से नशे की लत के दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए कितना घातक सिद्ध हो सकता है।
इस नाटक में युवाओं को सही निर्णय लेने, साथियों के दबाव से बचने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।
यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. गिरराज (पीओ यूनिट 1) एवं डॉ. राजविंदर कौर (पीओ यूनिट 2) के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समग्र रूप से यह नुक्कड़ नाटक जन-जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ तथा एनएसएस स्वयंसेवकों की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
22/04/2026
*राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में जनगणना- 2027 के अंतर्गत स्व-गणना जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*
माननीय डीएचईओ-कम-प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता के मार्गदर्शन में, पं. जेएलएन गवर्नमेंट कॉलेज, फरीदाबाद में 22 अप्रैल 2026 को सेमिनार हॉल में “जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना: प्रक्रिया एवं अभ्यास” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संयोजन डॉ. राजविंदर कौर (संयोजिका) के साथ डॉ. गिरीराज, डॉ. अंकिता एवं श्री पियूष वत्स द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्व-गणना के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्रीय डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यशाला में यह बताया गया कि स्व-गणना की डिजिटल प्रक्रिया पारदर्शिता बढ़ाती है, त्रुटियों को कम करती है तथा आंकड़ों की विश्वसनीयता को सुदृढ़ बनाती है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। श्री पियूष ने अपने वक्तव्य में बताया कि स्व-गणना नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से व्यक्ति स्वयं आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर अपनी जनसांख्यिकीय एवं आवास संबंधी जानकारी दर्ज कर सकता है। इससे प्रक्रिया अधिक सरल एवं प्रभावी बनती है तथा पारंपरिक डेटा संग्रहण पर निर्भरता कम होती है। कार्यशाला में स्व-गणना की व्यावहारिक प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया तथा प्रतिभागियों को राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही, सभी को https://se.census.gov.in पोर्टल का उपयोग करने तथा अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ प्रोमिला काजल, डॉ मोनिशा चौधरी, डॉ रेनू सरदाना, डॉ दीपिका लोगानी, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ विमल प्रकाश गौतम, डॉ बलराम, डॉ मीनाक्षी, डॉ ललित, श्रीमती भाग्यश्री, सुश्री वान्या, सुश्री मीनाक्षी एवं अन्य प्राध्यापकों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
नंदिनी, वंदना, अरमान, अंकित, कोमल एवं अन्य एनएसएस वालंटियर ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
20/04/2026
सेक्टर -16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के छात्र अरुण कुमार ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी कराटे टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है बल्कि अपने खेल गुरुओं के साथ साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है । छात्र अरुण कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्याल की प्राचार्य डॉ. रीतिका गुप्ता जी ने इसे महाविद्यालय की इस वर्ष की सर्वोच्च उपलब्धि बताया और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि इस उपलब्धि के पीछे महाविद्यालय के खेलगुरुओं ड़ॉ. विमलप्रकाश गौतम एवं श्री पीयूष वत्स की मेहनत एवं मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है । इस प्रतियोगिता का आयोजन असम राज्य के डिब्रूगढ़ स्थित डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में 6-9 अप्रैल को आयोजित किया गया था जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए हरियाणा राज्य का मान बढ़ाया । इस सफलता से छात्र अरुण के पिता श्री मनोज कुमार एवं माता मंजू देवी बहुत प्रफुल्लित है । कॉलेज में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाती है । छात्र अरुण की इस उपलब्धि में उनके कोच कपिल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
17/04/2026
The students of BCA from Pt JLN Government College participated in *Techno Fusion 2026*, a technical and cultural event organized by DAV Centenary College, Faridabad on 16th April 2026. The event provided a platform for students to showcase their technical skills, creativity, and innovation.
The BCA students actively took part in multiple competitions and performed exceptionally well, bringing recognition to the college.
# # # **Achievements:**
* **Jay Narayan** secured **1st Position** in *Syntax Scramble*.
* **Shubam** and **Muskan** secured **2nd Position** in *Cut-to-Cut (Video Editing)*.
* **Ranjan** secured **2nd Position** in *Digital Art/Impression*.
The students were accompanied and guided by **Ms. Ritu Sharma** and **Ms. Suman Malik**, whose mentorship and encouragement played a significant role in their success.
The department extends its sincere gratitude to **Mr. Ravinder (Head of Department)** and all the faculty members of the Computer Department for their continuous support, motivation, and guidance.
The participation and achievements of the students reflect their dedication, creativity, and technical proficiency. Such accomplishments bring pride to the institution and inspire other students to excel in co-curricular activities.
15/04/2026
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी रैली का आयोजन*
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्या महोदया एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. ऋतिका गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्यअतिथि फरीदाबाद नगर की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी रहीं, जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फरीदाबाद के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने रैली को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस विधेयक को प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस अवसर पर एडीसी, फरीदाबाद, इंस्पेक्टर सुनीता (एसएचओ, कम्युनिटी सेल, पुलिस लाइन सेक्टर-30), श्रीमती मीनाक्षी (डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद) तथा श्रीमती शिखा अंतिल (सीईओ, जिला परिषद, फरीदाबाद) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
रैली के सफल आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. गिरिराज तथा डॉ. राजविंदर कौर और एनसीसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कॉलेज काउंसिल के सदस्य, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
एनएसएस एवं एनसीसी की स्वयंसेविकाओं तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
अंत में, कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
30/03/2026
The Eco Club of Pt. Jawahar Lal Nehru Government College, Sector 16A, Old Faridabad, Haryana, successfully organized an activity in the able guidance of our worthy principal Dr. Ruchira Khullar on the occasion of Earth Hour on 27th March 2026. The event aimed to raise awareness about environmental conservation and the importance of energy saving among students.
Students from various departments actively participated in the activity with great enthusiasm and commitment. The program included awareness discussions, pledge-taking, and symbolic switching off of lights to support the global Earth Hour initiative. In addition, a poster-making competition was organized to encourage creative expression on environmental themes. Cash prizes were awarded to the winners, with the first prize given to Prem and group (B.Sc. Biotech), the second prize to Umesh and group (B.Sc. Life Science), and the third prize to Udhantika and group(BSc. Biotech).
Participants were encouraged to adopt sustainable practices in their daily lives and contribute towards protecting the environment. The event created a sense of responsibility among students regarding climate change and environmental issues. Faculty members also supported the initiative and motivated students to become eco-conscious citizens.
Overall, the activity was a great success, reflecting the collective effort of students and organizers in promoting environmental awareness. The Eco Club once again demonstrated its dedication to building a greener and more sustainable future through such meaningful initiatives.
24/03/2026
*नेहरू कॉलेज में प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर काउंसलिंग का आयोजन*
पण्डित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में प्लेसमेंट सेल द्वारा परिधान प्रशिक्षण एवं डिज़ाइन केंद्र (ATDC), फरीदाबाद के सहयोग से करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के मार्गदर्शन में प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. ललित कुमार के संयोजन एवं डॉ. जोरावर सिंह के सह संयोजन में आयोजित इस सत्र में महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सत्र की मुख्य वक्ता एटीडीसी फरीदाबाद की प्राचार्या डॉ. नीतू कपूर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को ‘प्रोडक्शन सुपरवाइजर एवं सिलाई’ के विषय में जानकारी दी तथा इस क्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से समझाया। सत्र में स्वयंसेवकों ने इस विषय में अपनी शंकाओं का परिचर्चा के माध्यम से समाधान किया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों के प्रभारी डॉ. गिरिराज, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. जोरावर सिंह ने एटीडीसी फरीदाबाद एवं महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल का इस आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
24/03/2026
*नेहरू कॉलेज में हुआ ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन*
पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की एनएसएस इकाइयों द्वारा आज दिनांक 24 मार्च 2026 को अमर उजाला समाचार पत्र के सहयोग से “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ACP ओल्ड फरीदाबाद श्री संजीव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ACP संजीव सर ने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य है, साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने और मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी बताया।
SHO सुनीता मैम एवं SHO मदन सर ने साइबर अपराध (Cyber Crime) के बारे में जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, OTP शेयरिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जोरावर सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिराज एवं डॉ. राजविंदर कौर ने अमर उजाला समाचार पत्र तथा फरीदाबाद पुलिस बल की सराहना की तथा इस आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुदेश यादव, डॉ. प्रीति कपूर, डॉ. मोनिशा चौधरी, डॉ. कविता सैनी, डॉ. ललित कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. बलराम यादव, डॉ. पीयूष वत्स, डॉ. अनीता यादव, डॉ. विशाल एवं डॉ. कंचन जमीर आदि प्राध्यापकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।