31/05/2026
*ॐ शांति 🙏*
आज स्व. श्री राजेंद्र प्रसाद पाराशर जी* के *टूंडला स्थित आवास* पर पहुंचकर * चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. श्री राजेंद्र प्रसाद पाराशर जी ने अपने जीवन में सादगी, मिलनसारिता और समाजसेवा के आदर्श स्थापित किए। उनका व्यक्तित्व और सिद्धांत हम सबके लिए प्रेरणा रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।
31/05/2026
*आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जन्मजयंती के अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों की मांग पर फिरोजाबाद नगर निगम के *नगर आयुक्त महोदय* को पत्र लिखकर *बम्बा चौराहे का नाम बदलकर "पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौराहा"* करने का प्रस्ताव रखा।
पूर्व में बम्बा चौराहे से मात्र 100 मीटर की दूरी* पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।
लोकमाता अहिल्याबाई जी की *301वीं जयंती* पर फिरोजाबाद की जनता की ओर से देवी लोकमाता के चरणों में यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उनके नाम पर चौराहे का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।"
*नारी शक्ति का सम्मान।
विरासत का गौरव।*
* *
31/05/2026
*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जन्मजयंती के अवसर पर बम्बा रोड स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, उसके उपरांत आयोजित *विचार गोष्ठी* में लोकमाता जी के जीवन, न्यायप्रिय शासन और जनकल्याण के आदर्शों पर चर्चा हुई।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी* ने देशभर में सैकड़ों मंदिर, घाट, कुएं और धर्मशालाएं बनवाकर सनातन संस्कृति की रक्षा की।
*नारी शक्ति की प्रतीक, धर्म की रक्षक* रानी साहिबा का जीवन आज भी हर बेटी को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम टूंडला विधायक श्री प्रेमपाल धनगर जी, महापौर श्रीमती कामिनी राठौर जी एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
31/05/2026
*भारत की महान वीरांगना एवं कुशल शासिका*
*लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी* की जयंती पर कोटि-कोटि नमन 🙏
न्याय, धर्म और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं रानी अहिल्याबाई होलकर। उन्होंने अपने शासनकाल में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, घाट, कुएं, धर्मशालाएं बनवाकर जनकल्याण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
*ऐसी महान पुण्यश्लोक माता को शत्-शत् नमन।
* *
29/05/2026
"देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों और वंचितों की मुखर आवाज़ 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🙏🙏
कृषि और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित उनके ऐतिहासिक निर्णय और जन-कल्याणकारी नीतियां सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।"
28/05/2026
"सभी देशवासियों और मेरे क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बहुत-बहुत मुबारकबाद।
त्याग और कुर्बानी का यह पाक त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करे।
अल्लाह आपकी सभी नेक दुआएं कबूल फरमाए।
ईद मुबारक!"
27/05/2026
आज *थाना उत्तर, फिरोजाबाद* के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर *₹9.162 करोड़* की लागत से बनने वाले *अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी प्रशासनिक भवन* का वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन के साथ *भूमिपूजन संपन्न हुआ।*
इस ऐतिहासिक अवसर पर *जिलाधिकारी फिरोजाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक*, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं *भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण* तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
*नए भवन में होंगी ये विश्वस्तरीय सुविधाएं:*
*भूतल:* पार्किंग, स्टोर, इलेक्ट्रिक रूम, किचिन, कैंटीन, शिकायत कक्ष, लिफ्ट-लॉबी, पोर्टिको
*प्रथम तल:* मालखाना, शौचालय, लॉबी, एस.एच.ओ. रेस्ट रूम, एस.एच.ओ. रूम, महिला/पुरुष लॉकअप, मीटिंग रूम
*द्वितीय तल:* महिला विश्राम कक्ष, सर्विलांस रूम, कम्प्यूटर/सर्वर रूम, डायल 112/कन्ट्रोल रूम, इंटेरोगेशन रूम, स्टाफ रूम
*तृतीय तल:* एस.आई. रेस्ट रूम, एस.आई. रूम, रिक्रिएशन रूम, 2 स्टेयर केस, गैलरी
*चतुर्थ तल:* 4 बैरक फॉर 7 परसन हेड, कॉन्सटेबल रूम, लिफ्ट एवं लिफ्ट लॉबी
*पंचम तल:* किचन, स्टोर रूम, पैन्ट्री, डायनिंग हॉल
*अन्य प्रमुख सुविधाएं:* डायल 100 रूम, बैरक-36 व्यक्तियों हेतु, गैराज-2, पावर बैकअप रूम, जनरेटर रूम, सी.सी. रोड, बाउन्ड्री वॉल, सम्पूर्ण परिसर में वाटर लाइन व विद्युतीकरण, नलकूप, सेप्टिक टैंक एवं सोकपिट, वाटर हार्वेस्टिंग।
यह आधुनिक थाना भवन पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवा प्रदान करेगा।
*डबल इंजन सरकार में फिरोजाबाद निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है।*
* *
26/05/2026
*फिरोजाबाद महानगर* के *मोती महल, उसायानी* में *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026* के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आज आखिरी एवं *समापन सत्र* संपन्न हुआ।
*समापन सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री श्री रामप्रताप सिंह चौहान जी* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल जी के *"अंत्योदय"* के विचार को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने *डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं* जैसे प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,उज्ज्वला योजना, दुर्घटना बीमा योजना, आदि की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को *"सरल ऐप"* के माध्यम से बूथ स्तर पर डिजिटल सशक्तिकरण एवं लाभार्थी संपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर जी* ने की। इस अवसर परउपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन संरचना, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन एवं 2026 के चुनावी रोडमैप पर सार्थक सत्र आयोजित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ समापन किया।
* *