01/01/2021
May this year bring new happiness, new goals, new achievements, and a lot of new inspirations on your life. Wishing you a year fully loaded with happiness.
History
Gaya finds mention in the great epics, Ramayana and Mahabharata. In Mahabharata, the place has been identified as Gayapuri.
Rama along with Sita and Lakshmana visited Gaya for offering PIND-DAAN to their father Dasharath. About the origin of the name ‘Gaya' as referred to in Vayu Purana is that Gaya was the name of a demon (Asura) whose body was pious after he performed rigid penance and secured blessings from Vishnu. It was said that the Gayasura's body would continue to be known as Gaya Kshetra. Gaya has experienced
01/01/2021
May this year bring new happiness, new goals, new achievements, and a lot of new inspirations on your life. Wishing you a year fully loaded with happiness.
21/07/2020
#बिहार_में_चुनाव_है
इस बहाली विज्ञापन को देख लीजिये...और इसके पीछे के मनसूबे को समझिये...आज के हिन्दुस्तान पेपर में आया है...शायद ही किसी को लगेगा यह विज्ञापन बहाली के लिए निकाला गया है...जी हाँ..चुनाव है..बिलकुल सही समझें आप...बिहार में चुनाव है...खैर..बेरोजगारी इतनी है की इस फॉर्म के लिए जमा होने वाले आवेदन अपने आप में एक रिकॉर्ड बनाएगा..
सब मनसूबे का खेल है...एक तरफ केरल ने एक दिन में 276 डॉक्टरों की बहाली कर ली थी जिसकी लिंक निचे दी हुई है दूसरी तरफ इस बहाली में आवेदन देने का समय 45 दिन रखा गया है...सही मायने में वो 45 दिन नहीं है वो चुनाव तक है यानि आचार संहिता लगने तक..
https://www.livemint.com/news/india/coronavirus-impact-kerala-to-appoint-276-doctors-in-a-day-to-tackle-pandemic-11585033005815.html
14/05/2016
09/05/2016
गया में रास्ते पर कार को पास नहीं मिलने के कारण एक नेता के पुत्र ने 12वी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी - क्या किया जाना चाहिए ऐसे नेता पुत्रों के साथ???
> सर पे सिंदूर का “फैशन” नही है,
> गले मे मंगलसूत्र का “टेंशन” नही है!
> माथे पे बिंदी लगने मे शर्म लगती है,
> तरह तरह की लिपस्टिक अब होंठो पे सजती है!
> आँखो मे काजल और मस्कारा लगाती हैं,
> नकली पलकों से आँखो को खूब सजाती हैं!
> मूख ऐसा रंग लेती हैं की दूर से चमकता है,
> प्रफ्यूम इतना तेज की मीलों से महकता है!
> बालो की “स्टाइल” जाने कैसी -कैसी हो गयी,
वो बलखाती लंबी चोटी ना जाने कहाँ खो गयी!
और
> परिधान तो ऐसे “डिज़ाइन” मे आये हैं, कम से
कम पहनना इन्हे खूब भाये है!
आज अंग प्रदर्शन करना मजबूरी सी लगती है,
सोचती है इसी मे इनकी खूबसूरती झलकती है
> पर आज भी जब कोई भारतीय परिधान
पहनती है, सच बताऊं सभी की आँखे उस
पे ही अटकती है! सादगी, भोलापन और शर्म
ही भारतीय स्त्री की पहचान है,
> मत त्यागो इन्हें यही हमारे देश
का स्वाभिमान है.
जब एक छोटी लड़की अपने
पापा को बाहर से आया देखकर
उनके लिए भागकर एक गिलास
पानी का लाये|
यह प्यार है
——————————
जब सुबह पत्नी,
पति के लिए चाय बनाती है और
.. उस चाय को पति को देने के पहले
पहला घूंट पीती है|
यह प्यार है
——————————
जब एक माँ अपने बेटे
को सबसे बढ़िया मिठाई
का टुकड़ा सबसे छुपा कर देती है|
यह प्यार है .जब आपका दोस्त
फिसलन भरी सड़क पर आपका हाथ
बहुत मजबूती से पकड़ लेता है
ताकि आप गिर ना सके|
यह प्यार है
——————————
जब आपका भाई
आपको मैसेज करके बोले घर
टाइम पर आ जाना देर होने पर मुझे
तुम्हारी फ़िक्र होती है|
ये प्यार है ।
दाल, भात, चोखा
ये एक फोजी की करुण गाथा है, जब
वो युद्ध पर जाता है ,और युद्ध में शहीद होते
होते अपने साथी से बोलता है :-
“साथी घर जाकर मत कहना, संकेतो में बतला देना..
मेरा हाल मेरी बहना पूछे तो, सर
उसका सहला देना इतने पर भी न समझे तो,
राखी तोड़ देखा देना !
“साथी घर जाकर मत कहना, संकेतो में बतला देना..
मेरा हाल मेरे पत्नी पूछे तो, मस्तक
को झुका लेना इतने पर भी न समझे तो, मांग का सिन्दूर
मिटा देना !
“साथी घर जाकर मत कहना, संकेतो में बतला देना ..
मेरा हाल मेरी माँ पूछे तो, दो आंसू छलका देना इतने पर
भी न समझे तो, जलता दीप बुझा देना !
“साथी घर जाकर मत कहना, संकेतो में बतला देना..
मेरा हाल मेरे बूढ़े पिता पूछे तो, हाथो को सहला देना इतने पर
भी न समझे तो, लाठी तोड़ दिखा देना ...!
मोदी सरकार की योजना
[ कश्मीरी पंडितो को कश्मीर में बशायेंगे..]
[ रिटायर्ड सैनिको को रैंक 1 पेंशन देंगे..]
[ सैनिको के हितो का खास ख्याल रखा जाएगा..]
[100 नए सहर बनेगे ..]
[ महेंगाई कम करने पे पूरा ध्यान लगाएगी सरकार ]
[ कुदरती आपदाओ के बारे में योजना बनाएगी सरकार ]
[ टूरिसम,शिक्षण, स्किल डेवलपमेंट पे जोर देगी सरकार ]
[युवाओ को नोकरी और और युवाओ के जरिये विकास करवाएगी सरकार ]
[ भारत में थोरियम के जरिये परमाणु प्लान्ट पे काम करेगी सरकार ]
आपको बतादू के भारत में दुनिया का 70% थोरीयम है और अगर थोरियम से परमाणु प्लान्ट का काम सफल होगया तो परमाणु के मामले में दुनिया को टक्कर देसकते है हम ...
ऐशे कई मुद्दे है जिन पर काम करेगी सरकार ...
एक प्रोफ़ेसर ने अपने हाथ में पानी से भरा एक गिलास पकड़ते हुए अध्यापन शुरू किया । उन्होंने उसे ऊपर उठा कर सभी छात्रों को दिखाया और पूछा , ”आपके हिसाब से इस गिलास का वज़न कितना होगा?”
’50 ग्राम….100 ग्राम…125 ग्राम'…छात्रों ने उत्तर दिया ।
”जब तक मैं इसका वज़न ना कर लूँ मुझे इसका सही वज़न नहीं बता सकता”. प्रोफ़ेसर ने कहा. ”पर मेरा सवाल है, यदि मैं इस ग्लास को थोड़ी देर तक इसी तरह उठा कर पकडे रहूँ तो क्या होगा ?”
‘कुछ नहीं’ …छात्रों ने कहा.
‘अच्छा , अगर मैं इसे मैं इसी तरह एक घंटे तक उठाये रहूँ तो क्या होगा ?” , प्रोफ़ेसर ने पूछा.
‘आपका हाथ दर्द करने लगेगा’, एक छात्र ने कहा.
”तुम सही कह रहे हो, अच्छा अगर मैं इसे इसी तरह पूरे दिन उठाये रहूँ तो का होगा?”
”आपका हाथ सुन्न हो सकता है, आपके मांसपेशियों में भारी तनाव आ सकता है, लकवा मार सकता है और पक्का आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है”….किसी छात्र ने कहा, और बाकी सभी हंस पड़े…
“बहुत अच्छा , पर क्या इस दौरान गिलास
का वज़न बदला?” प्रोफ़ेसर ने पूछा.
उत्तर आया ..”नहीं”
”तब भला हाथ में दर्द और मांशपेशियों में तनाव क्यों आया?”
छात्र अचरज में पड़ गए.
फिर प्रोफ़ेसर ने पूछा ” अब दर्द से निजात पाने के लिए मैं क्या करूँ?”
”ग्लास को नीचे रख दीजिये! एक छात्र ने कहा. ”बिलकुल सही!” प्रोफ़ेसर ने कहा. जीवन की समस्याएं भी कुछ इसी तरह
होती हैं. इन्हें कुछ देर तक अपने दिमाग में
रखिये और लगेगा की सब कुछ ठीक है.उनके बारे में ज्यदा देर सोचिये और आपको पीड़ा होने लगेगी.और इन्हें और भी देर तक अपने दिमाग में रखिये और ये आपको लकवाग्रस्त करने लगेंगी. और आप कुछ नहीं कर पायेंगे. अपने जीवन में आने
वाली चुनातियों और समस्याओं के बारे में सोचना ज़रूरी है, पर उससे भी ज्यादा ज़रूरी है दिन के अंत में सोने जाने से पहले उन्हें नीचे रखना. इस तरह से, आप तनावग्रस्त नहीं रहेंगे, आप हर रोज़ मजबूती और ताजगी के साथ उठेंगे और सामने आने
वाली किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे ।