Deepak Kumar Dangi

Deepak Kumar Dangi

Share

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं

Photos from Deepak Kumar Dangi's post 15/03/2026

मगध विश्वविद्यालय के कौटिल्य छात्रावास में आयोजित बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती समारोह में शामिल होकर अपने विचार रखने का अवसर मिला।

मान्यवर कांशीराम साहब ने जिस बहुजन जागरण और सामाजिक न्याय के आंदोलन की नींव रखी, वह केवल इतिहास नहीं बल्कि आज भी संघर्ष की दिशा दिखाने वाला रास्ता है।

उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े समाज को संगठित कर सत्ता और व्यवस्था में भागीदारी की लड़ाई को मजबूत किया।

आज जरूरत है कि छात्र-युवा उनके विचारों को केवल याद ही न करें, बल्कि संगठित होकर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकार की लड़ाई को और तेज करें। यही मान्यवर कांशीराम साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

दीपक कुमार दांगी
छात्र नेता
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया

Photos from Deepak Kumar Dangi's post 12/03/2026

यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू कराने और शिक्षा में बढ़ती असमानता के खिलाफ अगामी 18 मार्च को पटना में आयोजित होने वाले समता महाजुटान और मार्च को सफल बनाने के लिए
अंबेडकर हॉस्टल, गया में हम सभी समतापरस्त युवाओं की एक बैठक आयोजित किया गया ।

ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी : यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन के बैनर तले हम विभिन्न छात्र-युवा संगठनों ने एकजुट होकर इस आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया ।



ागू_करो

09/03/2026

साथियों,

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारिका एवं सामाजिक क्रांति की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि सभा सह विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा और समानता की मशाल जलाई, जब समाज में स्त्रियों और वंचित वर्गों को शिक्षा से दूर रखा जाता था। उन्होंने सामाजिक अन्याय, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और समान अधिकारों की लड़ाई लड़ी। आज भी उनके विचार सामाजिक न्याय और समता की लड़ाई में मार्गदर्शन करते हैं।

अतः आप सभी छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षाविद, युवा साथियों और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

📍 स्थान: गेट नं. 01 गोलंबर, मगध विश्वविद्यालय परिसर, बोधगया
📅 दिनांक: 10 मार्च 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे से

Want your business to be the top-listed Government Service in Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Gaya
823001 - 13