31/05/2026
आज दिनांक 31 मई 2026 को टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कोंच प्रखंड अंतर्गत ग्राम बिजहरी निवासी उप मुखिया बड़े भाई श्री अजय यादव जी की माताजी के पुण्य स्मृति श्राद्ध एवं भव्य सांस्कृतिक बिरहा महा मुकाबला कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनकी माताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज एवं संस्कृति से जुड़े लोगों के साथ संवाद का अवसर भी मिला। दिवंगत पुण्यात्मा की स्मृतियाँ सदैव परिवार एवं समाज को प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी। श्रद्धेय माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌹
31/05/2026
आज दिनांक 31 मई 2026 को इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के इमामगंज बस स्टैंड स्थित रानीगंज रोड में श्री संजय कुमार जी द्वारा स्थापित LN PHARMA मेडिकल हॉल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हमारे बड़े भाई श्री संतोष दांगी जी, हमारे संघर्ष के साथी पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी श्री मुखदेव यादव जी सहित सैकड़ों स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नवस्थापित मेडिकल हॉल के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 💐💐
31/05/2026
दिनांक 30 मई 2026 को शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के आमस प्रखंड अंतर्गत करमाईन मोड़ निवासी राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष श्री राजाराम पासवान जी की माताजी के श्रद्धांजलि एवं भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏🌹
31/05/2026
विद्या जीएस क्लासेस गया में बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने का मौका मिला
30/05/2026
आज दिनांक 30 मई 2026 को टिकारी विधानसभा क्षेत्र के टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मीरा बिगहा में आयोजित उर्स मुबारक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मीरा दादा की दरगाह पर चादरपोशी कर अमन, भाईचारे एवं सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। साथ ही प्रसिद्ध कव्वालों द्वारा प्रस्तुत सूफियाना कलाम एवं कव्वाली का आनंद लिया। यह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है।
28/05/2026
कल दिनांक 27 मई 2026 को गाजियाबाद में बिहार विधानसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय Tejashwi Prasad Yadav जी के सुपुत्र इराज बाबू के प्रथम जन्मदिवस समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें स्नेह, शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह अवसर केवल जन्मोत्सव का नहीं, बल्कि आत्मीयता, प्रेम एवं सामाजिक संबंधों की सुंदर अभिव्यक्ति का भी प्रतीक था, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) परिवार के साथियों एवं प्रियजनों के साथ मिलकर खुशियाँ साझा करने का अवसर मिला।
नन्हें इराज बाबू की मासूम मुस्कान, उत्साह एवं चंचलता ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इराज बाबू सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु रहें तथा अपने जीवन में निरंतर सफलता एवं सम्मान प्राप्त करें।
🎂💐 इराज बाबू को प्रथम जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
27/05/2026
पहले NTA
फिर CBSE
अब SSC
सबको एक-एक करके बर्बाद किया जा रहा है!
एक-एक कर सबका नंबर आ रहा है!
27/05/2026
कल SSC GD की परीक्षा के लिए एक केंद्र पर 800 लोगों को बुला लिया गया, लेकिन बैठने की व्यवस्था सिर्फ 250 लोगों के लिए ही थी।
कितना दुखद है कि मोदी सरकार ठीक से एक परीक्षा भी नहीं करवा पा रही है।
हालात ये हैं कि जब एक 17 साल का छात्र CBSE से जुड़ी समस्याओं पर गुहार लगाता है, तो अपनी रीढ़ की हड्डी खो चुके कुछ पत्रकार उसे देशद्रोही बताने लगते हैं।
जो प्रधानमंत्री परीक्षा से पहले 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं, वही प्रधानमंत्री पेपर लीक होने पर एक शब्द नहीं बोलते।
पहले NEET के पेपर लीक की खबरें आने लगी, उसके बाद CBSE का मामला सामने आ गया।
आखिर नरेंद्र मोदी की क्या मजबूरी है कि उन्होंने एक अयोग्य व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बना दिया है।