18/07/2026
आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को भारत जनता पार्टी जिला गाजियाबाद द्वारा लोनी विधानसभा में बूथ सम्मेलन के लिए योजना बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद की आदरणीय जिला अध्यक्ष चौधरी चेनपाल सिंह जी द्वारा की गई। जिसमें लोनी विधानसभा के माननीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर जी एवं जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि सभी ने सहभागिता की और शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार सम्मेलन करने के विषय में संपूर्ण योजना तैयार की गई।
15/07/2026
आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद के आदरणीय जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल सिंह जी द्वारा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मोदीनगर विधानसभा में जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ मोदीनगर में प्रवास किया।
12/07/2026
आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद की जिला मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो इसके लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को विस्तृत रूप देने के लिए जिला अध्यक्ष जी एवं लोनी विधायक माननीय श्री नंदकिशोर गुर्जर जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की सभी जल्द से जल्द अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
12/07/2026
आज भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री माननीय श्री अंकुर शर्मा जी का जिला गाजियाबाद में प्रथम आगमन हुआ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत उन्होंने सिद्ध बाबा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया एवं मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला गाजियाबाद के आदरणीय जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल सिंह जी एवं लोनी विधायक माननीय श्री नंदकिशोर गुर्जर जी ने भारतीय जनता पार्टी के हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया।
12/07/2026
आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री नीरज सिंह जी का लोनी में आगमन हुआ। माननीय जिला अध्यक्ष जिला गाजियाबाद चौधरी चेनपाल सिंह जी एवं लोनी के माननीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर जी द्वारा हजारों भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#एक पेड़ मां के नाम #वृक्षारोपण महायज्ञ 2026