SDPI Ghaziabad

SDPI Ghaziabad

Share

Social Democratic Party Of India,

07/03/2026
Photos from SDPI - Social Democratic Party of India's post 07/03/2026
07/03/2026
Photos from SDPI Uttar Pradesh's post 24/02/2026
21/02/2026

#प्रेस_विज्ञप्ति || SDPI ने जेलों में रोज़ा रखने वाले कैदियों के लिए सेहरी इफ्तार और तरावीह की समुचित व्यवस्था की मांग

दिनांक: 21फरवरी 2026
प्रदेश कार्यालय, लखनऊ उ. प्र.

लखनऊ:- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष निजामुद्दीन खान ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर मांग की है कि पवित्र रमज़ान माह के दौरान प्रदेश की सभी जेलों में बंद मुस्लिम कैदियों एवं बंदियों के लिए सेहरी, इफ्तार तथा तरावीह की नमाज़ की समुचित और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि रमज़ान मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र महीना है और इस दौरान रोज़ा रखने वाले कैदियों के लिए समयानुसार पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा तथा तरावीह की नमाज़ अदा करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए सभी जेल अधीक्षकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या भेदभाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

श्री खान ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का सम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। जेलों में बंद कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार और उनकी धार्मिक आस्था का सम्मान सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने पत्र में कारागार मंत्री से आग्रह किया है कि इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएँ ताकि रमज़ान माह के दौरान किसी भी कैदी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जारीकर्ता:
प्रदेश मीडिया सेल
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश

Ministry of Home Affairs, Government of India Dara Singh Chauhan Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh

Amar Ujala Lucknow Hindustan BBC News हिन्दी Amar Ujala Aaj Tak Hindustan Times


20/02/2026

MK Faizy तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं।
SDPI - Social Democratic Party of India
SDPI Uttar Pradesh

Want your business to be the top-listed Government Service in Ghaziabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address

Opposite Nida Public School
Ghaziabad