30/04/2026
केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, सीतापुर रोड, लखनऊ पर आयोजित प्रशिक्षण की मिडिया कवरेज।
From 2005 all kind of Disasters man made,natural were also added to their purview .
Civil Defence is Under Home Ministry of INDIA and operates through Civil Defence Act 1968 it was basically formed to help Local administration at War time and Air attacks.
30/04/2026
केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, सीतापुर रोड, लखनऊ पर आयोजित प्रशिक्षण की मिडिया कवरेज।
08/04/2026
भारत सरकार के उपक्रम सेन्ट्रल इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड, साहिबाबाद में नागरिक सुरक्षा, गाजियाबाद के वार्डन ने मौक ड्रिल की।
आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे साहिबाबाद स्थित भारत सरकार के उपक्रम सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के प्रांगण में हवाई हमले से बचाव, आपदा, भूकंप व आग से बचाव के विभिन्न उपायों के सम्बन्ध में मौक ड्रिल का आयोजन किया गया। सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह के कुशल नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा के वार्डन ने बचाव के विभिन्न उपायों का शानदार प्रदर्शन किया।
फायर मैन लिफ्ट, स्लाईडिंग स्ट्रेचर, हिंज मेथड तथा मोनो लाइन मेथड से रैसक़्यू किया गया। छोटी आगों को वार्डन ने तथा बड़ी आग को अग्निशमन टीम की सहायता से नियंत्रित किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्रतिष्ठान की डाइरेक्टर श्रीमती सरिता कॉल ने नागरिक सुरक्षा के वार्डन द्वारा की गयी ड्रिल की सराहना की व सभी का आभार व्यक्त किया। साथ है भविष्य में भी और कार्यक्रम आयोजित करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर डिवीजनल वार्डन ए के जैन, ए के ठाकुर, सुधीर कुमार, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन राजेन्द्र कुमार शर्मा, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार, मंजूर हसन, रवि कुमार, राज कुमार तोमर, स्टाफ ऑफिसर रमन सक्सेना, नितीश कुमार, विनोद @कुमार शर्मा, तुषार शर्मा, तथा अन्य वार्डन व कम्पनी के सैंकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।
03/04/2026
नागरिक सुरक्षा के वार्डनो ने सोसाइटी में लगी आग को काबू किया साहस की मिसाल पेश की.
क्लासिक रेजिडेंसी राज नगर एक्सटेंशन में आज दोपहर एक फ्लैट,टावर डी M4-201 में आग लग गई जिसमें पूरा फ्लैट ध्वस्त हो गया जान की कोई हानि नहीं हुई है। सिविल डिफेंस के वार्डन पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग किया। इसी बीच देवदूत बनकर पहुंचे नागरिक सुरक्षा के पोस्ट वार्डन आशु कुमार ने अपने उच्च अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। तत्काल सिविल डिफेंस के वार्डन ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोर्चा संभाला जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुँचती स्थानीय लोगों की मदद से सोसाइटी में लगे अग्नि शमन यन्त्रों से आग बुझाने का प्रयास किया और उसके बाद अग्निशमन विभाग के साथ सहयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह सेआग पर काबू पा लिया और अन्य किसी फ्लैट में कोई भी हानि नहीं हुई है फायर ब्रिगेड के अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल जी ने सिविल डिफेन्स के वार्डन की सराहना की। इस मौके पर सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन सुधीर कुमार पोस्ट वार्डन आशु कुमार तथा अन्य वार्डन उपस्थित रहे
26/07/2025
सकुशल संपन्न हुई कावड़ यात्रा 2025
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नागरिक सुरक्षा वार्डनों ने सकुशल संपन्न कराई कावड़ यात्रा।
गाजियाबाद नागरिक सुरक्षा ने जिला अधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार तथा उप नियंत्रकश्री रविन्द्र प्रताप व चीफ वार्डनश्री ललित जायसवाल के सहयोग से मेरठ रोड पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया जिसके द्वारा समस्त कावड़ क्षेत्र पर निगरानी रखी गई। गाजियाबाद में पूरे कावड़ रूट पर नागरिक सुरक्षा द्वारा तीन कैंप स्थापित किए गए। मेरठ रोड तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन तथा मोहन नगर तिराहे पर कैंप के माध्यम से नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने शांति, सुरक्षा एवं यातायात में प्रशासन को सराहनीय योगदान दिया। तीनों कैंप पर लगभग 700 वार्डेनों ने प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक सहयोग किया।
दिनांक 18 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक सहायक उप नियंत्रकश्री गुलाम नबी के नेतृत्व में समस्त डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, स्टाफ ऑफिसर,आई सी ओ,पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन तथा स्वयं सेवकों ने पूर्ण तन मन से इस कार्य में अपना सराहनीय सहयोग दिया.।
08/05/2025
गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आज दिनांक 7 मई 2025 को नगर के 10 स्कूलों में हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल कराई गई। रात्रि 8:00 बजे से शहर की चार बहु मंजिला इमारत में ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल कराई गई।
नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद ने गृह मंत्रालय की भारत सरकार के निर्देशानुसार शहर के 10 स्कूलों में हवाई हमले से बचाव के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया.। जिसमें मुख्य आयोजन नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुरी में किया गया जिसमें जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री दीपक मीणा जी, अपर जिलाधिकारी नगर श्री गंभीर सिंह जी, चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल, सहायक उप नियंत्रक श्री गुलाम नबी, डिवीजनल वार्डन श्री राजेंद्र शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंतिमा चौधरी तथा अन्य विभाग के अधिकारी, सिविल डिफेंस के लगभग 50 वार्डन भी उपस्थित रहे.।
छात्रों को बताया गया की हवाई हमला होने पर जब हमले का सायरन बजे तो उन्हें क्या करना है किस तरीके से अपना बचाव करना है तथा हमला समाप्त होने के सायरन के बजने पर उन्हें किस तरीके से सुरक्षित बाहर निकलना है। दोनों प्रकार के सायरनो को बजाकर उन्हें समझाया गया.। हवाई हमले के समय रात्रि में जब ब्लैकआउट कराया जाता है तब क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं। खुले मैदान में या फिर बंद स्थान पर किस तरह अपने आप को बचाएं इसके बारे में भी जानकारी दी गई। मॉकड्रिल के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सतर्क रहने से है।अचानक आई किसी भी आपदा के दौरान लोगों का दिमाग काम करना बंद कर देता है और एक भय का वातावरण बन जाता है। आपदा के दौरान क्या करें और क्या ना करें वाली स्थिति के बारे में जानकारी होगी तो उस वक्त दिक्कत नहीं होगी।
इस अवसर पर गाजियाबाद नागरिक सुरक्षा के समस्त डिवीजनल वार्डन,डिप्टी डिवीजनल वार्डन, आरक्षित सहित समस्त पोस्ट वार्डन,सेक्टर वार्डन,और स्वयंसेवकों ने पूरी तन्मयता से भाग लिया।
19/02/2025
समाचार पत्रों में नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद का वार्डन सम्मान समारोह।
18/02/2025
वार्डन सम्मान समारोह।
गाजियाबाद नागरिक सुरक्षा में 26 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले तथा गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले वार्डनों को आज विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री दीपक मीणा तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल तथा अपर जिला अधिकारी नगर /प्रभारी नागरिक सुरक्षा श्री गंभीर सिंह ने सभी वार्डन को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
श्री अनिल अग्रवाल डिप्टी चीफ वार्डन,श्री राजेन्द्र शर्मा डिवीजनल वार्डन,श्री चैतन्य जैन आई सी ओ को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिलने तथा श्री रमन सक्सेना स्टाफ ऑफिसर को सराहनीय सेवा पदक मिलने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप नियंत्रक श्री रविंद्र प्रताप, चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल, सहायक उप नियंत्रक श्री गुलाम नबी, डिप्टी चीफ वार्डन श्री अनिल अग्रवाल तथा सभी वरिष्ठ वार्डन उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन, गाजियाबाद के परेड ग्राउंड पर 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय परेड में नागरिक सुरक्षा की टीम ने सहभाग किया।
25/01/2025
गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें।
25/01/2025
76 में गणतंत्र दिवस पर नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के तीन वार्डन के नाम महामहिम राष्ट्रपति महोदय के गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक के लिए घोषित किए गए
नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में विगत 45 वर्षों से निष्काम भाव से सेवा दे रहे श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा डिवीजनल वार्डन प्रखंड टाउन हॉल को विशिष्ट सेवा पदक हेतु नियत विशेष अवधि 6 वर्ष की विशिष्ट सेवा के बाद दूसरी बार राष्ट्रपति महोदय का नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है.। इसी क्रम में इनके अतिरिक्त श्री चैतन्य जैन घटना नियंत्रण अधिकारी जो विगत 28 वर्षों से नागरिक सुरक्षा को अपनी निष्काम सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जिन्हें इसी क्रम में दूसरी बार राष्ट्रपति महोदय का नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की भी घोषणा की गई है।
साथ ही साहिबाबाद प्रखंड के स्टाफ ऑफिसर टू डिवीजनल वार्डन श्री रमन सक्सेना जी को 27 वर्ष नागरिक सुरक्षा कोर को निष्काम सेवाएं देने के लिए नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है
इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद श्री रविंद्र प्रताप चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल सहायक उप नियंत्रक श्री गुलाम नबी एवं प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन श्री अनिल अग्रवाल के द्वारा उपरोक्त वार्डन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
गाजियाबाद नागरिक सुरक्षा को एक साथ तीन पदक मिलने पर नागरिक सुरक्षा बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही है।