21/04/2026
किसी के विचारों को खत्म करना हो, तो आम लोगों में उसकी पूजा शुरू करवा दो। बुद्ध के साथ पंडे पुजारी ऐसा पहले कर चुके हैं। उन्हें अवतार घोषित करके। अब यही बात बाबासाहब के साथ न हो जाए। इसलिए बाबासाहब के अनुयायियों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि बाबा साहब कहते थे मैं मूर्तियों में नहीं मैं किताबों में बसता हूं मुझे पूजने की नहीं बल्कि मुझे पढ़ने की आवश्यकता है
मेरे विचारों पर लगाकर ताला लोग मेरी मूर्तियों पर चढ़ा रहे हैं माला
जयभीम!
17/12/2025
विगत दिनों हुई ग्राम टिसौरा के प्रधान प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम की हत्या व ग्राम आलमगंज के निवासी संदीप उर्फ़ गोलू को कमरे में बंद कर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्म हत्या के मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी काशीराम व भीम आर्मी का एक प्रतिनिधिमंडल आज सीओ जमानिया से मिला ।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल जावेद इकबाल अंसारी जी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य आसपा, गोरख नाथ बौद्ध मंडल प्रभारी वाराणसी, आशुतोष कुमार बंधन जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी कांशीराम, वीरेंद्र भारती जिला संयोजक भीम आर्मी, पिंटू भारती युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, अनीश कुमार जिला उपाध्यक्ष,रियाज अंसारी जी विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मदाबाद ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जमानिया रमेश गौतम , संजय कुमार, रामू राम, संदीप जी सहित जमानिया विधानसभा के सम्मानित पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
08/10/2025
आपकी भावना कोर्ट में आहत हुई आपने जूता फेंका।
हमारी भावना, हमारा शरीर, हमारा स्वाभिमान तो सैकड़ों साल से गली, मोहल्ले, सड़क, यात्रा, बारात, दफ्तर, कुआं, खेत, फैक्ट्री, स्कूल हर जगह आहत किया जा रहा है, राकेश किशोर हम क्या करें?
वैसे भी मनुस्मृति के अनुसार शूद्र तो शूद्र ही रहेगा भले ही वो चीफ़ जस्टिस बन जाए या मुख्यमंत्री, राज्यपाल, महामहिम राष्ट्रपति...