Manjeet Singh

Manjeet Singh विधायक- बरौली (100)
उप मुख्य सचेतक , सत्तारूढ़ दल ||
सदस्य- बिहार जद(यू.) प्रदेश कार्यकारणी
विधायक,बैकुंठपुर(2000-2005 & 2010-2015)

आज लोकसेवक आवास, पटना में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुआ।इसमें गठबंधन के दलों के बीच एकजुटता, आपसी समन्...
09/10/2026

आज लोकसेवक आवास, पटना में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुआ।

इसमें गठबंधन के दलों के बीच एकजुटता, आपसी समन्वय तथा संगठनात्मक मजबूती को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी श्री आनंद पुष्कर जी के समर्थन में बैकुंठपुर विधानस...
08/10/2026

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी श्री आनंद पुष्कर जी के समर्थन में बैकुंठपुर विधानसभा अंतर्गत बिजुलपुर में श्री संजय सिंह जी के आवास पर शिक्षक साथियों से संवाद किया।

इस अवसर पर सभी शिक्षक साथियों से श्री आनंद पुष्कर जी के पक्ष में मतदान कर उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने हेतु अपील किया ।

08/10/2026

सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत NH-27 स्थित पवित्रम बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर संबोधित किया ।

सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत NH-27 स्थित पवित्रम बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा वाचिका सुश्री...
08/10/2026

सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत NH-27 स्थित पवित्रम बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा वाचिका सुश्री ममता पाठक जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। ईश्वर से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना किया ।

देवापुर निवासी श्री संदीप सिंह जी के पूज्य पिताजी के श्राद्ध कर्म में उपस्थित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभ...
08/10/2026

देवापुर निवासी श्री संदीप सिंह जी के पूज्य पिताजी के श्राद्ध कर्म में उपस्थित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं नमन किया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

बरौली विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, बुजुर्गों, श्रमिकों और युवाओं के अधिकारों व सुविधाओं की रक्षा के लिए मैं सद...
08/10/2026

बरौली विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, बुजुर्गों, श्रमिकों और युवाओं के अधिकारों व सुविधाओं की रक्षा के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ, क्षेत्र भ्रमण और जन-संवाद के दौरान आप सभी द्वारा ध्यान में लाई गई विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज जिलाधिकारी, गोपालगंज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

(1) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से वंचित लाभार्थियों के पेंशन के संबंध में।

(2) आयुष्मान भारत / मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70+ वर्ष) के संबंध में परिवाद।

(3) पी. एम. श्री उच्च विद्यालय, बरौली में स्टेडियम का निर्माण मेरे विधायक निधि से करवाने के संबंध में।

(4) असहायों, विकलांगों, वृध्दों, महिलाओं और गरीबों के बकाये सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान करने के संबंध में।

(5) बरौली नगर परिषद् के लंबित नल-जल निविदा का निष्पादन करने के संबंध में।

(6) राजकीय मध्य विद्यालय मोगल बिरैचा, बरौली के टूटे कमरों का निर्माण कराने के संबंध में।

(7) बरौली प्रखंड अंतर्गत पशु स्वास्थ्य सेवाओं और पशुपालन विभाग के जनहित कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में।

(8) ग्राम पंचायत सोनबरसा, सरफरा एवं देवापुर में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में अत्यधिक शिथिलता, घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी के संबंध में।

(9) व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण की लंबित प्रोत्साहन राशि का त्वरित भुगतान करने एवं WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) स्वच्छता कर्मियों को PPE किट/सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में।

(10) श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों को निर्धारित लाभनहीं मिलने के संबंध में।

आज बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौली पीएम श्री हाई स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उ...
08/10/2026

आज बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौली पीएम श्री हाई स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विजेता टीम कस्तूरबा स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष की सीख भी देता है। हमारे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करें, यही कामना है।

खेलें, बढ़ें और अपने सपनों को नई उड़ान दें!

आज बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुरबल पश्चिम टोला निवासी श्री अजय सिंह जी के आवास पर आयोजित “आपका विधायक, आपके द्वार” ...
08/10/2026

आज बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुरबल पश्चिम टोला निवासी श्री अजय सिंह जी के आवास पर आयोजित “आपका विधायक, आपके द्वार” कार्यक्रम में उपस्थित होकर एनडीए कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवापुर निवासी श्री बुलन सिंह जी की धर्मपत्नी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। सूचना म...
08/10/2026

बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवापुर निवासी श्री बुलन सिंह जी की धर्मपत्नी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की एवं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।वंचितों और गरीबो...
08/10/2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Address

Gopalganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manjeet Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share