10/04/2026
#नवगठित_जिला_कमेटी
#स्वागत_व_परिचय_बैठक
आज दिनाँक 10 अप्रैल 2026 को भाजपा गोरखपुर जिला की नवगठित टीम का परिचय बैठक रानीडीहा स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री जनार्दन तिवारी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
बैठक में जिलाध्यक्ष जी ने सभी सम्मानित पदधिकारी बन्धुओं का स्वागत कर उत्साह वर्धन किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के कुशल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा-परिचर्चा भी किया।
07/04/2026
#गाँव_सम्पर्क_अभियान
#भाजपा_गोरखपुर_जिला
गाँव सम्पर्क अभियान ( 07 से 12 अप्रैल 2026) के अन्तर्गत आज भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय जनार्दन तिवारी जी ने पिपराईच विधानसभा क्षेत्र के बरगदही गाँव में घर -घर सम्पर्क स्थापित कर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया।
साथ ही उत्तर प्रदेश के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमन्त्री पूज्य मंहथ योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व चल रही भाजपा सरकार के 09 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने पर "नव निमार्ण के 09 वर्ष" की उपलब्धियों की पुस्तिका व प्रत्रक लोगों में वितरित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जी ने लाभार्थियों से भी सम्पर्क किया।
सम्पर्क में भाजपा जिला मन्त्री श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्र जी, बूथ अध्यक्ष श्री हृदय नाथ मिश्र जी, श्री दिलीप सिह सैंथवार जी,श्री त्रिवेणी यादव जी, श्री संतलाल, श्री रंजीत, श्री गिरजेश तिवारी, श्री महेन्द्र के साथ बूथ समिति के कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे।
06/04/2026
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज अपने निवास पर संगठन का ध्वज फहराया ।
राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ, हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
आइए, एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।