OBC Party, Gorakhpur

OBC Party, Gorakhpur

Share

OBC Party (One Bharat Citizen Party)

15/11/2025

आर-पार की लड़ाई होगी
गांव के लोगों का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता...

24/10/2025

हम जनता के दर्द से निकली आवाज हैं, राजनीति नहीं, परिवर्तन का आगाज है। — फिर शुरू होगा *ऑपरेशन जन-कल्याण।*

काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी
(वन भारत सिटीजन पार्टी)

02/05/2025

ओबीसी पार्टी का
"A2B" अभियान
आबादी TO भागीदारी

Photos from OBC Party, Gorakhpur's post 01/05/2025

ओबीसी समाज के संघर्षों की देन है जाति जनगणना का फैसला.

Photos from OBC Party, Gorakhpur's post 30/04/2025

आज सभी पार्टियों जाति जनगणना के लिए क्रेडिट लेने के लिए आतुर हैं, परंतु मैं पूछना चाहता हूं की उत्तर प्रदेश की किस पार्टी ने न्यायालय में जाकर जाति जनगणना के लिए याचिका दाखिल किया.

ओबीसी पार्टी और ओबीसी आर्मी विगत 10 वर्षों से जाति जनगणना के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ने का काम कर रही है और यह उत्तर प्रदेश की पहली संगठन और पार्टी है जिसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जाकर के जाति जनगणना के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ने का काम आज भी कर रही है.

खैर जो भी हो जब तक जाति जनगणना के लिए केंद्र सरकार के इस कदम क्या हम स्वागत करते हैं और जब तक जाति जनगणना पारदर्शिता के साथ हो नहीं जाती और प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़े वर्ग को आबादी के अनुसार भागीदारी नहीं मिल जाता तब तक ओबीसी पार्टी संघर्ष के लिए संकल्पित और समर्पित है.

काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी

30/04/2025

जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार के निर्णय का ओबीसी पार्टी द्वारा स्वागत

आज केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के लिए लिए गए निर्णय का ओबीसी पार्टी हार्दिक स्वागत करती है। यह कदम सामाजिक न्याय और समता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ओबीसी पार्टी प्रारंभ से ही जातिगत जनगणना की मांग को लेकर न्यायालय से लेकर सड़क तक निरंतर संघर्षरत रही है। हमारी पार्टी का यह स्पष्ट मत रहा है कि जब तक प्रत्येक वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी नहीं मिलती, तब तक सामाजिक न्याय अधूरा है।

हमें आशा है कि यह जनगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी और पिछड़े समाज को बांटने या भ्रमित करने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा। ओबीसी पार्टी इस प्रक्रिया पर सतर्क निगरानी रखेगी और जब तक सामाजिक न्याय की पूर्ण स्थापना नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष – ओबीसी पार्टी

30/04/2025

ओबीसी पार्टी, गोरखपुर आप सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करती है.

Want your business to be the top-listed Government Service in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Gorakhpur
273001